फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 08:06 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सिख और हिंदू देवी देवताओं तथा पूजास्थलों के नाम पर वोट मांगने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसके अलावा आधुनिकीकरण के युग में सत्ता का सिकंदर बनने के लिए राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार भौतिक रूप से होने वाले चुनाव प्रचार से ज्यादा अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं। वहीं, आधुनिकीकरण के युग में सत्ता का सिकंदर बनने के लिए राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार भौतिक रूप से होने वाले चुनाव प्रचार से ज्यादा अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

सिख और हिंदू देवी देवताओं तथा पूजास्थलों के नाम पर वोट मांगने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका वकील आनंद एस जोंधले ने दायर की है। याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री मोदी को छह साल के लिए चुनाव से अयोग्य घोषित करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने) - फोटो : एएनआई/पीटीआई
सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोली चलाने के दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को यह बड़ी सफलता देर रात मिली। खबर के मुताबिक गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर मंगलवार सुबह रवाना होगी। दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार में भाजपा आगे

आधुनिकीकरण के युग में सत्ता का सिकंदर बनने के लिए राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार भौतिक रूप से होने वाले चुनाव प्रचार से ज्यादा अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं। यही वजह है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में ढोल-नगाड़ों की आवाज से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव प्रचार की हलचल देखने को मिल रही है। डिजिटल चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को बीते 29 मार्च से अब तक 279 आवेदन मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
माइक्रोबायोम में बदलाव से बढ़ा था मरीजों में ब्लैक फंगस

माइक्रोबायोम में बदलाव के कारण कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े। यह दावा एम्स के डॉक्टरों ने शोध के बाद किया है। कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के कारण बड़ी संख्या में मरीजों की हालत खराब हुई थी। ब्लैक फंगस जिसे म्यूकोर्मिकोसिस भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक संक्रमण है। यह म्यूकोर्मिसेट्स नामक फफूंदों के एक समूह के कारण होता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
US में हिंदुओं पर हमले बढ़े

अमेरिका में रहने वाले भारतवंशी कांग्रेस श्री थानेदार (Shri Thanedar) ने कहा है कि अमेरिका में हिंदुओं और हिंदू धर्म के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि हुई है। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार के मुताबिक यह 'समन्वित हिंदू विरोधी हमलों की सिर्फ शुरुआत' है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बहुत सारी गलत सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं। गौरतलब है कि थानेदार समेत चार अन्य भारतवंशी अमेरिकी सांसद हिंदुओं पर हमले के मामले में जांच की मांग कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
दवाईयां - फोटो : एएनआई
वजन घटाने की नकली दवाएं बेच रहीं 250 वेबसाइट बंद

वजन घटाने और मधुमेह रोकने के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाली 250 से अधिक वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। साइबर सिक्योरिटी फर्म ब्रेडशील्ड ने जीएलपी 1 वर्ग में यह कार्रवाई की। कंपनी के सीईओ योन केरेन ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बाजार से जुड़ी 6,900 से अधिक अवैध दवाइयां हटाई गई हैं। इसमें भारत में 992, इंडोनेशिया में 544, चीन में 364 और ब्राजील में 114 दवाएं शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भूस्खलन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
भूस्खलन के बाद इंडोनेशिया में कई लोग और घर मिट्टी में दबे

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लेकर कजाखस्तान व रूस तक जारी बारिश-बाढ़ के चलते लाखों को जहां सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी, वहीं कई जगह भूस्खलन भी हुआ। इसमें कुल 33 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण-पश्चिम कांगो में 15 लोग मारे गए व 60 लापता हैं। वहीं, इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भूस्खलन के बाद बचाव दल ने 18 शव निकाले हैं। दो अब भी लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
कृष्ण जन्मभूमि मामले में शाही ईदगाह के सर्वे पर रोक बढ़ी

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण संबंधी इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक बढ़ा दी। साथ ही स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट में जारी सुनवाई रोकने का उसका कोई इरादा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
आईफोन से आगे सैमसंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
अब स्मार्टफोन में एपल नहीं सैमसंग नंबर वन

महंगे फोन बनाने वाली एपल से दुनिया के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड का ताज छिन गया है। अब सैमसंग नंबर वन ब्रांड है। आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गत वर्ष के मुकाबले इस साल जनवरी-मार्च में आईफोन के निर्यात (शिपमेंट) में 10% की गिरावट आई है। सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 20.8% और एपल की 17.3% रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
2047 से पहले भुखमरी मुक्त हो जाएगा भारत

अक्षय पात्र फाउंडेशन के सह-संस्थापक चंचलपति दास का दावा है कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बाद भी 2047 से काफी पहले भुखमरी से मुक्त हो जाएगा। फाउंडेशन अब तक चार अरब बार लोगों को मुफ्त भोजन परोस चुका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें