आंध्र में आज टीडीपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दल का नेता चुना जाएगा। वहीं, ओडिशा में भी आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ रायबरेली आ रहे हैं। वे भूएमऊ में मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देने को है, लेकिन उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत को झुलसा देने वाली गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...