फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में लेंगे भाग; भाजपा-कांग्रेस की चुनाव समितियों की बैठक

Mon, 11 Mar 2024 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह कृषि ड्रोन प्रदर्शन भी देखेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले देश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज करने के साथ उम्मीदवारों के नामों सूची जारी करने में जुटे हैं। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी, जिसमें राजनीतिक दलों के भुनाए प्रत्येक चुनावी बॉन्ड का ब्योरा देने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : ani

पीएम मोदी आज 1000 नमो दीदियों को देंगे ड्रोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह कृषि ड्रोन प्रदर्शन भी देखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा नई दिल्ली) में आयोजित होगा। इसमें देशभर के 11 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियां हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन भी सौंपेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा और कांग्रेस की चुनाव समितियों की बैठक आज 
लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले देश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज करने के साथ उम्मीदवारों के नामों सूची जारी करने में जुटे हैं। भाजपा ने दो मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। आज फिर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी हो सकती है, जिसमें 150 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार तय किए जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी, जिसमें राजनीतिक दलों के भुनाए प्रत्येक चुनावी बॉन्ड का ब्योरा देने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही उस याचिका पर भी सुनवाई होगी, जिसमें एसबीआई के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

5 of 11
ऑस्कर 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनहाइमर को मिला पहला ऑस्कर 
96वें अकादमी पुरस्कारों पर दुनिया की नजर टिकी है। विजेताओं का एलान आज होने जा रहा है। अकादमी अवॉर्ड समारोह की शुरुआत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
बेंजामिन नेतन्याहू, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला।

पीएम नेतन्याहू का बाइडन पर पलटवार 
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान को खारिज कर दिया है। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर बाइडन के कहने का मतलब यह है कि मैं बहुसंख्यकों और बहुसंख्यक इस्राइलियों की इच्छा के खिलाफ निजी नीतियां अपना रहा हूं तो या फिर इस्राइल के हितों को नुकसान पहुंचा रहा हूं तो वे दोनों मामलों में गलत हैं। गौरतलब है कि सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास द्वारा 5000 रॉकेट दागने के बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। अब तक युद्ध में करीब 30 हजार लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Amar Ujala

पांचों लोस सीटों पर आज प्रत्याशी घोषित कर सकती है कांग्रेस 
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन सामल। - फोटो : ANI

बीजद के साथ गठबंधन पर सस्पेंस के बीच दिल्ली बुलाए गए भाजपा नेता 
ओडिशा में सत्तारूढ़ दल बीजद और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर अब भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और प्रदेश चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर सहित राज्य के वरिष्ठ नेताओं को चर्चा के लिए नई दिल्ली बुलाया है।  पिछली बार नई दिल्ली से वापस आकर सामल ने कहा था कि गठबंधन पर कोई बात नहीं हुई है। भाजपा कुल 21 लोकसभा सीट और कुल 147 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
अयोध्या में दिव्य आभूषणों से रामलला का शृंगार - फोटो : amar ujala graphics

नवंबर तक तैयार हो जाएगा रामलला का दरबार 
राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का कहना है कि राममंदिर का प्रथम तल इसी साल नवंबर तक तैयार जाएगा। प्रथम तल में ही राम दरबार की स्थापना की जानी है। उन्होंने सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही राममंदिर निर्माण का कार्य आगे बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
फसलों के साथ पौधों के लिए संजीवनी बनी बारिश-बर्फबारी - फोटो : संवाद

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना 
मार्च का महीने आधा बीतने को है और मौसम की आंखमिचौली जारी है। एक दिन मौसम के मिजाज में गर्मी रह रही है तो अगले ही दिन सर्दी महसूस होने लग रही है। सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 11 से 14 मार्च के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी 12 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा और ज्यादातर इलाकों में आंधी के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पूर्व पति-पत्नी आमने-सामने। - फोटो : ANI

बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर पूर्व पति-पत्नी आमने-सामने, रोचक हुआ मुकाबला 
पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि यहां पूर्व पति-पत्नी आपस में ही एक दूसरे से भिड़ेंगे। दरअसल, कुछ दिनों पहले भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें उन्होंने बिष्णुपुर सीट से सौमित्र खान को उम्मीदवार बनाया था। अब रविवार को टीएमसी ने खान की पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को इसी सीट से टीएमसी उम्मीदवार के रूप में उतारा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें