फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, सियोल में हैलोवीन पर बड़ा हादसा, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 30 Oct 2022 06:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चार दिनों तक चलने वाले लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। इसके पहले 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व आरंभ हो गया था, छठ पर्व का दूसरा दिन खरना 29 अक्तूबर को था। आज यानी 30 अक्तूबर को छठ महापर्व में शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में शनिवार को एक लोकप्रिय नाइट स्पॉट हैलोवीन पर भारी भीड़ जुटने के बाद भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि फिल्मी और टीवी सितारों को देखने के चक्कर में हैलोवीन पर जुटी भीड़ के बेकाबू होने से भगदड़ मची और भीषण हादसा हो गया। हैलोवीन भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। वहीं, 150 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चुनाव प्रचार को हवा देने के लिए हिमाचल जाएंगे। पड़ोसी राज्य में उनकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
छठ महाप्रव के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। - फोटो : amar ujala

आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
चार दिनों तक चलने वाले लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। इसके पहले 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व आरंभ हो गया था, छठ पर्व के दूसरे दिन खरना 29 अक्तूबर को था। आज यानी 30 अक्तूबर को छठ महापर्व में शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी 31 अक्तूबर  को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प पूरा होगा। छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
दक्षिण कोरिया में हैलोवीन को दौरान मची भगदड़। - फोटो : ANI

सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से बड़ा हादसा
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में शनिवार को एक लोकप्रिय नाइट स्पॉट हैलोवीन पर भारी भीड़ जुटने के बाद भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि फिल्मी और टीवी सितारों को देखने के चक्कर में हैलोवीन पर जुटी भीड़ के बेकाबू होने से भगदड़ मची और भीषण हादसा हो गया। हैलोवीन भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। वहीं, 150 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार को हवा देने आज हिमाचल जाएंगे सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चुनाव प्रचार को हवा देने के लिए हिमाचल जाएंगे। पड़ोसी राज्य में उनकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने सीएम धामी को भी स्टार प्रचारक बनाया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल गैंगस्टर टीनू का साथी गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू के मददगार मानसा सीआईए प्रभारी प्रीतपाल को चंडीगढ़ में खूब मौज कराई गई थी। उसे नाइट क्लबों में घुमाया गया और जमकर खरीदारी भी कराई गई थी। यह खुलासा गैंगस्टर टीनू के साथी बापूधाम कॉलोनी निवासी मोहित भारद्वाज (32) की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। जिला अपराध प्रकोष्ठ ने मोहित को विदेशी पिस्टल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी मोहित को अदालत में पेश किया जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल ने ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की फाइल लौटाई
दिल्ली में प्रदूषण के मजबूत होते घेरे के बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना में ‘रेड लाइट ऑन, गाडी ऑफ’ अभियान से जुड़ी फाइल दुबारा मुख्यमंत्री को भेज दी है। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार अपने इस अभियान की समीक्षा करे। इसके बाद मंजूरी के लिए फाइल दोबारा से भेजी जाए। फाइल पर अपनी नोटिंग में उपराज्यपाल ने लिखा है कि अभियान सिविल डिफेंस कर्मियों को खतरे में डालने के अलावा और कुछ भी नहीं है। फाइल में कहीं से भी साबित नहीं होता कि यह प्रदूषण को रोकने में प्रभावी हो सकता है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

व्यायाम करवाकर रोबोट ठीक करेगा लकवा
ब्रेन स्ट्रोक के बाद लकवाग्रस्त शरीर के अंग को फिर से नॉर्मल बनाने के लिए अब लंबे समय तक फिजियोथेरपिस्ट के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मरीजों की समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के साथ मिलकर पांच तरह के रोबोट तैयार किए हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
वडगाम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : Twitter@asadowaisi

ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करने और अपने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठा रही है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने यह भी पूछा कि हिंदू अविभाजित परिवार के लिए मुसलमानों और ईसाइयों को आयकर लाभ से "बहिष्कृत" किया गया, क्या यह समानता के सिद्धांत के खिलाफ नहीं था?   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

टीएमसी विधायक की पत्नी ने जीती एक करोड़ की लॉटरी
पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी रुचिका गुप्ता ने एक करोड़ की लॉटरी जीती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने लॉटरी को लेकर सवाल खड़े किए हैं और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। विवेक गुप्ता कोलकाता जिले के जोरासांको निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी विधायक हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी। - फोटो : Social Media

ट्विटर जैसा एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लाएंगे जैक डोर्सी
ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने जल्द ही एक वैसा ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगाने की योजना बना ली है। अमेरिकी  पत्रिका 'पीपल' के अनुसार जैक अपने नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का परीक्षण भी कर चुके हैं। हालांकि नए मंच को जारी करने की समयसीमा नहीं बताई गई है। ट्विटर पर मस्क की ओर से अधिग्रहण किए जाने से एक हफ्ते पहले 19 अक्तूबर को डोर्सी ने अपने नए सोशल मीडिया एप 'ब्ल्यूस्काई' की योजना का खुलासा किया था।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

इराक के पूर्वी बगदाद में फुटबॉल स्टेडियम के पास विस्फोट
इराक के पूर्वी बगदाद में हुए विस्फोट में दस लोगों के मारे जाने और कम से कम 20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार, धमाका एक फुटबॉल स्टेडियम और एक कैफे के पास हुआ। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चला है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
कराची में भीड़ ने पुलिस थाने पर धावा बोला। - फोटो : ANI

बेअदबी मामले में गिरफ्तार महिला पर भीड़ ने हमला करने की कोशिश की
पवित्र कुरान की बेअदबी करने के मामले एक महिला को कथित तौर पर गिरफ्तार किए जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने महिला पर हमला करने की कोशिश की और कराची में एक पुलिस थाने पर धावा बोल दिया। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह घटना गुरुवार को हुई जब उपद्रवी प्रदर्शनकारी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हुए न्यू कराची इलाके के पुलिस थाने में जबरदस्ती घुस गए क्योंकि वे कानूनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और खुद ही संदिग्ध को दंडित करना चाहते थे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें