फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से दौड़ेगी राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, अतीक की कोर्ट में होगी पेशी, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 12 Apr 2023 07:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर जिला पुलिस की एक टीम उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हो गई। साथ ही म्यांमार की सेना ने मंगलवार को सैन्य शासन के विरुद्ध एक कार्यक्रम में जमा हुई आम नागरिकों की भीड़ पर हवाई हमले किए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी वंदे भारत - फोटो : Twitter
आज से ट्रैक पर दौड़ेगी राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी जयपुर में उपस्थित रहेंगे। यह ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और जयपुर, अलवर और गुड़गांव होते हुए राजस्थान के अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच दौड़ेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
माफिया अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक की कोर्ट में आज होगी पेशी
माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर जिला पुलिस की एक टीम उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हो गई। उसके बुधवार दोपहर तक यहां पहुंचने की संभावना है। उसे कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड की अर्जी दी जाएगी। जिसके बाद उससे उमेश पाल हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे।   
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Myanmar military air strike - फोटो : सोशल मीडिया
म्यांमार की सेना ने नागरिकों की भीड़ पर बरसाए बम
म्यांमार की सेना ने मंगलवार को सैन्य शासन के विरुद्ध एक कार्यक्रम में जमा हुई आम नागरिकों की भीड़ पर हवाई हमले किए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। कहा गया है कि यह कार्यक्रम सैन्य शासन के विरोधियों की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें आम लोग शामिल हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
ट्विटर और एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
ट्विटर का इस कंपनी में हुआ विलय, एलन मस्क का ट्वीट दे रहा गवाही
एलन मस्क ने जब से ट्विटर का अधिग्रहण किया है तब से उन्होंने कई बार बदलाव करके आश्चर्यचकित कर दिया। हाल ही में उन्होंने ट्विटर का लोगो बदलकर कुत्ते का लगा दिया था। वहीं अब खबर है कि ट्विटर का एक्स कॉर्प नाम की कंपनी में विलय हो गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
हिल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
हिल स्टेशनों में कोरोना संक्रमण अधिक
गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई हिल स्टेशन पर जाकर प्रकृति का आनंद लेना चाहता है। हालांकि इस बार इन जगहों पर कोरोना संक्रमण का प्रसार अधिक होने की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि छुट्टियों पर जाने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
जी-20 सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
भारत ने जम्मू-कश्मीर में जी20 बैठकों की तारीखें तय कीं तो बौखलाया पाकिस्तान
भारत इस बार जी20 अध्यक्षता की अध्यक्षता कर रहा है और इसे भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में भारत ने श्रीनगर में G-20 बैठक की तारीख तय कर दी है। इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया है। उसने मंगलवार को भारत के इस कदम की निंदा की और इसे निराशानजक करार दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बीजेपी ने जारी की 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सूची में 52 नए चेहरे हैं
दो दिन तक राजधानी दिल्ली में चले मंथन के बाद कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : ANI
सीडीएस बोले- अंतरिक्ष में युद्ध की आशंका, दोहरे उपयोग वाले प्लेटफॉर्म की जरूरत
अंतरिक्ष के सैन्यीकरण की होड़ को उजागर करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को अत्याधुनिक तकनीक को शामिल करने पर ध्यान देने के साथ दोहरे उपयोग वाले प्लेटफॉर्म विकसित करने पर जोर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सपा नेता के खिलाफ लगाए गए रासुका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आगाह किया कि पर्याप्त आधार के बिना राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने से राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप लगते हैं। यह कहते हुए शीर्ष अदालत ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ लगाए गए रासुका के आरोप को खारिज कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
Earthquake - फोटो : Amar Ujala
बिहार में महसूस किए गए भूकंप के झटके
बिहार के अररिया में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 5.35 बजे  महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें