सुप्रीम कोर्ट में सीईसी ज्ञानेश कुमार के मामले की आज सुनवाई होगी, जिसमें उनके निलंबन की मांग की गई है। वहीं, जस्टिस भुइयां ने लाखों भारतीयों का वोट छीनने को संविधान को नकारने जैसा बताया है और कांग्रेस ने सीईसी को घेरा है। राज्यसभा चुनाव में कम विधायक होने के बावजूद अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं, जिससे भाजपा और सपा के बीच क्रॉस वोटिंग की अटकलें तेज हैं। उत्तराखंड में कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर व्यक्तिगत कार्यक्रमों को आगे न बढ़ाने को कहा है। महाराष्ट्र में संजय राउत एमपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े हैं और आंदोलन को पूरे महाराष्ट्र में फैलाने की बात कही है। भारत-कनाडा व्यापार वार्ता का पांचवां दौर कल से शुरू होगा और 2026 के अंत तक समझौता पूरा करने का लक्ष्य है। खेल जगत में अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विजेता बने हैं और उन्हें 20 लाख रुपये समेत कई इनाम मिले हैं। वहीं, विंडीज सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से दम दिखने के बाद उनके अगले मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। जापान के ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन की गिरफ्तारी के बाद लोगों में गुस्सा है। मध्य प्रदेश के सागर का युवक प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन जाने के बाद 12 सितंबर से लापता है और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। खरगे की टिप्पणी पर रिजिजू के सवाल से सियासी घमासान भी जारी है। देश-दुनिया, राजनीति, कारोबार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी इन अहम खबरों पर एक नजर डालते हैं-
विज्ञापन
2 of 12
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई आज; याचिका में निलंबन की अपील, 'फैसले निरस्त' जैसे कई सवाल
चुनाव आयोग के फैसलों और कामकाज के तरीके को लेकर उठे गंभीर सवाल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने और उनके कथित तौर पर अकेले लिए गए फैसलों को रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 5 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। आरोप है कि कुछ फैसले और बदलाव दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों की सहमति के बिना किए गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
अविनाश मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खतरों के खिलाड़ी 15: अविनाश मिश्रा बने रोहित शेट्टी के शो के विजेता, 20 लाख रुपये समेत इनाम में मिली ये चीजें
रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन के विजेता का एलान हो चुका है। अभिनेता अविनाश मिश्रा इस शो के विजेता बने हैं। रविवार को, टीवी अभिनेता ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी जीती। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में अभिनेता ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि (ओरी) को हराया है। इस फिनाले में तीनों ने सीजन के सबसे मुश्किल चैलेंज का सामना किया। पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
जापान के लोगों का क्यों फूटा गुस्सा?
- फोटो : एआई
जापान में बवाल: ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन गिरफ्तार, लोगों का क्यों फूटा गुस्सा?
जापान के ओकिनावा में एक स्थानीय महिला की कथित हत्या और लूट के मामले में एक अमेरिकी मरीन को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद जापान में खासकर ओकिनावा के लोगों में भारी नाराजगी है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मौजूदगी को लेकर पहले से असंतोष के बीच इस घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया है। ओकिनावा प्रीफेक्चरल पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय अमेरिकी मरीन को शनिवार तड़के नाहा शहर के एक होटल में 39 वर्षीय महिला की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया। आरोपी फुतेंमा एयर स्टेशन पर तैनात है। उस पर महिला का बटुआ और बैकपैक ले जाने का भी आरोप है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
यूपी में राज्यसभा चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
राज्यसभा चुनाव: कम विधायक होने के बाद भी अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी, भाजपा और सपा में क्रॉस वोटिंग तय
सपा अपने तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी पर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को पत्ते खोलेगी। सपा के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरा नाम तय कर लिया है। अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है, लेकिन सपा नेतृत्व को भाजपा की चुनावी चाल का इंतजार है। उसके अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
हरीश रावत और कुमारी सैलजा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड: कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, कहा- व्यक्तिगत कार्यक्रमों को आगे ना बढ़ाएं
हरदा की हाल की गतिविधियों के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने उन्हें प्रोटोकॉल याद दिलाते हुए एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि आप रोड शो और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं लेकिन इसकी सूचना न तो प्रदेश अध्यक्ष को दी गई और न ही मुझे बताया गया। प्रभारी ने अनुरोध करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने का इशारा भी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
भारत कनाडा व्यापार समझौता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत-कनाडा व्यापार वार्ता: पांचवें दौर की बातचीत कल से शुरू, 2026 के अंत तक समझौता पूरा करने का लक्ष्य
भारत-कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को लेकर पांचवें दौर की वार्ता सोमवार से कनाडा की राजधानी ओटावा में शुरू होगी। दोनों देशों का लक्ष्य 2026 के अंत तक इस व्यापार समझौते को पूरा करना है। पांच दिन तक चलने वाली यह वार्ता 9 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार शामिल होंगे। इससे पहले वार्ता का चौथा दौर 18 सितंबर को नई दिल्ली में समाप्त हुआ था। अब दोनों पक्ष अंतिम समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने पर जोर दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
जस्टिस भुइयां की दो टूक: बोले- लाखों भारतीयों का वोट छीनना संविधान को नकारने जैसा; कांग्रेस ने सीईसी को घेरा
देश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और वोटिंग के अधिकार को लेकर जारी बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रक्रिया से लाखों भारतीय नागरिकों का मतदान का अधिकार छिनता है, तो यह अपने आप में मनमानी है और संविधान की व्यवस्था को नकारने जैसा है। रविवार को हैदराबाद स्थित नालसर विधि विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ-साफ कहा कि लाखों नागरिकों को उनके ही देश में मतदान के अधिकार से वंचित कर दोयम दर्जे का नागरिक बनाने को किसी भी तरह के तर्क देकर सही नहीं ठहराया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
रोहित-कोहली
- फोटो : IANS
अब कब खेलते हुए नजर आएंगे रोहित-कोहली: विंडीज सीरीज में दिखा दोनों बल्लेबाजों का दम, किस टीम के खिलाफ उतरेंगे?
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में संपन्न हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया। इन दोनों बल्लेबाजों के लिए ये सीरीज शानदार रही और दोनों ने एक-एक शतक लगाए। रोहित और कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब ये दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे में खेलते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि रोहित-कोहली की नजरें अगले साले होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
तस्वीर लेकर बेटे की तलाश करते परिजन, दूसरी तस्वीर में लापता हुआ युवक
- फोटो : अमर उजाला
एमपी: प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन गया सागर का युवक 12 सितंबर से लापता; यहां-वहां भटक रहे परिजन
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वृंदावन से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आश्रम जाने के लिए घर से निकला मध्य प्रदेश के सागर जिले का एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की सुस्त कार्यशैली के चलते परिजनों को खुद ही पोस्टर चस्पा कर भटकना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
'महाराष्ट्र भर में फैलेगा आंदोलन': एमपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े संजय राउत; और क्या कहा?
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। रविवार को पुणे में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे राउत ने आयोग के अध्यक्ष को हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन पूरे महाराष्ट्र में फैल सकता है। राउत ने कहा कि प्रदर्शन में लगाए जा रहे नारे मुख्यमंत्री तक पहुंचने चाहिए, लेकिन उन्हें लगता है कि फडणवीस जानबूझकर छात्रों की आवाज अनसुनी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
खरगे के बयान पर भाजपा का हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खरगे की टिप्पणी पर सियासी घमासान: रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा सवाल- क्या राहुल गांधी हैं अवैध सांसद?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को "अवैध" बताने वाली टिप्पणी पर भाजपा ने रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने खरगे से देश की जनता के जनादेश का अपमान करने के लिए माफी मांगने को कहा। खरगे ने शनिवार को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं को भंग करने की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर