इसरो ने ईओएस-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है। देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है और मथुरा-वृंदावन में खास आयोजन हो रहे हैं। उधर, भारतीय रेल ने 10 सितंबर से 36 दिन के ब्लॉक का एलान किया है। इससे कई ट्रेनों के रूट बदलेंगे और कुछ रद्द होंगी। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम पर पोस्ट को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को बंगाल पुलिस ने समन भेजा है। वृंदावन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1051 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा दिया है। दिल्ली में दिव्यांग छात्रों के लिए राष्ट्रीय मेधावी छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 97 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। बिग बॉस 20 के घर की अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। टाटा को लेकर एक देश के राष्ट्रपति के बयान ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। चैटजीपीटी के इस्तेमाल में पानी की खपत पर सैम ऑल्टमैन का दावा चर्चा में है। खेल में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, स्मृति मंधाना ने मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 12
इसरो के उपग्रह का प्रक्षेपण
- फोटो : इसरो
ISRO EOS-05 Mission: इसरो ने अंतरिक्ष में भेजा ईओएस-05 उपग्रह, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण; वी नारायणन क्या बोले?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज ईओएस-05 उपग्रह का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण किया। इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत कई पूर्व इसरो अध्यक्षों की मौजूदगी में हुआ प्रक्षेपण कई मायनों में ऐतिहासिक है। इसरो के मुताबिक जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट के माध्यम से किया गया प्रक्षेपण जीएसएलवी की 19वीं उड़ान है। चार सितंबर को मध्यरात्रि के करीब तीन घंटे बाद 02:55 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित उपग्रह भारत का पहला अत्याधुनिक भू-तुल्यकालिक इमेजिंग सैटेलाइट (imaging satellite from Geosynchronous orbit) है। पढ़ें पूरी खबर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें
आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, गूंजेगी मंगल बधाई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर यह लोकोक्ति समूचे ब्रज को झंकृत किए हुए है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास पूरे ब्रज में हिलोरें ले रहा है। हर ब्रजवासी अपने कान्हा के आगमन का पलक-पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहा है। उनके स्वागत के लिए ब्रज स्वर्ग सा सज गया है। जगह-जगह तोरण द्वार और रंग बिरंगी रोशनी से शहर के समूचे मार्ग और चौराहे यहां तक की गलियां तक रोशन हैं। शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे घर-घर कन्हाई जन्म लेंगे तो हर घर में मंगल बधाई गीत गूजेंगे। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज में आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेल: 10 सितंबर से 36 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदलेगा और कुछ रद्द; यात्रा से पहले कर लें पताचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्यों के कारण 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 36 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लागू किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा, कुछ को रद्द किया जाएगा और कुछ का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा। इस अवधि के दौरान कुल 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, कालका-अंबाला पैसेंजर, चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस, जालंधर-अंबाला पैसेंजर, अंबाला-दौलतपुर चौक पैसेंजर और अंबाला-जालंधर पैसेंजर शामिल हैं। छह ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले या प्रारंभिक स्टेशन से ही शुरू होंगी। पढ़ें पूरी खबर
अमित शाह के कार्यक्रम पर महुआ की पोस्ट: अब बंगाल पुलिस ने भेजा समन; आखिर क्या लिखा था ऐसा?
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। मामला उनके सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि उनकी एक पोस्ट से सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता था। डायमंड हार्बर साइबर अपराध पुलिस ने महुआ मोइत्रा को शनिवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें गैर-जमानती धाराएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
धर्मनगरी में सीएम योगी और सांसद हेमा मालिनी।
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन: जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दिया 1051 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, कही सनातन की बात
जन्माष्टमी से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रजवासियों को 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात देकर खुशियों की ‘मटकी’ भर दी। स्वामी श्रीहरिदास प्रेक्षागृह के लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री ने संतों को सम्मानित किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, चेक और चाबियां प्रदान कीं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7240 लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
भरा हुआ फॉर्म आवेदन फॉर्म पर लिखे पते पर भेजना है
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभअमर उजाला फाउंडेशन और दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति–2026 के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह जानकारी छात्रवृत्ति कार्यक्रम संयोजक सुनील विकल ने दी। आवेदन फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट द्वारा भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है, भरा हुआ फॉर्म आवेदन फॉर्म पर लिखे पते पर भेजना है। केवल वही दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन फॉर्म भर सकेंगे, जिन्होंने जुलाई 2026 से प्रारंभ शैक्षिक सत्र में किसी कॉलेज में नियमित छात्र–छात्रा के रूप में प्रवेश लिया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
तेल की कीमतों में फिर तेजी: ब्रेंट 97 डॉलर के पार, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख; क्या बढ़ेगी चिंता?
तेल की कीमतों में गुरुवार को तेजी आई। ब्रेंट कच्चा तेल करीब 97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, दुनिया के शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई जंग ने तेल की कीमतों को काफी ऊपर पहुंचा दिया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि अमेरिका का बमबारी अभियान 'बहुत ज्यादा समय' तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
बिग बाॅस 20 होम टूर
- फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस 20 एक्सक्लूसिव: चाय की केतली से बना सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज की गोटियां; देखें अंदर की तस्वीरें
बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही इसके घर की झलक सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी घर को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि इस सीजन घर के डिजाइन में एक बदलाव भी देखने को मिलेगा। इस बार घर की कमान ओमंग कुमार के हाथों में नहीं, बल्कि आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने इसे एक अलग अंदाज में तैयार किया है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
राष्ट्रपति विलियम रुटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टाटा को इस देश ने दिखाया बाहर का रास्ता: राष्ट्रपति बोले- सामान समेटकर निकलो, 100 साल में कुछ काम नहीं किया
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने टाटा केमिकल्स मगाडी को देश छोड़ने का आदेश देने की बात कही है। उनका आरोप है कि कंपनी ने लेक मगाडी में एक सदी से अधिक समय तक कारोबार करने के बावजूद पर्याप्त निवेश नहीं किया। यह घटनाक्रम 28 जुलाई को टाटा केमिकल्स मगाडी के खनन संचालन को कथित तौर पर खनन कानूनों का पालन न करने के आरोप में निलंबित किए जाने के बाद सामने आया है। केन्या सरकार अब इस क्षेत्र में दो नई कंपनियां लाने, निवेश बढ़ाने, स्थानीय प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
सैम ऑल्टमैन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर कितना पानी लगता है: ऑल्टमैन बोले- एक बादाम और 38 हजार सवाल बराबर, दावे में और क्या?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण पानी की भी अत्यधिक खपत हो रही है। एआई डेटा सेंटर के पर्यावरणीय प्रभाव और जल खपत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल के एवज में पानी के उपयोग संबंधी दावों पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने चैटजीपीटी में पानी की खपत की तुलना कैलिफोर्निया के एक बादाम को उगाने में लगने वाले पानी से की। ऑल्टमैन ने दावा किया कि 38,000 चैटजीपीटी प्रश्नों में उतना ही पानी लगता है, जितना एक बादाम उगाने में। पढ़ें पूरी खबर
एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत: हॉन्गकॉन्ग 56 पर ऑलआउट; टीम इंडिया ने 137 रन से जीता मैच; दूसरी सबसे बड़ी जीत
महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हरा दिया है। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 16.2 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 64 गेंद में 14 चौके और सात छक्के की मदद से 124 रन की पारी खेली। हॉन्गकॉन्ग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पढ़ें पूरी खबर
महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: मंधाना ने तोड़ा महान मिताली का बड़ा रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा शतक भी अब स्मृति के नाम
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने महिला एशिया कप में मंधाना की शतक की बदौलत हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर