फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: टार्गेट किलिंग से घाटी फिर लहूलुहान, ज्ञानवापी मामले में सुनवाई आज, पढ़ें अहम समाचार

Sat, 04 Jun 2022 05:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कश्मीर घाटी में गैर-कश्मीरियों पर हमले रुक नहीं रहे हैं। शुक्रवार आतंकियों ने गैर-कश्मीर मजदूरों को निशाना बनाया। आतंकियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। यह तीसरा मौका है, जब रामनाथ कोविंद गोरखपुर आ रहे हैं। साथ ही ज्ञानवापी मामले में आज फिर सुनवाई होनी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
घाटी में आतंकियों ने फिर बनाया गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने शुक्रवार को गैर-कश्मीर मजदूरों को निशाना बनाया। शोपियां के अगलर जैनापोरा में आतंकियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में दो मजदूर घायल हुए हैं और दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया
आज गोरखपुर आ रहे हैं राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आ रहे हैं। गोरक्षनगरी उनके स्वागत को पूरी तरह से तैयार है। यह तीसरा मौका है, जब रामनाथ कोविंद गोरखपुर आ रहे हैं। इससे पहले महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम और आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में आए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 45 पार
राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ते ही प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया। वहीं, अगले 24 घंटे में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
Varanasi Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में दिया गया एक और आवेदन, अदालत में आज होगी सुनवाई
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग से जुड़ा आवेदन शुक्रवार को स्पेशल सीजेएम की अदालत में दिया गया। अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह के इस आवेदन पर अदालत शनिवार को सुनवाई करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद पथराव - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उपद्रवियों पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई
भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। अल्पसंख्य समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से खदेड़ा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में आज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ
‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का शनिवार शाम साढ़े सात बजे आगाज होगा। गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ करेंगे। 4 से 13 जून तक चलने वाले खेलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

8 of 11
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आठ बजे जारी होगा गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षा (GSEB HSC General Stream Exams) के नतीजे जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
आज जारी होगा आंध्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) की ओर से एपी एसएससी (AP SSC) यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 के रिजल्ट की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
EPFO - फोटो : iStock
केंद्र सरकार ने दिया बड़ा झटका, ईपीएफ की ब्याज दर घटी
केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.1 फीसदी ब्याज दर को अनुमति दे दी है। यह चार दशक से अधिक समय में सबसे कम ब्याज दर है। इस फैसला का लगभग पांच करोड़ उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
राज्यसभा चुनाव 2022 - फोटो : Amar Ujala
राज्यसभा चुनाव में 41 निर्विरोध निर्वाचित, 16 सीटों पर होगी जंग
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन 15 राज्यों के कुल 57 में से 41 सदस्य शुक्रवार को निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें पूर्व मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, यूपी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राजद की मीसा भारती और रालोद के जयंत चौधरी समेत कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें