फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ईडी के समक्ष केजरीवाल की पेशी, गुजरात से आगरा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन हादसे का शिकार

Mon, 18 Mar 2024 08:16 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े दूसरे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। इसके अलावा राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, बरसाना के श्रीलाडलीजी मंदिर में लड्डूमार होली हर्षोल्लास के साथ खेली गई। देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने होली का अद्भुत आनंद लिया। बरसाना मंदिर परिसर में नंदगांव और बरसाना गोस्वामी समाज के लोगों ने समाज गायन किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
 जल बोर्ड में अनियमितताओं पर ईडी ने केजरीवाल को भेजा समन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े दूसरे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। ईडी का दावा है, डीजेबी का ठेका बढ़ी हुई दरों पर दिया गया, ताकि ठेकेदारों से रिश्वत वसूली जा सके। एजेंसी ने कहा, ठेके का मूल्य 38 करोड़ रुपये था और  इस पर सिर्फ 17 करोड़ रुपये खर्च किए  गए और शेष राशि गबन कर ली गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अजमेर में रेल हादसा। - फोटो : Twitter
गुजरात से आगरा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन हादसे का शिकार
राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना देर रात एक बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
लट्ठमार होली - फोटो : CITY OFFICE
आज दुनिया देखेगी बरसाना की लठामार होली
बरसाना के श्रीलाडलीजी मंदिर में लड्डूमार होली हर्षोल्लास के साथ खेली गई। देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने होली का अद्भुत आनंद लिया। बरसाना मंदिर परिसर में नंदगांव और बरसाना गोस्वामी समाज के लोगों ने समाज गायन किया। लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद मंदिर परिसर में लड्डू बरसाए गए। सोमवार को बरसाना की रंगीली गलियों में लठामार होली खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
महिला प्रीमियर लीग 2024 फाइनल - फोटो : WPL
मंधाना ने बैंगलोर की टीम का खिताबी सूखा खत्म किया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल )के फाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे। आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
अमित मालवीय और राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ani
अमित मालवीय ने राहुल गांधी को हिंदू और स्त्री विरोधी बताया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी हिंदू और शक्ति विरोधी है। भाजपा नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि डीएमके के उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विनाश का आह्वान करने के बाद अब राहुल शक्ति को बदनाम कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ANI
पुतिन का पांचवीं बार राष्ट्रपति चुना जाना तय
रूस में आम चुनाव खत्म हो गए हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर राष्ट्रपति बनेंगे। रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रुझानों से साफ है कि पुतिन को लगभग 88% वोट मिलने की संभावना है। रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एग्जिट पोल से पता चलता है कि पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति के रूप में एक और छह साल का कार्यकाल हासिल कर लिया है।  पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 11
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Twitter
राहुल के अलावा गठबंधन दल के इन नेताओं ने भी भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी अमीरों के लिए है, जबकि विपक्षी समूह की गारंटियां आम आदमी के लिए है। उन्होंने कहा कि मुझे शरद पवार और उद्धव ठाकरे से कहना चाहिए कि जिन्होंने उन्हें छोड़ दिया, उन्हें वापस न लिया जाए। उन्होंने कहा कि सत्ता में जब आएंगे तो वे लोग दोबारा हमारे साथ आना चाहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ड्रोन हमला - फोटो : iStock
यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर किया ड्रोन हमला
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर हमला कर दिया। हमले में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने बताया कि क्रास्रोडार क्षेत्र में स्थित एक रिफाइनरी पर यूक्रेन ने हमला किया है, जिससे वहां आग लग गई। हालांकि, अग्निशमन विभाग ने कुछ देर में उसे बुझा दिया। रिफाइनरी में आग लगने के कारण एक कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : Twitter
दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही
दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में पांच मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई है। पश्चिम बंगाल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं के प्रभारी निदेशक अभिजीत पांडे ने बताया कि बचाव दल मौके पर मौजूद है। पुलिस के आला-अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अधिकारी की मानें तो फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
विलाप करते परिजन... - फोटो : अमर उजाला
पलवल में जहरीली गैस से दम घुटने से दो मजदूरों की मौत और तीन गंभीर
गांव धतीर में स्थित एशियन पेंट कंपनी में टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में हुआ। घायल मजदूरों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें