जी-20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व अन्य रविवार सुबह राजघाट राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष जाएंगे। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। इसके अलावा, भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड में रविवार (10 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
जी20
- फोटो : Social Media
जी20 समिट का दूसरा दिन आज
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व अन्य रविवार सुबह राजघाट राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष जाएंगे। इसके बाद महिला मेहमानों को भेजा जाएगा। मेहमान सुबह साढ़े आठ बजे तक राजघाट के लिए जाना शुरू कर देंगे। राजघाट से विदेशी मेहमान सीधे प्रगति मैदान जाएंगे। यहां पर फिर बैठकों का दौर शुरू होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से चले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
- फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
पत्नी अक्षता संग अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। पीएम सुनक बारिश के बीच ही पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने बढ़ाई परेशानी, पाकिस्तान के खिलाफ कौन होगा बाहर
भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड में रविवार (10 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच में टीम इंडिया को उतरने से पहले अपनी प्लेइंग-11 को लेकर काफी माथापच्ची करनी होगी। मध्यक्रम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के बाद वापस आ गए हैं और वह पूरी तरह फिट हैं। दूसरी ओर, नेपाल के खिलाफ नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
एन. चंद्रबाबू नायडू।
- फोटो : ANI
चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की कोर्ट में पेश किया गया
भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की एक कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को बीते दिन सीआईडी ने कौशल विकास घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी शनिवार सुबह नंद्याल से सीआरपीसी की धारा 50(1)(2) के तहत की गई। कौशल विकास घोटाला 350 करोड़ रुपये का है और इस मामले में चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ साल 2021 में एफआईआर दर्ज की गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
Pawan Kalyan
- फोटो : ANI
जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को हिरासत में लिया गया
आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें विजयवाड़ा स्थानांतरित किया जा रहा है। फिलहाल उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
चीन बनाम अमेरिका।
- फोटो : अमर उजाला
2026 में अमेरिका की मेजबानी पर चीन ने जताई आपत्ति
भारत जी20-2023 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है तो वहीं अलगे जी20-2024 शिखर सम्मलेन की मेजबानी ब्राजील करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने भी जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी को लेकर घोषणा की थी, जिस पर चीन ने आपत्ति जाहिर की है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में रात भर से हो रही है झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है। दोपहर के बाद शाम को और फिर रात भर रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश और हवाओं ने राजधानी का पारा भी गिरा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आज और कल बादल बरसेंगे। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
जी 20 में शामिल हुआ अफ्रीकन यूनियन
- फोटो : Social Media
अफ्रीकी संघ बना जी20 देशों का भागीदार
भारत की जी-20 अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में अफ्रीकी संघ शनिवार को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह का नया स्थायी सदस्य बन गया। 1999 में स्थापना के बाद से यह गुट का पहला विस्तार है। भारत के प्रयासों से वैश्विक दक्षिण के प्रमुख क्षेत्र को किसी वैश्विक आर्थिक मंच पर पहली बार भागीदारी का मौका मिला है। अफ्रीकी संघ की सदस्यता का एलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि इससे जी-20 मजबूत होगा। वैश्विक दक्षिण की आवाज भी बुलंद होगी। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
इसरो...
- फोटो : twitter
आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक तीसरी बार बदली कक्षा
भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 तीसरी बार कक्षा बदलने की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने ट्वीट कर बताया कि बंगलूरू स्थित इस्ट्रैक (ISTRAC) सेंटर से आदित्य-एल1 के पृथ्वी की कक्षा बदलने का तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बंगलूरू और पोर्ट ब्लेयर स्थित इसरो के ग्राउंड स्टेशनों से मिशन की प्रक्रिया को ट्रैक किया गया। इसरो ने बताया कि आदित्य-एल1 की नई कक्षा 296 किमी x 71767 किमी है। पढ़ें पूरी खबर
रात्रिभोज में छाया रहा भारतीय परिधानों का जादू
भारत की मेजबानी में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन जारी है। पहले दिन बीस देशों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई और एक घोषणापत्र पर सहमति बनी है। अब विदेशी मेहमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस मौके पर कई महिलाएं और फर्स्ट लेडी पारंपरिक परिधानों में नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में महिलाएं साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, तो कुछ में सूट सलवार में नजर आ रही हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको शनिवार को जी-20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए साड़ी पहनकर भारत मंडपम पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर