कृष्ण जन्माष्टमी पूजा और शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला
Janmashtami 2026 : भादो आधी रात जन्म लियो कृष्णा कन्हाई...हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की..
भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे जन्म हो चुका है। भगवान श्रीकृष्ण का यह 5253वां जन्मोत्सव है। देशभर के मंदिरों में भारी संख्या में लोग कान्हा के जन्म पर भजन-कीर्तन करते और झूमते हुए कान्हा के प्रेम में भाव-विभोर हैं।
पढ़ें पूरी रिपोर्ट
जन्माष्टमी 2026: मथुरा में आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, देशभर में छा गया उल्लास, घर-घर गूंज उठे बधाई गीत
मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आराध्य का आशीर्वाद लिया।
पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर: गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया प्राकट्योत्सव, पूजा-अर्चना के बाद लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया
भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे।
पढ़ें पूरी खबर