फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: सीएनजी तीन, पीएनजी दो रुपये हुई महंगी, पंजाब सरकार ने वीवीआईपी लोगों की पुलिस सुरक्षा में की कटौती, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Sat, 23 Apr 2022 07:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
आज आम आदमी को दोहरा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी और पीएनजी भी महंगी हो गई है। सीएनजी पर तीन रुपये और पीएनजी पर दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पंजाब सरकार ने शुक्रवार देर रात सूबे के 184 वीवीआईपी लोगों की पुलिस सुरक्षा में कटौती कर दी। अब केवल उन व्यक्तियों को सुरक्षा देने का फैसला किया है, जिन्हें किसी प्रकार का खतरा है। लालू के घर पहुंचे नीतीश कुमार.. ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
महंगाई का दोहरा झटका: सीएनजी तीन, पीएनजी दो रुपये हुई महंगी, आज सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी और पीएनजी भी महंगी हो गई है। सीएनजी पर तीन रुपये और पीएनजी पर दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार की सुबह छह बजे से नई कीमत लागू होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
चरणजीत सिंह चन्नी, भगवंत मान व कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
मान सरकार का बड़ा फैसला: चन्नी के परिवार व कैप्टन के बेटे समेत 184 वीवीआईपी की सुरक्षा वापस, सूची में राजीव शुक्ला समेत इन दिग्गजों के नाम
पंजाब सरकार ने शुक्रवार देर रात सूबे के 184 वीवीआईपी लोगों की पुलिस सुरक्षा में कटौती कर दी। अब केवल उन व्यक्तियों को सुरक्षा देने का फैसला किया है, जिन्हें किसी प्रकार का खतरा है। पंजाब पुलिस ने वीवीआईपी की सुरक्षा संबंधी मामलों की समीक्षा करने के बाद कई पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...


4 of 12
युद्धपोत - फोटो : ani
रूस ने माना : यूक्रेन के हमले से तबाह युद्धपोत पर हुई एक की मौत और 27 लापता, कब्रिस्तान में बदला मैरियूपोल, कीव में 1000 से ज्यादा शव
काला सागर में करीब एक सप्ताह पहले डूबे रूसी युद्धपोत मोस्कवा को लेकर रूस ने अब मान लिया है कि यह पोत यूक्रेन के मिसाइल हमले से तबाह होकर डूबा था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि नष्ट हुए इस युद्धपोत में उसके एक सैनिक की मौत हो गई थी और 27 अन्य लापता हो गए। मंत्रालय ने कहा कि हालांकि इस दौरान 396 अन्य लोगों को बचा लिया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
भिवानी में मंडी में बारिश से भीगा गेहूं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा: महेंद्रगढ़ में 7.5 तो सिरसा में हुई 3.4 एमएम बारिश, आज से बढ़ेगा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में वीरवार सुबह से देर रात तक हल्की बारिश हुई। इस दौरान महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 7.5 एमएम व सिरसा में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को फिर से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Jersey Box Office Collection Day 1: ये रहा फिल्म ‘जर्सी’ का पहले दिन का रिपोर्टकार्ड, इतने करोड़ की लगी ओपनिंग
देश में करीब 2100 और विदेश में करीब 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘जर्सी’ करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है। फिल्म के प्रचार पर लगे करीब 10 करोड़ रुपये और इसे बनाने में लगी लागत पर फिल्म की बार बार टलती रिलीज के चलते बढ़े ब्याज के चलते रिलीज के समय तक फिल्म की कुल लागत करीब 100 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस लिहाज से फिल्म की ओपनिंग आठ से 10 करोड़ रुपये के बीच होनी संतोषजनक मानी जा रही थी, लेकिन फिल्म की ओपनिंग इससे थोड़ा कम हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन - फोटो : एएनआई
भारत दौरा: ब्रिटिश पीएम के सामने उठा नीरव, माल्या और खालिस्तानी चरमपंथियों का मुद्दा, जानिए जॉनसन ने क्या जवाब दिया 
भारत ने ब्रिटेन से साफ कहा है कि उसके लिए विदेशों में रहने वाले भारत के आर्थिक भगोड़े अपराधियों को वापस लाना प्राथमिकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के बीच हुई वार्ता में नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे अपराधियों को वापस लाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस पर जॉनसन ने कहा कि हम इस पर जरूर विचार करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
इफ्तार पार्टी के दौरान एक साथ नीतीश कुमार, तेज प्रताप और तेजस्वी यादव। - फोटो : ANI
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
बिहार की सियासत में शुक्रवार को एक बड़ी तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर इफ्तार की दावत में शिरकत की। इस अवसर पर तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 12
delhi metro - फोटो : amar ujala
मेट्रो में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने सभी को चिंतित कर रखा है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन ही सबसे बेहतर और कोरोना से जंग में सहायक है। फिर देखा जा रहा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसी को देखते हुए डीएमआरसी ने मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
देहरादून : उत्तराखंड बनाएगा देश का पहला जीआई बोर्ड, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा कानूनी संरक्षण
उत्तराखंड में क्षेत्र विशेष में उत्पादित पारंपरिक और जैविक उत्पादों के संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य भौगोलिक संकेत बोर्ड (ज्योग्राफिकल इंडिकेटर) बनाया जाएगा। यह देश का पहला बोर्ड होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी की ओर से प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीआई बोर्ड बनाने की घोषणा की है। इस बोर्ड के बनने से स्थानीय उत्पादों को कानूनी संरक्षण भी मिलेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
राजीव कुमार
बड़ी खबर: राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सुमन बेरी को मिली जिम्मेदारी
डॉ. राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब 5 साल तक इस पद पर रहे। डॉ राजीव कुमार के अपने पद से हटने के बाद डॉ. सुमन के बेरी को नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
बच्चे की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : सक्रिय केस 14 हजार के पार पहुंचे, 24 घंटे में 54 लोगों ने दम तोड़ा, तमिलनाडु में मास्क अनिवार्य
देश में कोरोना एक बार फिर सिर उठाता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय केस भी बढ़कर 14 हजार से ज्यादा हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 54 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़ 5,22,116 हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें