Food Shortage In The World: दुनियाभर में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है। अब तक पूरी दुनिया की आबादी सात अरब से ज्यादा हो चुकी है। लेकिन धरती पर सीमित अन्न की पैदावर होती है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक डराने वाली चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का दावा है कि 27 सालों में इंसानों के पास भोजन समाप्त हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने एक टाइम फिक्स कर दिया है। उनका कहना है कि 24 अप्रैल 2022 से इंसान के पास सिर्फ 27 साल 251 दिन के लिए भोजन रहेगा। वैज्ञानिकों के मुतबाकि, साल 2050 की शुरुआत तक इंसानों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं रहेगा। इसके साथ ही उनका कहना है कि भोजन और पानी को लेकर अगला विश्वयुद्ध होगा।
सोशियो बायोलॉजिस्ट एडवर्ड विल्सन का कहना है धरती जैसे दो ग्रहों की जरूरत है जो वर्तमान की जरूरतों को पूरा सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को खाना उपलब्ध कराने के लिए धरती के पास सीमित क्षमता है।