फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी तमिलनाडु के महत्वपूर्ण मंदिरों में करेंगे पूजा; बीएसई-एनएसई पर आज दो सत्रों में कारोबार

Sat, 20 Jan 2024 08:20 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों तक तमिलनाडु के प्राचीन मंदिरों में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी का विभिन्न मंदिरों का दौरा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले हो रहा है, जिसमें उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। वहीं, राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर के साथ एक शिव मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा धार्मिक नगरी अयोध्या अब स्मार्ट और लग्जरी सुविधाओं से भी तेजी से जुड़ रही है। सबसे अहम हैं यात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाएं, जिससे वे यहां आने के बाद दोबारा आने का मन बनाकर जाएं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों तक तमिलनाडु के महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी का विभिन्न मंदिरों का दौरा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले हो रहा है, जिसमें उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। वह आज सुबह करीब 11 बजे तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कंबा रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
नया शिव मंदिर, दर्शनों के लिए आ सकते हैं पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
रामलला को स्थायी ठिकाना तो पड़ोसी भोलेनाथ को भी मिली छत
राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राममंदिर के साथ एक शिव मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। खुले आसमान में सदियों से रह रहे भगवान शिव को भी रामलला के साथ स्थायी छत मिल गई है। यह मंदिर कुबेर टीले पर है। पीएम मोदी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कुबेर टीले पर शिव मंदिर में भी जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
टेंट सिटी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
धर्मनगरी में दिखने लगे आला होम स्टे
धार्मिक नगरी अयोध्या अब स्मार्ट और लग्जरी सुविधाओं से भी तेजी से जुड़ रही है। सबसे अहम हैं यात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाएं, जिससे वे यहां आने के बाद दोबारा आने का मन बनाकर जाएं। इसके लिए जरूरी है कि उनके ठहरने और शहर में आवाजाही का अच्छा बंदोबस्त हो। इसके प्रयास भी रंग दिखाने लगे हैं। परंपरागत व मध्यम दर्जे वाले होटलों की जगह सितारा होटल वाले चेन दस्तक दे रहे हैं। टेंट सिटी जैसी सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं। होम स्टे एक ऐसे सेक्टर के रूप में उभरा है, जो लोगों को घर जैसा एहसास करा रहा है और अयोध्यावासियों की आय में वृद्धि का नया अवसर लेकर आया है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
बीएसई सेंसेक्स - फोटो : अमर उजाला
बीएसई-एनएसई पर आज दो सत्रों में कारोबार
बीएसई और एनएसई बड़े व्यवधान से निपटने की तैयारियों की जांच के लिए शनिवार को इक्विटी और शेयर वायदा एवं विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित करेंगे। कारोबार दो सत्रों में होगा। पहला सत्र, प्राइमरी वेबसाइट पर सुबह 9.15 से लेकर 10 बजे तक। दूसरा सत्र, डिजास्टर रिकवरी साइट पर सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक। सभी शेयरों में पांच फीसदी का सर्किट होगा। हालांकि, दो फीसदी सर्किट वाली कंपनियों में कोई बदलाव नहीं होगा। शेयरों की खरीद-बिक्री का सेटलमेंट 22 जनवरी यानी सोमवार को होगा। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 11
उत्तर भारत में शीतलहर - फोटो : PTI
उत्तर भारत में कोहरे का कहर
ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। पंजाब से दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समूचा पूर्वोत्तर भारत भीषण शीत और घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के लिए 23 जनवरी तक ठंड व कोहरे को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2-10 डिग्री के बीच सिमटा रहेगा। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
Japan Lunar Mission - फोटो : सोशल मीडिया
जापान ने रचा इतिहास
भारत के बाद अब जापान ने मून मिशन को लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान ने चांद पर अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जापनी अंतरिक्ष एजेंसी ने पुष्टि की है कि उसके 'मून स्नाइपर' रोबोटिक एक्सप्लोरर ने सफलतापूर्वक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद जापान यह उपलब्धि हासिल करने वाला पांचवां देश बन गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एंटी शिप मिसाइल( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Agency
 अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर फिर किया हमला
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक बार फिर हवाई हमला किया है। अमेरिका के ताजा हमले में लाल सागर में हूती समूह की तीन एंटी-शिप मिसाइलें नष्ट हो गई हैं। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने यमन में हूती ठिकानों पर तीन सफल हमले किए। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच बाइडन ने किया नेतन्याहू को फोन - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और नेतन्याहू के बीच चर्चा
पिछले साल सात अक्तूबर को शुरू हुई हमास-इस्राइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने बात की। इस दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच 'दो-राष्ट्र सिद्धांत' पर चर्चा हुई। साथ ही गाजा में बनाए सभी बंधकों को जल्द रिहा करने के प्रयास पर भी चर्चाएं की गई। गौरतलब है कि इस्राइल द्वारा दो राज्य समाधान को नकारने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की नाराजगी के बीच दोनों नेताओं के फोन पर बात की। पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
ज्ञानवापी परिसर। - फोटो : social media
आज होगी ज्ञानवापी के सील वजूखाने की सफाई
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने की सफाई जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की देखरेख में शनिवार की सुबह नौ बजे से शुरू होगी। वजूखाने से मृत मछलियों को बाहर निकाला जाएगा। जिंदा मछलियां अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन को सौंप दी जाएंगी। वजूखाने की सफाई के लिए नगर निगम ने 18 सफाईकर्मियों की टीम गठित की है। यह टीम मजिस्ट्रेट की निगरानी में वजूखाने की सफाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

11 of 11
मुख्तार अंसारी - फोटो : ??? ?????
मुख्तार और उसके साथियों पर आज तय होंगे आरोप
मुख्तार अंसारी और उसके छह से ज्यादा सहयोगियों पर गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अरविंद मिश्र की अदालत में 23 साल पुराने मनोज राय हत्याकांड में 20 जनवरी को आरोप तय होने हैं। 15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी, उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें