फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: रतन टाटा के उत्तराधिकारी के चयन पर नजरें, आज पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM; सुर्खियां

Fri, 11 Oct 2024 07:38 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: रतन टाटा के उत्तराधिकारी के चयन पर नजरें, आज पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM; सुर्खियां
 
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिग्गज कारोबारी रतन टाटा के निधन के बाद अब उनके उत्तराधिकारी के चयन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। नए मुखिया का चयन ट्रस्टी बोर्ड करेगा। उधर, भारी बारिश के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नाबार्ड के सर्वेक्षण से पता चला है कि किसानों की मासिक घरेलू आय में 57.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि उनकी खेती की जमीन घट गई है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
टाटा परिवार - फोटो : अमर उजाला
रतन टाटा ने नहीं बनाया उत्तराधिकारी, नए वारिस के चयन पर निगाहें
टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा शीर्ष पर नेतृत्व के मुद्दे पर शून्यता छोड़ गए हैं। उन्होंने 13 लाख 85 हजार करोड़ रुपये के राजस्व वाले समूह का कोई उत्तराधिकारी नहीं बनाया है। ऐसे में नजरें उनके उत्तराधिकारी पर टिक गई हैं। खासकर, टाटा ट्रस्ट के मामले में, जिसके पास समूह की मूल कंपनी टाटा संस का 60 फीसदी से अधिक मालिकाना हक है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
मुंबई में हुई बारिश का नजारा। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
महाराष्ट्र: भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, यलो अलर्ट जारी
मुंबई में गुरुवार शाम को भारी बारिश हुई। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मुंबई कई इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा दिक्कत ठाणे और पालघर के इलाकों में हुई। अचानक हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मुंबई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
बाल विवाह (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
भारत के 14 राज्यों में बाल विवाह बढ़ने की खबर; यूपी में पांच लाख बच्चों ने किया विरोध
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया है कि देश में 11.4 लाख से अधिक बच्चों पर बाल विवाह का खतरा मंडरा रहा है। एनसीपीसीआर के मुताबिक, उसने 2023-24 में इन बच्चों की मदद के लिए परिवारों से बात करने, बच्चों को स्कूल लौटाने में मदद करने, और पुलिस के साथ मिलकर उनकी सुरक्षा करने जैसे कदम उठाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
किसान (फाइल) - फोटो : एएनआई
किसानों की मासिक घरेलू आय 57.6% बढ़ी, पर खेती की जमीन घट गई
किसानों की मासिक घरेलू आय बढ़ रही है, लेकिन चिंताजनक यह है देश में किसानों के पास खेती की जमीन घट रही है। 2016-17 में जहां औसत खेती के लिए भूमि जोत 1.08 हेक्टेयर थी अब यह 2021-22 में घटकर 0.74 हेक्टेयर ही रह गई है। इसमें 31% यानी एक तिहाई की कमी आई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दुबई से दिल्ली आई कोकीन: भेजने वाली कंपनी की शिनाख्त, नार्को टेरर के लिंक की तलाश शुरू
दुबई से भारी मात्रा में कोकीन भेजने वाली कंपनी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी इस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। ये पता कर रहे हैं कि कितनी मात्रा में मादक पदार्थ भारत भेजा गया है। अभी तक कुल 773 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद होने पर देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन: PM मोदी की जापानी-ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के बाद ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज और क्वाड समूह के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रधानमंत्री ने लिखा, मेरे मित्र पीएम अल्बनीज से मिलकर खुशी हुई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Nobel Prize 2024 - फोटो : X/@Nobel Prize 2024
दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला साहित्य का नोबेल
साहित्य के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक, इस साल यह सम्मान दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया गया। उन्हें उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। यह गद्य ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में एक टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो में से एक टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि रोहित निजी कारणों के चलते इस सीरीज का एक मुकाबला नहीं खेल पाएंगे और उन्होंने इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अवगत करा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना, नीति टेलर-पार्थ समथान - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे पर बेपनाह प्यार दर्शाने वाली इन जोड़ियों की आपस में नहीं बनती, कई बार हो चुका है तकरार
टीवी में नजर आने वाली जोड़ियों दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियां बन जाती हैं। धारावाहिकों में इन जोड़ियों में दिखने वाला प्यार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। कई लोग तो इन्हें देखकर इनके जैसा हमसफर मिलने की भी कामना करते हैं। कई दर्शक को टीवी की अपनी चहेती जोड़ियों के लिए ही सीरीयल्स देखते हैं। दर्शकों को कई बार ये जानने के लिए भी उत्सुक देखा गया है कि टीवी पर बेपनाह प्यार दिखाने वाली ये जोड़ियां पर्दे के पीछे कैसी हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
इस्राइल के बेरूत में हमले जारी - फोटो : पीटीआई
इस्राइल का लेबनान, गाजा व सीरिया पर हमला, दो हिजबुल्ला कमांडर समेत 46 मरे
इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ आक्रामक अभियान जारी रखते हुए एक बार फिर लेबनान पर बम दागे। वहीं, सीरिया व गाजा में भी इस्राइली सेना के हमले लगातार जारी हैं। इनमें दो हिजबुल्ला कमांडर समेत कुल 46 नागरिकों की मौत हुई है। इस बीच, ईरान की तरफ से 1 अक्तूबर को दागी गई मिसाइलों पर जवाबी कार्रवाई पर भी मंथन जारी है। माना जा रहा है कि ईरानी हमले के जवाब में इस्राइल की तरफ से कोई बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस्राइली कैबिनेट की बैठक में ईरान पर जवाबी कार्रवाई के मामले में विचार किया जाना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें