फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज भारत-चीन के बीच 16वें दौर की बैठक, आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम होंगे जारी

Sun, 17 Jul 2022 06:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लद्दाख सीमा पर तनाव के मुद्दे पर आज भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की 16वें दौर की बैठक होने जा रही है। वहीं, रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के लिए झटका देने वाली खबर आई है कि उसका एक कार्गो विमान उत्तरी ग्रीस में हादसे का शिकार हो गई। साथ ही काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा दसवीं) की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम आज शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण आंध्र प्रदेश के छह जिलों में 20 लाख से अधिक लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
भारत और चीन के बीच आज 16वें दौर की वार्ता होगी। - फोटो : PTI (File Photo)

आज भारत-चीन के बीच होगी 16वें दौर की बैठक
लद्दाख सीमा पर तनाव के मुद्दे पर रविवार को भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की 16वें दौर की बैठक होने जा रही है। उम्मीद है कि भारत डेपसांग और डेमचोक में मुद्दों के समाधान के अलावा शेष सभी फ्रिक्शन पॉइंट्स पर जल्द से जल्द सैनिकों को हटाने के लिए दबाव डालेगा। इससे एक दिन पहले चीनी राष्ट्रपति शी ने शिनजियांग का दौरा किया और अपने सैनिकों के साथ मुलाकात की। यह अहम माना जा रहा है क्योंकि पीपुल्स लिबरेशन एमी (पीएलए) की शिनजियांग सैन्य कमान मई 2020 से दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिरोध के बीच लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा की देखरेख कर रही है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 13
Ukraine plane crash - फोटो : PTI (File Photo)
यूक्रेन का मालवाहक विमान उत्तरी ग्रीस में दुर्घटनाग्रस्त
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के लिए झटका देने वाली खबर आई है कि उसका एक कार्गो विमान उत्तरी ग्रीस में हादसे का शिकार हो गई है।समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ग्रीक नागरिक उड्डयन अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि विमान में कितने लोग सवार थे या विमान क्या ले जा रहा था।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
CISCE Board Result - फोटो : Amar Ujala

आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज होंगे जारी
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा दसवीं) की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम को आज शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस साल CISCE की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
तमिलनाडु में नदी के जलस्तर का बहाव बांध से ऊपर पहुंचा। - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में आई भीषण बाढ़
गोदावरी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण आंध्र प्रदेश के छह जिलों में 20 लाख से अधिक लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।राजामहेंद्रवरम के समीप दोवालेस्वरम में सर आर्थर कॉटन बांध में जलस्तर शनिवार रात 25.60 लाख क्यूसेक के पार चला गया, अभी इसके और बढ़ने की आशंका है। इससे पहले बांध में अगस्त 2006 में जलस्तर इतना अधिक रहा था।  पढ़ें पूरी खबर....

 

विज्ञापन

6 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
मणिपुर में रविवार रात करीब 11:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां इसकी तीव्रता 4.8 रही। भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने मिशन 2024 की बनाई योजना
2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिशन क्लीन स्वीप के लिए भाजपा ने पिछले चुनाव में हारी 14 सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी चार केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और अन्नपूर्णा देवी को अलग-अलग सीटों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा दक्षिण के चार राज्यों तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष रणनीति बनाने का जिम्मा सह संगठन महासचिव शिवप्रकाश को सौंपा गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
नीट यूजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नीट यूजी का एग्जाम आज
मेडिकल स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2022 का आयोजन आज किया जा रहा है। परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.20 मिनट तक चलेगी। देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा मे कुल 18,72,341 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि नीट यूजी के लिए 18,72,341 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
लुलु मॉल - फोटो : self

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ खुलासा
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के लुलु मॉल में 12 जुलाई को साजिश के तहत नमाज पढ़ी गई थी। इसका खुलासा मॉल के सीसीटीवी कैमरों ने कर दिया है। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी कैमरों में नमाज पढ़ने गए युवकों की पूरी हरकत कैद हो गई है। इसमें वे अंदर जाते हुए दिखे। फिर भूतल और प्रथम तल पर नमाज पढ़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद दूसरी मंजिल पर गए जहां उनको खाली जगह मिल गई। वहां नमाज पढ़ी और जब तक सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचते, वे भाग निकले।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
कोरोना का नया वैरिएंट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Pixabay

नए कोरोना वैरिएंट से वैश्विक अर्थव्यवस्था को खतरा
मूडीज ने शनिवार को कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट आने से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कम घातक होने के साथ वायरस को लेकर चिंताएं कम हुई हैं लेकिन जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में नए मामले इसका संकेत करते हैं कि नए और ज्यादा खतरनाक वैरिएंट वैश्विक अर्थव्यवस्था आउटलुक के लिए खतरा बने हुए हैं। मूडीज ने यह बात अपनी रिपोर्ट ‘इकोनॉमिक पल्स चेक : अल्टरनेटिव डाटा मॉनिटर’ में कही है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
रीना छिब्बर वर्मा। - फोटो : Facebook

75 साल बाद पाक गई 90 वर्षीय भारतीय महिला
भारत की एक 90 वर्षीय महिला का रावलपिंडी में अपने पैतृक घर जाने का सपना शनिवार को साकार हुआ, जब पाकिस्तान ने 90 वर्षीय रीना छिब्बर वर्मा को वीजा दिया और वह विभाजन के समय देश छोड़ने के 75 साल बाद वाघा-अटारी सीमा से लाहौर पहुंची। जब वाघा-अटारी सीमा के रास्ते वह लाहौर में दाखिल हुईं तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। रीना छिब्बर वर्मा लाहौर से सीधे रावलपिंडी रवाना हुईं, जहां वह अपने पुश्तैनी आवास ‘प्रेम निवास’ और स्कूल का दौरा करने के साथ ही बचपन के दोस्तों से मिलेंगी।   पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
बुलेट ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

बुलेट ट्रेन चालकों को ऐसे मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
भारत के बुलेट ट्रेन चालकों को जापान निर्मित अत्याधुनिक ‘सिम्युलेटर’ यंत्रों के जरिए उच्च गति की ट्रेन चलाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के अधिकारियों ने बताया कि ये प्रशिक्षण सिम्युलेटर चालकों, परिचालकों, प्रशिक्षकों और ट्रेन रखरखाव कर्मचारियों को उच्च गति ट्रेन चलाने संबंधी सिद्धांत को समझने में मदद करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे। - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत के साथ हुआ लोकसभा चुनाव का आगाज
दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज बुंदेलखंड एक्सप्रेस का शुभारंभ करने आए पीएम मोदी ने जालौन के कैथेरी से कर दिया। प्रधानमंत्री के 40 मिनट के संबोधन का करीब 35 मिनट का हिस्सा विकास और युवाओं पर केंद्रित रहा। उन्होंने विकास को सामाजिक न्याय और इरादा-मर्यादा के सिद्धांत से जोड़ कर नई परिभाषा दी। साथ ही इस बात का भी इशारा किया कि अगला चुनाव युवाओं के सहारे विकास के ही मुद्दे पर लड़ा जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें