प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मुगलकालीन स्मारक से सूर्यास्त के बाद देश को संबोधित करेंगे। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिवसीय यात्रा पर आज भारत आ रहे हैं। जॉनसन गुजरात के अहमदाबाद से यात्रा की शुरुआत करेंगे और प्रमुख व्यापारिक समूह के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
पीएम मोदी का संबोधन लाल किले की प्राचीर से न होकर लॉन से होगा।
- फोटो : Twitter@PIB
लाल किले से पीएम मोदी आज देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मुगलकालीन स्मारक से सूर्यास्त के बाद देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर के बजाए लॉन से अपना संबोधन देंगे। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी रात में साढ़े नौ बजे देश को संबोधित करेंगे और उनके भाषण में विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच सौहार्द पर जोर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन आज पहुंचेंगे भारत
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दीर्घकालिक साझेदारी को गहरा करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर आज भारत आ रहे हैं। जॉनसन गुजरात के अहमदाबाद से यात्रा की शुरुआत करेंगे और प्रमुख व्यापारिक समूह के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। यह पहली बार होगा जब ब्रिटेन का कोई प्रधानमंत्री भारत के पांचवें सबसे बड़े राज्य और ब्रिटेन में लगभग आधी ब्रिटिश-भारतीय आबादी के पैतृक घर गुजरात का दौरा करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
वाराणसी एयरपोर्ट पर मॉरिशस के पीएम का स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
मॉरिशस के पीएम काशी में आज पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करेंगे
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ अपने 17 सदस्यीय दल के साथ तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। वह आज सुबह अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
उत्तराखंड में मौसम...
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना
उत्तराखंड में पारे की उछाल ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। हरिद्वार में 40, तो ऋषिकेश और देहरादून जैसे स्थानों पर 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चला गया है। गर्मी से पस्त लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि मौसम का मिजाज बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व दक्षिण से आ रही नम हवाओं के दबाव के चलते आज गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन।
- फोटो : ANI
शरद पवार के आवास पर हमला में वकील सदावर्ते की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के मुंबई स्थित आवास पर एमएसआरटीसी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में वकील गुणरत्न सदावर्ते को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को यहां एक सत्र अदालत के समक्ष उन्होंने जमानत याचिका दायर की थी। सदावर्ते की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़े गए पांच संदिग्ध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर यात्रा को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी, सांबा जिले के पल्ली गांव में पहुंचेंगे। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इनमें से दो लोगों को जांच के लिए जम्मू भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
भाजपा नेता जीतू चौधरी।
- फोटो : फेसबुक
दिल्ली में भाजपा नेता जीतू चौधरी की हत्या
भाजपा के जिला मंत्री जीतू चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब जीतू चौधरी (40) मयूर विहार फेस 3 स्थित अपने आवास से बाहर निकल रहे थे। बाइक सवार दो हमलावरों ने घर के बाहर उनपर पांच गोलियां दागीं। एक गोली उनके सिर में लगी। घायल जीतू को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2022 के 32वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया। टीम 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जवाब में दिल्ली की टीम ने 10.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 12
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर, घर बनाना होगा महंगा
रूस-यूक्रेन के संकट की वजह से बढ़ रही लागत का बोझ कंपनियां अब ग्राहकों पर डालने की तैयारी में हैं। इससे लोगों के लिए मकान बनान पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि पिछले एक साल में सीमेंट का भाव बढ़कर 390 रुपये प्रति बोरी पर पहुंच गया है। इसकी कीमतें बढ़कर 415 से 435 रुपये पहुंच सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
रूस-यूक्रेन युद्ध।
- फोटो : ANI
रूस ने यूक्रेन में झोंके और सैनिक
यूक्रेन युद्ध के 56वें दिन रूस ने पूर्वी यूक्रेनी औद्योगिक क्षेत्र में कोयला खदानों व कारखानों पर कब्जे के लिए हमले बढ़ा दिए। यूक्रेन को दो भागों में बांटने की कोशिश में रूस ने अपने और सैनिक दोनबास क्षेत्र में झोंके और कई शहरों व कस्बों के पास सैकड़ों मील लंबे मोर्चे को निशाना बनाया। उधर, तीन यूरोपीय देशों के 31 राजनयिकों को रूस निष्कासित करने जा रहा है। जबकि अमेरिका ने कहा है कि वह 635 रूसी नागरिकों और तीन रूसी अफसरों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध लगाने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
अब अपने भी छोड़ने लगे राजपक्षे का साथ
श्रीलंका में आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। हालत यह है कि वहां सरकार को अब देश में तेल-गैस और खाद्य सामग्री जैसी बुनियादी जरूरतें पूरा करने के लिए पड़ोसी देशों से तुरंत और ज्यादा से ज्यादा मदद मांगनी पड़ रही है। संकट से उबरने के लिए श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने भी हाथ फैला दिए हैं। वहीं, देश में राजपक्षे भाइयों का विरोध बढ़ता जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के 41 सांसद भी मंगलवार को विपक्ष के खेमे में चले गए। पढ़ें पूरी खबर...