फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कौन बनेगा नया उपराष्ट्रपति फैसला आज, कुश्ती में भारत का जलवा, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 06 Aug 2022 06:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज संसद के दोनों सदनों के सदस्य देश के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला है। वहीं पात्रा चॉल घाटोला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा आज ईडी के सामने पेश होंगी। साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इतिहास रच दिया है। भारत अब तक 26 पदक जीत चुका है। आठवें दिन पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण जीता, अंशु मलिक ने रजत जीता। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य जीता। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 14
उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 - फोटो : Amar Ujala
उपराष्ट्रपति चुनाव आज, जगदीप धनखड़ के पक्ष में दिख रहे आंकड़े
संसद के दोनों सदनों के सदस्य शनिवार को देश के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला है। दोनों सदनों में राजग की मजबूत स्थिति को देखते हुए धनखड़ का जीतना महज औपचारिकता माना जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन

3 of 14
संजय राउत और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
संजय राउत की पत्नी ईडी के सामने आज होंगी पेश
पात्रा चॉल घाटोला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा आज ईडी के सामने पेश होंगी। ईडी के मुताबिक कि वर्षा राउत के खाते में लेन-देन के बाद समन जारी किया गया। माना जा रहा है कि ईडी के अधिकारी दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 14
स्वर्ण के साथ बजरंग, दीपक और साक्षी; रजत के साथ अंशु (बाएं से) - फोटो : सोशल मीडिया

आठवें दिन भारत ने कुश्ती में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य जीते
भारतीय फैंस को शुक्रवार को पदक आने की उम्मीद तो थी, लेकिन सिर्फ पदक आए नहीं, बल्कि पदकों की बारिश हुई। भारत ने शुक्रवार तीन स्वर्ण, एक और दो कांस्य समेत कुश्ती में कुल छह पदक जीते। इससे भारत के कुल पदकों की संख्या 26 पहुंच गई है। पदक तालिका में भारतीय टीम फिलहाल पांचवें नंबर पर है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 14
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शूटआउट 3-0 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इस तरह मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा था। शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच प्रयास मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों गोल दागे, जबकि भारतीय टीम की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं दाग सका।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
इंजीनियरिंग में इस साल 23.93 लाख सीटों पर होंगे दाखिले
देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सत्र 2022 में यूजी, पीजी और डिप्लोमा में कुल 23.93 लाख सीट होंगी। इनमें से बीटेक और बीई प्रोग्राम में 13.5 लाख सीट रहेंगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए तकनीकी कॉलेजों में दाखिला, कोर्स, सीट, पाठ्यक्रम से लेकर संस्थानों को मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 14
गूगल ने लॉन्च किया 'भारत की उड़ान' - फोटो : https://artsandculture.google.com
गूगल भी मना रहा हमारी आजादी के 75 साल का जश्न
भारत आजादी के 75 साल होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है, साथ ही इस यात्रा में भारत ने अनेकों उपलब्धियां भी हासिल की हैं। वहीं गूगल ने इस अवसर पर भारत की कला और संस्कृति की कहानी बताने के लिए एक डिजिटल संग्रह 'भारत की उड़ान' का अनावरण किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 14
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विचाराधीन कैदियों की रिहाई सही मायने में आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न
 सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वर्षों से जेल में बंद कैदियों की रिहाई ही भारत की आजादी के 75वें वर्ष (अमृत महोत्सव) का जश्न मनाने का एक सही तरीका होगा। केंद्र सरकार को जल्द ऐसी कोई योजना तैयार करनी चाहिए जिससे विचाराधीन व छोटे अपराधों में शामिल कैदियों की रिहाई हो सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 14
Coronavirus - फोटो : पीटीआई
दस राज्यों में मिला ओमिक्रॉन का नया उप स्वरूप
यूके और अमेरिका में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ाने वाला नया उप स्वरूप देश के कुछ राज्यों में भी सामने आया है। शुक्रवार को इन्साकॉग ने बताया कि देश के कुछ राज्यों में बीए.2.5 की पहचान हुई है जो ओमिक्रॉन का ही उप स्वरूप है। इसके स्पाइक प्रोटीन संरचना में काफी म्यूटेशन हैं, जिसकी वजह से यह एंटीबॉडी का स्तर कम कर सकता है। हालांकि डेल्टा की तरह यह प्रभावी हो सकता है या नहीं? फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 14
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंग पूनिया का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में कनेडियन पहलवान लचलान को 9-2 से शिकस्त दी। कुश्ती का मुकाबला छह मिनट का होता है, लेकिन बजरंग ने इन खेलों में शुक्रवार को अपने पहले तीन मुकाबले दो मिनट के अंदर जीते। यानी जितने मिनट में एक कुश्ती मैच होता है, उतने में बजरंग ने अपने पहले तीन मैच जीत लिए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 14
साक्षी मलिक स्वर्ण जीतने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी मलिक ने स्वर्ण पर जमाया कब्जा
साक्षी ने महिलाओं की 62 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को पिनफॉल से हराया। जीत के बाद पदक लेते वक्त साक्षी की आंखों में आंसू थे। राष्ट्रगान के वक्त वह रोने लगीं। स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने देशवासियों को गर्व का मौका दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 14
दीपक पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक पूनिया ने पहली बार जीता स्वर्ण
पहलवान दीपक पूनिया ने भारत को कुश्ती में चौथा स्वर्ण दिलाया है। उन्होंने 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हरा दिया। इस तरह दीपक ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक का पहला पदक है और उन्होंने सीधे स्वर्ण के साथ शुरुआत की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

13 of 14
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
रक्षाबंधन पर बहनों को सीएम योगी का तोहफा
रक्षाबंधन के पर्व पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं 48 घंटे तक निशुल्क आवागमन कर सकेंगी। महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

14 of 14
आरबीआई - फोटो : पीटीआई
आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.4% किया, लोन महंगे होंगे
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ाने का फैसला लिया है। आरबीआई (RBI) के इस फैसले के बाद अब रेपो रेट की दर 4.9% से बढ़कर 5.40% हो गई है। केंन्द्रीय बैंक (Central Bank) की ओर से कहा गया है कि फैसला वर्तमान प्रभाव से ही लागू होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें