उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शिमला के कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर उतरेगा। साथ ही अमर उजाला का पहला अंक 18 अप्रैल 1948 को पाठकों तक पहुंचा था। आगरा से यह एक विनम्र किन्तु दृढ़ संकल्पों से भरी शुरुआत थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...