फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हरियाणा में बस में आग लगने से आठ जिंदा जले, दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड; अहम खबरें

Sat, 18 May 2024 07:26 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: हरियाणा में बस में आग लगने से आठ जिंदा जले, दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड; अहम खबरें
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली में बीते 14 वर्षों का तापमान का रिकॉर्ट टूट गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पारा 47 डिग्री के पार हो गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। उधर, हरियाणा में एक श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए। जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। उधर, स्वाती मालीवाल के मामले में दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। वहीं, आईपीएल में मुंबई को सीजन की 10वीं हार मिली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
हादसे के बाद की हालत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा: श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले
तावड़ू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों की जनता बेहाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
मौसम: प्रचंड गर्मी..14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार
उत्तर पश्चिम भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान से झुलसा देने वाली आग बरस रही है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक रहा। यही नहीं, 14 साल बाद दिल्ली में 17 मई यानी शुक्रवार को इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। हरियाणा के सिरसा में भी पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
भीषण जल संकट के संकेत (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
चिंताजनक: देश के प्रमुख जलाशयों में भंडारण क्षमता का 25% जल ही शेष
देश के प्रमुख जलाशयों के जल संग्रहण में गिरावट आई है और वर्तमान में यह कुल भंडारण क्षमता का 25 प्रतिशत ही रह गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने अपने साप्ताहिक बुलेटिन में कहा कि वर्तमान में देश के 150 प्रमुख जलाशयों में 45.277 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी है।  जलाशयों में 20 जल-विद्युत परियोजना शामिल हैं, जिनकी सामूहिक रूप से भंडारण क्षमता 35.299 बीसीएम है। सीडब्ल्यूसी ने 10 से 16 मई के बीच 150 जलाशयों के भंडारण स्तर की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई
चार राज्यों में प्रचार करेगा भाजपा आलाकमान; राहुल गांधी का बाराबंकी दौरा
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होना है। ऐसे में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। मतदान से 48 घंटे पहले शोर थमने से पहले भाजपा आलाकमान चार राज्यों में धुआंधार चुनाव प्रचार की योजना बना चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
स्वाति मालीवाल - फोटो : एएनआई
मालीवाल मामला : केजरीवाल के घर पहुंची पुलिस... सीन रीक्रिएट
दिल्ली की सियासत और मीडिया में शुक्रवार दिनभर स्वाति मालीवाल प्रकरण चलता रहा। इस मामले पर सियासत तो गर्म है ही आम आदमी पार्टी के परस्पर विरोधी बयान और बातें भी सामने आ रही हैं। आप नेता आतिशी ने स्वाति को झूठा बताया तो मालीवाल ने कहा कि अब खुद को बचाने के लिए केजरीवाल के घर के सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। देर शाम पुलिस टीम मालीवाल को लेकर केजरीवाल के घर पहुंची और सीन रीक्रिएट किया तथा वीडियोग्राफी भी की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
एक साल में करोड़ों लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में मिला रोजगार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री पिक
छह साल का रिकॉर्ड टूटा, 1.76 करोड़ लोगों को 2023-24 में मिला रोजगार: सीएमईआई
देश में बेरोजगारी के बीच चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में 1.76 करोड़ लोगों को काम मिला है। वित्त वर्ष यह 2016-17 के बाद से सबसे अधिक वृद्धि है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी यानी सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 40.57 करोड़ लोगों के पास काम था। 2023-24 में यह बढ़कर 42.33 करोड़ हो गया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
अमित शाह - फोटो : एएनआई
इंटरव्यू: अमित शाह की चुनौती- केजरीवाल कोर्ट में आरोप गलत साबित करें
गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जहां भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे, लोगों को उनमें शराब की बड़ी सी बोतल दिखाई देगी। एक साक्षात्कार में अमित शाह से पूछा गया कि क्या केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से इंडी गठबंधन को फायदा हुआ है। जवाब में शाह ने कहा, मैं एक मतदाता के तौर पर यह मानता हूं कि केजरीवाल जहां-जहां जाएंगे, वहां लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। इससे किसे फायदा होगा, किसे नुकसान, मैं नहीं समझता। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
हीरामंडी देखने के बाद मांगी थी मनीषा कोइराला से माफी: सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों हीरामंडी की वजह से सुर्खियों में हैं। संजय लीला भंसाली के इस शो में उनकी अदाकारी की खूब सराहना हो रही है। वेब सीरीज को मिल रहे बेशुमार प्यार से अभिनेत्री भी काफी खुश हैं। इस बीच उन्होंने एक बड़ा खुलासा कर सबको हैरान कर दिया। हाल ही में सोनाक्षी ने एक बातचीत में बताया कि इस वेब सीरीज को देखने के बाद उन्होंने मनीषा कोइराला से माफी मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
माता वैष्णो देवी का भवन - फोटो : संजय शर्मा
कटरा: वैष्णो देवी श्रदालुओं को अब प्रसाद में मिलेगा पौधा
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद के रूप में एक पौधा देगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, हालांकि पौधा कब से वितरित किया जाएगा इसकी तारीख तय नहीं की गई है। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल: रोहित-नमन की अर्धशतकों के बावजूद मुंबई को मिली सीजन की 10वीं हार
आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। केएल राहुल की सेना ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, लखनऊ के खाते में भले ही 14 अंक हो गए हैं लेकिन उनका नेट रनरेट -0.667 है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें