फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कतर के अमीर से बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू

Thu, 15 Feb 2024 07:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव के चलते शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर तनाव बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद बुधवार देर रात कतर पहुंचे। दोहा में ही पीएम मोदी ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई कक्षा 12 के छात्र पहले दिन उद्यमिता, कोकबोरोक, पूंजी बाजार संचालन और शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रदर्शन कर रहे किसानों पर डाले आंसू गैस के गोले। - फोटो : संवाद

सरकार और किसानों में आज फिर होगी वार्ता
दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव के चलते शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर तनाव बना हुआ है। बुधवार को दूसरे दिन भी किसानों व सुरक्षाबलों में कई बार झड़पें हुईं। किसानों ने जैसे ही हरियाणा में घुसने की कोशिश की, तो सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले व रबर की गोलियां दागकर उन्हें रोक दिया। दातासिंह वाला सीमा पर रबर की गोलियाें से पांच किसान घायल हैं। सरकार व किसानों में चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तीसरे दौर की वार्ता होगी। किसानों ने बैठक तक दिल्ली मार्च रोक दिया है, लेकिन हरियाणा की सीमाओं पर 25 हजार से अधिक किसान जमे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी और कतर के प्रधानमंत्री की बैठक - फोटो : ANI

आज पीएम मोदी कतर के अमीर शेख तमीम से करेंगे वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद बुधवार देर रात कतर पहुंचे। दोहा में ही पीएम मोदी ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार कतर यात्रा पर पहुंचे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि यूएई और कतर की यात्रा पर रवाना होने से पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा था कि वह कतर के शासक से मिलने को उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि कतर में अमीर शेख तमीम के नेतृत्व में जबरदस्त विकास और परिवर्तन का दौर जारी है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 11
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई कक्षा 12 के छात्र पहले दिन उद्यमिता, कोकबोरोक, पूंजी बाजार संचालन और शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। वहीं, कक्षा 10 के छात्र पहले दिन चित्रकला में गुरुंग, राय, तमांग और शेरपा की परीक्षा देंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

चुनावी बॉन्ड योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज आएगा फैसला
चुनावी बॉन्ड योजना की वैधता के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने पिछले साल दो नवंबर को मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में PM मोदी की रैली पर खराब मौसम का साया
एमए स्टेडियम जम्मू में 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली पर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है। जम्मू-कश्मीर में 17 से 21 फरवरी तक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। खासतौर पर 19 और 20 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
बॉर्डर की तरफ बढ़ते किसानों पर फेंके गए आंसू गैस के गोलों से उठता धुआं। - फोटो : संवाद

पंजाब सीमाओं पर टकराव, हरियाणा के किसान और खापें आईं समर्थन में
दिल्ली के लिए निकले पंजाब के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को दूसरे दिन भी कई बार टकराव हुआ। दातासिंह वाला बॉर्डर पर रबड़ की गोलियां लगने से पांच किसान और शंभू बॉर्डर पर एक एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों ने हरियाणा सीआईडी के कर्मचारी सत्येंद्र पाल सिंह को बंधक बना लिया। सीआईडी कर्मचारी किसानों के बीच बैठकर उनकी रणनीति जानने का प्रयास कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: 80 फीसदी से अधिक ग्रामीण सफल
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 44 प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपए और 11-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। जल्दी ही इन्हें एक-एक अभिभावक के साथ दिल्ली बुलाकर सम्मानपूर्वक छात्रवृत्ति के चेक भेंट किए जाएंगे। छात्रवृत्ति पाने वालों में अस्सी फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
us police - फोटो : social media

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी
अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग घायल हुए हैं। अग्निशमन विभाग ने बताया कि गोलीबारी चीफ्स की सुपर बाउल जीत के लिए परेड और रैली के बाद हुई थी। घटना मिसौरी के कंसास शहर की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, जब चीफ्स के प्रशंसक यूनियन स्टेशन के पश्चिम में गैरेज के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां गोलीबारी हो गई थी। पुलिस ने हमले के बाद तीन हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, तीन घायलों की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
टीम इंडिया - फोटो : BCCI and ESPN

इंग्लैंड के खिलाफ सात साल बाद राजकोट में खेलेगा भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार (15 फरवरी) को राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त दर्ज करने के लिए उतरेंगी। विराट कोहली इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे, निजी कारणों के चलते वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज के शुरुआती मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी कर इंग्लैंड को 106 रन से मात देकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

बनभूलपुरा में आज से कर्फ्यू में दो घंटे की छूट
छह दिन बाद प्रशासन एक लाख की आबादी को राहत देने जा रहा है। बृहस्पतिवार से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। ढील भी अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। दुकानें खुलेंगी। प्रशासन दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा लेकिन इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें