फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: सीबीएसई की 10वीं-12वीं की टर्म-2 परीक्षाएं आज से शुरू, एलन मस्क का हुआ ट्विटर, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Tue, 26 Apr 2022 06:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं की टर्म-2 परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। टर्म-2 की परीक्षा में देश-विदेश से लगभग 34 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। वहीं, कई दिनों की उठापटक के बाद आखिरकार ट्विटर पर दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का मालिकाना हक हो गया है। साथ ही रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम आज रात ढाई घंटे के लिए बंद रहेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
सीबीएसई परीक्षा। - फोटो : फाइल फोटो
सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की टर्म-2 परीक्षाएं आज से शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं की टर्म-2 परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। टर्म-2 की परीक्षा में देश-विदेश से लगभग 34 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल बाद बोर्ड की परीक्षा पूरी तरह से होने जा रही है। कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा सेंटर की संख्या में इजाफा किया है। परीक्षा के लिए देश में 7, 279 सेंटर व विदेश में 133 सेंटर बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
एलन मस्क का हुआ ट्विटर। - फोटो : सोशल मीडिया

एलन मस्क का हुआ ट्विटर
कई दिनों की उठापटक के बाद आखिरकार ट्विटर पर दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का मालिकाना हक हो गया है। खबर है कि ट्विटर इंक ने इसे अरबपति एलन मस्क को 44 अरब डॉलर यानी 3,368 अरब रुपये में बेच दिया है। कंपनी बोर्ड ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
टिकट बुकिंग काउंटर - फोटो : अमर उजाला

आज रात ढाई घंटे नहीं होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग
तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। आज देर रात 11.45 बजे से 2:15 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कम्प्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी। ढाई घंटे तक रेलवे से संबंधित कामों के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
गर्मी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में आज से बढ़ेगा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई थी। इससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन आज इसका असर खत्म हो जाएगा और दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस सप्ताह के आखिर तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन

6 of 13
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला

चार मई से खुल सकता है एलआईसी का आईपीओ
देश के सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (जीवन बीमा निगम) का आईपीओ चार मई को खुल सकता है। वहीं, इसके बंद होने की संभावना नौ मई को है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 हिस्सेदारी बेचेगी। इससे सरकारी खजाने में 21,000 करोड़ रुपये आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
केजीएफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 करोड़ से नीचे ‘केजीएफ 2’ हिंदी की कमाई, जर्सी’ पर सुपरफ्लॉप का ठप्पा
अप्रैल महीने के आखिरी सोमवार को देश की फेवरिट फिल्म बन चुकी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का कलेक्शन पहली बार 10 करोड़ रुपये से नीचे आया, लेकिन फिल्म का कलेक्शन पहले ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी के कलेक्शन को पीछे छोड़ चुका है। इस बीच बीते शुक्रवार को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ फ्लॉप फिल्म घोषित हो चुकी है। वहीं, राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का कलेक्शन भी उतार पर दिखा। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
दिल्ली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
हनुमान जयंती के मौके पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुए बवाल की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी एक बार फिर राजधानी के माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में रविवार रात एक समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के दो युवकों को घेरकर उनके साथ खूब बदसलूकी की। उनके साथ मारपीट करने के अलावा उन पर धार्मिक छींटाकशी भी की गई।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
जहांगीरपुरी में पटरी पर लौटी जिंदगी। - फोटो : अमर उजाला

हिंसा के 10 दिन बाद जहांगीरपुरी में पटरी पर लौटी जिंदगी
उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के 10 दिन बाद जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के बीच कुशल चौक के पास की तीन सड़कें स्थानीय लोगों के लिए खोल दी गई हैं। इससे लोगों को अपने जरूरी काम के लिए आना जाना आसान हो गया है। रास्ते खुलने से सी ब्लॉक की गलियों में हर तरफ ईद की तैयारियां दिखीं। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
चीन में कोरोना - फोटो : Social media

चीन के शंघाई में कोरोना का कहर
सोमवार को बीजिंग ने देश के हाई-प्रोफाइल जिलों में से एक चाओयांग में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच शुरू कर दी। जबकि चीन की व्यापारिक राजधानी शंघाई में एक दिन में रिकॉर्ड 51 मौतों की सूचना मिली। यहां लगातार चौथे सप्ताह संक्रमण में बहुत कमी नहीं आई।
पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

धवन-रबाडा के दम पर पंजाब ने चेन्नई को 11 रन से हराया
आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 187 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और चेन्नई को 176 के स्कोर पर रोका। पंजाब के खिलाफ यह चेन्नई की इस सीजन की लगातार दूसरी हार है। पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
Supreme Court - फोटो : ANI
कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहीं अवैध कॉलोनियों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
देशभर में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये कॉलोनियां शहरी विकास में बाधक हैं। शीर्ष कोर्ट ने कहा, राज्य सरकारें इन कॉलोनियों को बनने से रोकने के लिए समग्र कार्ययोजना बनाएं। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन को इस मामले में न्यायमित्र नियुक्त किया है। उन्हें यह सुझाव देने के लिए कहा है कि इन कॉलोनियों को बनने से रोकने के लिए सरकारें क्या कदम उठा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
ईपीएफओ - फोटो : अमर उजाला

रोजगार के क्षेत्र में अच्छा विस्तार
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुमसार, देश में रोजगार के क्षेत्र में अच्छा विस्तार देखने को मिल रहा है। इसके मुताबिक, सितंबर 2017 और फरवरी 2022 के बीच 5.18 करोड़ से अधिक नए सदस्य कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना में शामिल हुए हैं।  पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें