फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली अध्यादेश पर कांग्रेस ने आप का समर्थन करने का दिया संकेत, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 16 Jul 2023 07:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह केंद्र सरकार द्वारा राज्यपालों के माध्यम से संघीय ढांचे पर किए जा रहे हमले के मुद्दे को संसद में उठाएगी।
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विपक्षी एकता की दूसरी बैठक से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह केंद्र सरकार द्वारा राज्यपालों के माध्यम से संघीय ढांचे पर किए जा रहे हमले के मुद्दे को संसद में उठाएगी। इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, सहित अलग-अलग इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपने घरों का खाली करना पड़ा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Congress Leader Jairam Ramesh - फोटो : PTI (File Photo)

विपक्ष की बैठक से पहले अध्यादेश विवाद पर कांग्रेस ने दिए यह संकेत
विपक्षी एकता की दूसरी बैठक से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह अध्यादेश विवाद में आम आदमी पार्टी का साथ दे सकती है। कांग्रेस का कहना है कि वह केंद्र सरकार द्वारा राज्यपालों के माध्यम से संघीय ढांचे पर किए जा रहे हमले के मुद्दे को संसद में उठाएगी। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

3 of 11
Barish - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल-हरियाणा सहित कई राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने तथा बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पढ़े पूरी खबर

4 of 11
कोरिया में बारिश। - फोटो : Social Media

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश, बाढ़ से 22 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपने घरों का खाली करना पड़ा है। फिलहाल सरकारी एजेंसियां बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Texas Shooting - फोटो : ANI

अमेरिका के जॉर्जिया में गोलीबारी, चार लोगों की मौत 
अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में अटलांटा के दक्षिण में एक शहर में हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हेनरी काउंटी के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि अटलांटा के दक्षिण में लगभग 30 मील (48 किलोमीटर) दूर हैम्पटन शहर में शनिवार सुबह (स्थानीय समय) यह घटना हुई थी। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी ‘वजीर’ - फोटो : Twitter/@DefPROMumbai

दोबारा जारी दस्तावेज में नहीं है स्कॉर्पीन सौदे का जिक्र
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात भारत-फ्रांस संयुक्त दस्तावेज का एक संस्करण जारी किया था। इसमें तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के लिए किए गए एक समझौते का उल्लेख किया गया था। हालांकि, दस्तावेज के ताजा संस्करण में यह हिस्सा शामिल नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Court Room - फोटो : Social Media

मद्रास हाईकोर्ट का भाजपा नेता को राहत देने से इनकार
मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि कोई भी उपभोक्ता सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक संदेश लिख रहा है या उसे आगे बढ़ा रहा है तो उसका नतीजा भी वही भुगतेगा। अदालत ने कहा कि फॉरवर्ड किए गए मैसेज पर लाइक देखकर उसे भेजने वाले का डोपामाइन (खुशी का स्तर) बढ़ जाता है, उसी तरह कंटेंट अपमानजनक होने पर उसका नतीजा भुगतने के लिए भी उसे समान रूप से तैयार रहना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
हादसे के बाद... - फोटो : Amar Ujala

हाईटेंशन लाइन से टकराई डाक कांवड़, चाचा-भतीजा समेत छह शिवभक्तों की मौत
मेरठ में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण हादसा हुआ। यहां भावनपुर थानाक्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में डाक कांवड़ आने के दौरान हादसा हो गया। कई कांवड़िया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, इनमें से छह की मौत हो गई जबकि कई बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी और झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में चाचा भतीजा भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

सीएम कार्यालय पर टिप्पणी मामले में संजय राउत को नोटिस
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पर टिप्पणी को लेकर शिवसेना (यूटीबी) के नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीएमओ पर जेल में बंद अपराधियों से डील करने के आरोपों पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को नोटिस जारी किया है। क्राइम ब्रांच ने संजय राउत से सबूत जमा करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थक के साथ की मारपीट
मध्यप्रदेश के पेशाब कांड के बाद पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पंचायत चुनाव के बाद हिंसा के बीच टीएसमी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता मारपीट की। पिटाई के कारण घायल भाजपा समर्थक ने जब पीने के लिए पानी मांगा तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उसे पेशाब पिला दिया। मामला सामने आते ही भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के बर्बरता की निंदा की। घटना बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

रेलवे सुरक्षा बलों ने 92 विदेशी नागरिकों को पकड़ा
अवैध प्रवासियों का पता लगाने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार अभियान चला रहे हैं। इस महीने आरपीएफ जवान 30 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर चुके हैं। वहीं, रेलवे सुरक्षा बलों ने जून के महीने में 62 विदेशी नागरिकों को पकड़ा था। इस बीच अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें