देश के पांच राज्यों में 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में एकजुट संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा रविवार को सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में महापंचायत में हुंकार भरेगा। साथ ही सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में नामी हयात होटल में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई खत्म हो गई है। हमले के लगभग 30 घंटे बाद सोमाली सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से होटल को अपने कब्जे में ले लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...