फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: कई राज्यों में लू का अलर्ट; जिनेवा में भारतीय हीरे की नीलामी; लखनऊ के अस्पताल में आग, टला बड़ा हादसा

Tue, 15 Apr 2025 05:44 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 16
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत का मशहूर ‘गोलकोंडा ब्लू’ हीरा पहली बार जिनेवा में नीलाम होगा, जिसकी अनुमानित कीमत 300 से 430 करोड़ है। वहीं, आज से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग से मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। उधर, चीन से चिकित्सा उपकरणों का आयात 33% बढ़ने पर एआईएमईडी ने सुरक्षा शुल्क की मांग की है। वहीं कैटी पेरी समेत पांच महिलाओं ने ब्लू ओरिजिन के साथ अंतरिक्ष यात्रा की। अरब सागर में पाकिस्तानी नौका से 1800 करोड़ की ड्रग जब्त की गई। उधर, बंगाल हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कानून हाथ में न लेने की अपील की। यूपी में नौ आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने मैक्सिको सीमा के पास जमीन को सेना के नियंत्रण का देने आदेश दिया। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शरीयत को संविधान से ऊपर बताने पर भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री को हटाने की मांग की। आईपीएल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को हराया है। इमरान हाशमी ने इंटीमेट सीन्स पर अपने पुराने अनुभव साझा किए। गोल्डमैन सैश ने सोने की कीमत साल के अंत तक 38% तक बढ़ने का अनुमान जताया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 16
heat wave alert - फोटो : istock
Weather: पंजाब, हरियाणा समेत 7 राज्यों में 5 दिन लू का अलर्ट, इन इलाकों में आंधी-पानी और बिजली गिरने के आसार    
उत्तर से लेकर मध्य और पश्चिम भारत तक प्रचंड गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना जताई गई है। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 16
गोलकोंडा ब्लू डायमंड - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
जिनेवा में पहली बार नीलाम होगा भारत का मशहूर शाही हीरा, अनुमानित कीमत 300 से 430 करोड़
भारत की शाही विरासत का ऐतिहासिक हीरा गोलकोंडा ब्लू 14 मई को जिनेवा में क्रिस्टीज के मैग्नीफिसेंट ज्वेल्स सेल में पहली बार नीलामी के लिए रखा जाएगा। जिनेवा के फोर सीजन्स होटल डेस बर्गेस में यह नीलामी लाइव की जाएगी। पेरिस के मशहूर डिजाइनर जेएआर ने 23.24 कैरट के इस चमकीले ऐतिहासिक नीले हीरे को एक आकर्षक आधुनिक अंगूठी में जड़ा है। गोलकुंडा खदानों से खोजे गए इस हीरे पर कभी इंदौर व बड़ौदा के महाराजाओं का स्वामित्व रहा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 16
लोकबंधु अस्पताल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में आग, इन 21 तस्वीरों में देखिए किस हालत में बाहर निकाले गए मरीज, कैसे हुआ बचाव कार्य
लखनऊ के लोकबंधु अस्तपाल में सोमवार की रात आग लग गई। आनन-फानन में सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। ये तस्वीरें ये कहानी बयां करती हैं। आनन-फानन वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में और गंभीर मरीजों को सिविल और बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 16
अमरनाथ यात्रा - फोटो : एजेंसी
Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पंजीकरण आज से, यात्रा के लिए बेहतर सेहत जरूरी; ये टिप्स आएंगे काम
देशभर की 533 निर्धारित बैंक शाखाओं में मंगलवार से बम बम भोले के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। बैंकों में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर शिवभक्तों को यात्री परमिट की सुविधा दी जाएगी। दैनिक आधार पर पारंपरिक बालटाल और पहलगाम दोनों रूट के लिए यात्री पंजीकरण किया जाएगा। इस बार यात्रियों की सेहत पर खास ध्यान रखने के साथ आपात प्रबंधन को मजबूत बनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 16
Medical, Doctor - फोटो : istock
Import From China: चीनी चिकित्सा उपकरणों का आयात 33% बढ़ा, AIMED ने केंद्र से की सुरक्षा शुल्क लगाने की अपील
चिकित्सा उपकरणों को लेकर चीन सहित दुनिया के कई देशों के आयात में बड़ा उछाल आया है। अकेले चीन के आयात में 33% की वृद्धि हुई है। यह दावा करते हुए एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एआईएमईडी) ने केंद्र सरकार से 12 प्रमुख चिकित्सा उपकरण श्रेणियों पर सुरक्षा शुल्क लगाने की अपील की है। ये भी पढ़ें
विज्ञापन

7 of 16
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
US: अमेरिका-मैक्सिको सीमा के पास जमीन पर सेना का होगा नियंत्रण, ट्रंप का आदेश; मिल सकती है कानूनी चुनौती
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको सीमा के पास की जमीन को सेना के नियंत्रण में देने का आदेश दिया है। यह जमीन अब रक्षा मंत्रालय के अधीन होगी और इसे आर्मी बेस का हिस्सा माना जाएगा। इस कदम से सेना को अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेने का अधिकार मिलेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 16
ऑल वुमन स्पेस क्रू - फोटो : इंस्टाग्राम
Katy Perry: वुमन स्पेस क्रू के साथ ब्लू ओरिजिन ने रचा इतिहास, पांच महिलाओं संग कैटी पेरी ने की अंतरिक्ष की सैर
जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज ने एक ऑल-फीमेल सेलिब्रिटी क्रू के साथ अंतरिक्ष की सैर की। इस दल में मशहूर गायिका कैटी पेरी और ‘सीबीएस मॉर्निंग्स’ की होस्ट गेल किंग जैसी हस्तियां शामिल थीं। यह उड़ान अंतरिक्ष पर्यटन की नई लहर का हिस्सा है, जहां अब अमीर और मशहूर लोग आसानी से अंतरिक्ष की सैर कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 16
अरब सागर में कार्रवाई। - फोटो : एएनआई
अरब सागर: पाकिस्तानी नौका का पीछा करके पकड़ी 1800 करोड़ का ड्रग, तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस को मिली कामयाबी
नशे के खिलाफ अभियान में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने संयुक्त अभियान में अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौका का पीछा करते हुए 300 किलोग्राम ड्रग पकड़ी है, जिसकी कीमत 1800 करोड़ रुपये है। अंधेरे का फायदा उठाकर नाव पर सवार पाकिस्तानी ड्रग तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। पढ़ें पूरी खबर

10 of 16
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक
UP IAS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, नौ आईएएस इधर से उधर, जानें किसे कहां मिली तैनाती
यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 9 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग में तैनात भूपेंद्र चौधरी को आयुक्त, खाद एवं रसद विभाग बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

11 of 16
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
West Bengal: ममता बनर्जी की दंगाइयों को चेतावनी- कोई भी हों, कानून अपने हाथ में न लें
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सीएम ममता बनर्जी का सब्र भी लग रहा है कि जवाब दे रहा है और उन्होंने दंगाइयों को चेतावनी दी है कि आप ए, बी, सी, डी, ई, एफ कोई भी, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने साथ ही लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की और कहा कि हम उपेक्षितों और पीड़ितों के साथ खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर

12 of 16
अमेरिका में भूकंप। - फोटो : अमर उजाला
US Earthquake: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शक्तिशाली भूकंप, सड़कों पर पत्थर गिरे; घरों में भी दहशत
अमेरिका में भूकंप के तगड़े झटकों के कारण दक्षिणी कैलिफोर्निया में सड़कों पर पत्थर गिरने की खबर है। सैन डिएगो के बाहर ग्रामीण सड़कों पर पत्थरों के गिरने के अलावा लोगों के घरों के भीतर भी दहशत फैल गई। अलमारियों में रखे सामानों के अलावा दीवारों के हिलने से लोग सहम गए। पढ़ें पूरी खबर

13 of 16
हफीजुल हसन अंसारी - फोटो : एएनआई
Politics: शरीयत को संविधान से ऊपर बताने पर भड़की भाजपा, बोली- यह चिंताजनक, मंत्री हफीजुल को हटाएं सीएम हेमंत
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए अंसारी को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री के बयान को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान भी बताया है। पढ़ें पूरी खबर

14 of 16
लखनऊ बनाम चेन्नई - फोटो : IPL/BCCI
LSG vs CSK: इस IPL में चेन्नई की दूसरी जीत, नूर की बॉलिंग के बाद धोनी-दुबे की साझेदारी; शार्दुल ने लुटाए 56 रन
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। यह उनकी सात मैचों में दूसरी जीत है। वहीं, लखनऊ को इस सत्र की तीसरी शिकस्त मिली। सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने एमएस धोनी और शिवम दुबे की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

15 of 16
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
Emran Hashmi: इंटीमेट सीन्स को लेकर इमरान हाशमी का बड़ा खुलासा, हीरोइन के असहज होने पर करते थे ये काम
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक अधिकारी की भूमिका निभाई है। एक वक्त था जब इमरान हाश्मी 'सीरियल किसर' के तौर पर मशूहर थे। ये 2000 का दशक था। फिल्मों में उन्हें बोल्ड सीन देने के लिए याद किया जाता था। वह अपने दौर के सबसे अलग एक्टर थे। इसके बाद धीरे-धीरे इमरान हाशमी ने रचनात्मक भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने 'शंघाई' और 'टाइगर्स' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद वह अपनी अलग पहचान बना पाए। उन्होंने मीटू अभियान का समर्थन किया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

16 of 16
सोना चांदी - फोटो : पीटीआई
गोल्डमैन सैश का दावा: टैरिफ वार और गहराने से बढ़ेगा जोखिम, साल के अंत तक 38 फीसदी महंगा हो सकता है सोना
लगातार नए रिकॉर्ड बना रही सोने की कीमतें व्यापार युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस साल के अंत तक 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकती हैं। यह मौजूदा भाव 3,247 डॉलर प्रति औंस से करीब 38 फीसदी अधिक है। यह दावा गोल्डमैन सैश ने किया है। वहीं, कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर के अनुरूप घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत इस साल के अंत तक 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें