फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज से गणेश उत्सव की शुरुआत, स्वस्थ लोगों की धड़कन में भी मिली गड़बड़ी, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 31 Aug 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से गणेशोत्सव का पर्व शुरू हो गया है। आज से 09 सितंबर 2022 तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और स्वाति नक्षत्र में दोपहर के समय भगवान गणपति का जन्म हुआ था। वहीं, स्वस्थ लोगों की धड़कन में भी गड़बड़ी हो सकती है। यह बात एक शोध में सामने आई है। दरअसल, भारतीय शोधार्थियों ने खुद को स्वस्थ बताने वाले 1,029 लोगों के सैंपल की जांच की। साथ ही ताजनगरी में साढ़े चार साल में 80 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम बदलने वाले आगरा नगर निगम में आज ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं खास संयोग। - फोटो : अमर उजाला

आज से गणेश उत्सव शुरू, बना ग्रहों का शुभ संयोग
आज से गणेशोत्सव का पर्व शुरू हो गया है। आज से 09 सितंबर 2022 तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और स्वाति नक्षत्र में दोपहर के समय भगवान गणपति का जन्म हुआ था। इस कारण से हर वर्ष गणेश जन्मोत्सव का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार गणेशोत्सव की शुरुआत बहुत ही शुभ और विशेष योग में हो रही है। बुधवार से गणेश उत्सव प्रारंभ है और बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व रखता है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
दिल का दौरा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : istock

स्वस्थ लोगों की धड़कन में भी मिली गड़बड़ी
स्वस्थ लोगों की धड़कन में भी गड़बड़ी हो सकती है। यह बात एक शोध में सामने आई है। दरअसल, भारतीय शोधार्थियों ने खुद को स्वस्थ बताने वाले 1,029 लोगों के सैंपल की जांच की। जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये पता चला कि इनमें से एक फीसदी लोगों में कार्डिएक चैनलोपैथी के अलग-अलग वैरिएंट मौजूद हैं जो सीधे तौर पर इन स्वस्थ लोगों की धड़कन पर असर डाल रहे हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल का नाम तेजो महालय करने के लिए आज पेश होगा प्रस्ताव
ताजनगरी में साढ़े चार साल में 80 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम बदलने वाले आगरा नगर निगम में आज ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। ताजगंज के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर आज दोपहर तीन बजे से होने वाले नगर निगम सदन के अधिवेशन में यह प्रस्ताव पेश करेंगे। पार्षद राठौर का कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव संख्या 4(7) में इसके संबंध में कई तथ्य रखे हैं, जिनके आधार पर नाम बदलने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में नई आबकारी नीति का अंतिम दिन आज, कल से खुल जाएंगे पुराने सरकारी ठेके
दिल्ली में शराब और इसकी नीति पर मचे सियासी घमासान के बीच आज नई आबकारी का अंतिम दिन है। कल से पुरानी शराब नीति लागू हो जाएगी और पुरानी सरकारी दुकानों पर ही शराब मिलेगी। नई आबकारी नीति के तहत मिल रही छूट का आज अंतिम दिन है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच के लिए गोवा पुलिस की टीम आज पहुंचेगी हिसार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले की जांच के लिए गोवा पुलिस की एक टीम के आज हिसार पहुंचने की संभावना है। आज रात तक टीम दिल्ली पहुंचेगी। वहां से हिसार के लिए निकलेगी। फिलहाल टीम किस समय पहुंचेगी इस बारे में अभी गोवा पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है। गोवा पुलिस आरोपी सुधीर सांगवान, सुखविंद्र, होटल मालिक एडविन, ड्रग्स तस्कर दत्ता प्रसाद और रमाकांत से पूछताछ कर रही है।    पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन

7 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने बहुविवाह और हलाला के खिलाफ याचिकाओं पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने मंगलवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ में अनुमत बहुविवाह और हलाला की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। पीठ अक्तूबर के दूसरे सप्ताह के बाद सुनवाई शुरू करेगी।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ। - फोटो : सोशल मीडिया

हाईकोर्ट ने कहा- निजी स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति की हर साल समीक्षा करे सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आरटीई के तहत मुफ्त शिक्षा देने वाले निजी स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति की हर साल समीक्षा करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने लखनऊ एजूकेशन एंड एस्थेटिक डेवलपमेंट सोसायटी की याचिका पर यह आदेश दिया। याची की ओर से कहा गया कि वर्ष 2013 के शासन के आदेश के तहत ऐसे स्कूलों को हर बच्चे के लिए प्रति माह 450 रुपये भुगतान तय हुआ था। हालांकि, इसके बाद भी यह रकम तय नहीं की गई, जबकि अब खर्चे भी काफी बढ़ चुके हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
एनसीआरबी। - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीआरबी की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) 2021 की ताजा रिपोर्ट में डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। वर्ष 2021 देश में अपराधों की तेज वृद्धि वाला साल बना। पूरे साल में 31,677 महिलाओं से दुष्कर्म हुए, जो 2020 से 3,631 (12%) ज्यादा हैं। सड़क हादसों में भी 1,37,430 लोगों की मौत हुई, जो 2020 से 28,046 (14.35%) ज्यादा हैं। अपहरण तो 16,902 (20%) बढ़कर 1,01,707 पर पहुंच गए। इसी प्रकार हत्या, दुष्कर्म के प्रयास, जानलेवा हमले, मानव तस्करी, फ्रॉड, बच्चों व महिलाओं से अपराध सभी में वृद्धि हुई है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
दिल्ली हाईकोर्ट। - फोटो : ANI

हाईकोर्ट की टिप्पणी- सहमति से संबंध बने तो कोई आधार या पैन कार्ड नहीं देखता
दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि सहमति से संबंध बनने की स्थिति में कोई आधार या पैन कार्ड नहीं देखता। न ही वह कोई साथी की उम्र का पता लगाता है। मामले को संदेह के दायरे में रखते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से मामले को देखने और हनी ट्रैप के पहलू की जांच करने का निर्देश दिया।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन। - फोटो : ANI

सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन
सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति और शीत युद्ध को समाप्त करने वाले मिखाइल गोर्बाचेव का मंगलवार को निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल के एक बयान के हवाले से कहा कि लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
मंकीपॉक्स। - फोटो : istock

अमेरिका के टेक्सास में मंकीपॉक्स से हुई पहली मौत
अमेरिका के टेक्सास में मंकीपॉक्स की वजह से मौत का पहला मामला दर्ज हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने भी मंकीपॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति की पहली मौत की पुष्टि की है। टेक्सास के स्वास्थ्य सेवा विभाग ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को एक बयान में कहा कि मरीज हैरिस काउंटी का रहने वाला था।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें