Time Travel: दुनिया में काफी लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आखिर सच में कोई समय यात्रा कर सकता है? क्या आने समय में टाइम ट्रैवल के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? सालों से वैज्ञानिकों को समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित कर रही है। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो समय यात्रा करने का दावा करते हैं। अब इस बीच एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है। शख्स ने अनोखे दावे किए हैं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
टाइम ट्रैवलर का डरावना दावा
इस स्वघोषित टाइम ट्रैवलर का नाम इनो अलारिक है। शख्स ने टिकटॉक पर @radianttimetraveller नाम की आईडी से दावा किया है कि वह साल 2671 से समय यात्रा करके वापस आया है। इसके साथ ही उसने डराने वाले दावा किए हैं। इससे पहले इनो ट्विन प्ले नेट के पृथ्वी से टकराने, एलियंस और तीसरे विश्व युद्ध की भी चेतावनी दी थी। इस बार उसने पूरे साल में होने वाली भयानक घटनाओं के बारे में बताया है।