उत्तर भारत में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमाचल में रेलवे ट्रैक हवा में लटक गया, जबकि जम्मू-कश्मीर में कई सड़कें बंद हो गईं। नेपाल में त्रिशूली नदी में झूला पुल बहने से 400 परिवारों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। भारत की फॉरेंसिक टीम नेपाल में शवों की पहचान में मदद कर रही है। अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खालिस्तान समर्थकों को चेतावनी दी है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इस्लामी देशों से एकजुट होने की अपील की है। पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की पहली रक्षा बैठक आज होगी, जिसमें ईरान का मुद्दा भी अहम हो सकता है। हैदराबाद में नर्स की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। रोजर फेडरर को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। एस-400 को लेकर भारत और रूस के बीच भी बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक के बाद बदली अपनी जिंदगी के बारे में बताया है। खेल जगत में भारत ने थाईलैंड को हराया, जबकि जर्मनी ने पुरुष हॉकी विश्व कप जीत लिया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें।
विज्ञापन
2 of 14
बारिश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर भारत में बारिश का कहर: हिमाचल में हवा में लटका 50 मीटर रेलवे ट्रैक, जम्मू-कश्मीर में सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार की रात को हुई बारिश से कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह जाने से रेल ट्रैक करीब 50 मीटर ऊपर हवा में लटक गया है। इस मार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से सांबा-मानसर मार्ग और बनी-बसोहली सड़क पर यातायात ठप हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5 सितंबर तक बारिश और बज्रपात का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 14
Nepal Flood
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर: अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट
नेपाल में बाढ़ के बाद अब जिंदगी और कठिन हो गई है। जिन इलाकों का संपर्क पुल टूटने और सड़क मार्ग बाधित होने से पूरी तरह कट चुका है, वहां सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक 919 लोगों को सुरक्षित निकालकर सेना के कैंप और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में 54 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अलग-अलग स्थानों से 36 शव भी बरामद किए जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 14
नेपाल में बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
नेपाल: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का रास्ता बंद; भारत की फॉरेंसिक टीम कैसे देगी मदद?
नेपाल के मध्य हिस्से में रविवार सुबह त्रिशूली नदी में फिर बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में एक सस्पेंशन ब्रिज यानी झूला पुल बह गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह पुल गंडकी प्रांत के गोरखा जिले की गंडकी ग्रामीण नगरपालिका-8 के घ्यालचोक को पृथ्वी राजमार्ग के पास स्थित चरौंदी से जोड़ता था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ करीब तीन घंटे तक रही। इस दौरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुल बह गया। बाढ़ में पुल बह जाने के बाद गंडकी ग्रामीण नगरपालिका-7 और 8 के लोगों का पृथ्वी राजमार्ग से संपर्क टूट गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 14
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : एएनआई
'यह तुम्हें महंगा पड़ेगा': अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर भड़के रिजिजू; खालिस्तानियों को दिया दो-टूक जवाब
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में उस जगह के बाहर प्रदर्शनकारियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। किरेन रिजिजू ने एक्स पर प्रदर्शन का एक कथित वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हमारे देश को अपशब्द मत कहो। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 14
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खौफ: एच1एन1 के 3565 केस, डॉक्टर बोले- इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त तक एच1एन1 के कुल 3565 मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली के 3006 और दिल्ली से बाहर के 559 मामले शामिल हैं। अकेले 29 अगस्त को दिल्ली में 199, जबकि बाहर के 59 नए मामले दर्ज किए गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 14
ईरान का इस्लामी देशों से एकजुटता का आह्वान
- फोटो : अमर उजाला ग्रापिक
पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान, खामेनेई ने किससे और क्यों की ऐसी अपील; हालात कैसे?
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने इस्लामी देशों के शासकों से कहा कि वे 'अपने असली दुश्मन को पहचानें, उसकी योजनाओं को समझें और उसका सामना करें'। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। छह महीने पहले अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला किया था। इस हमले में खामेनेई के पिता और ईरान के कई दूसरे वरिष्ठ नेता मारे गए थे। इसके बाद भी खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उन्होंने यह बात तेहरान में हुए एक सम्मेलन में शामिल धार्मिक नेताओं को लिखे पत्र में कही। पढ़ें पूरी खबर
8 of 14
पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किये की बैठक आज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/@trpresidency
मक्का समझौता: पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी की पहली बैठक आज, किन मुद्दों पर चर्चा होगी; ईरान पर क्या बनेगी रणनीति?
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर रविवार को तुर्किये पहुंचे। दोनों तीन देशों की रक्षा संधि की बैठक में शामिल होंगे। इसमें सऊदी अरब भी शामिल है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने सात अगस्त को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसे 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौता' कहा गया। पढ़ें पूरी खबर
9 of 14
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में नर्स की हत्या: चेहरे पर चोट के निशान, मंत्री ने दिए जांच के आदेश; पुलिस ने क्या कहा
हैदराबाद में 21 साल की एक नर्स की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वह अनुसूचित जनजाति समुदाय से थी। नर्स के चेहरे पर चोट के निशान थे और खून निकल रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य की महिला और बाल कल्याण मंत्री डी अनसूया सीतक्का ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद को फोन किया। मंत्री ने उनसे घटना की उच्च स्तरीय और पूर्ण जांच कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जांच में देरी नहीं होनी चाहिए। इसे जल्द पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएं। साथ ही, पीड़ित परिवार को न्याय भी सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने यह बात एक आधिकारिक बयान में कही। पढ़ें पूरी खबर
10 of 14
रोजर फेडरर
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
टेनिस: रोजर फेडरर 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' में शामिल, अमेरिका में मिले सम्मान पर क्या बोले स्विस स्टार?
स्विटजरलैंड के स्टार लॉन टेनिस खिलाड़ी को 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन, रहे फेडरर 2022 में संन्यास ले चुके हैं। अमेरिका में आयोजित सम्मान समारोह में 45 साल के फेडरर ने कहा, यह मेरी ज़िंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। फेडरर ने अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड आठ विंबलडन सिंगल्स खिताब, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, पांच यूएस ओपन खिताब और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीते। अमेरिका के रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में जब उन्हें 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ़ फ़ेम' में शामिल करने की घोषणा की गई तो स्विटजरलैंड के ये स्टार खिलाड़ी भावुक हो गए। पढ़ें पूरी खबर
11 of 14
एस-400
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
जिस एस-400 से कांपा था पाकिस्तान: अब उसकी संख्या बढ़ाने की तैयारी; रूस ने भारत को दिया ये बड़ा प्रस्ताव
ऑपरेशन सिंदूर में अपनी ताकत दिखा चुके एस-400 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रूस ने भारत के पांच और एस-400 स्क्वाड्रन खरीदने के टेंडर के जवाब में रक्षा मंत्रालय को विस्तृत प्रस्ताव सौंप दिया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, रूसी प्रस्ताव मिल चुका है और फिलहाल उसकी प्रक्रिया चल रही है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर
12 of 14
राहुल रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेन स्ट्रोक के बाद बदली राहुल रॉय की जिंदगी, रोज लेते हैं 8 दवाइयां और छोड़ी ये चीजें; एक्टर ने किया खुलासा
साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का सामना करने वाले राहुल ने बताया कि उस समय उन्हें खुद नहीं पता था कि वह दोबारा चल या बोल पाएंगे या नहीं। हालांकि, अब एक्टर की हालत पहले से काफी बेहतर है और वह धीरे-धीरे काम पर भी वापसी कर रहे हैं। राहुल रॉय अब अपने नए प्रोजेक्ट सुपर बादशाह को लेकर चर्चा में हैं। यह कुकू टीवी की सीरीज है, जिसमें वह टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
13 of 14
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, शेफाली के बाद नंदिनी और दीप्ति ने बिखेरा जलवा
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के अपने पहले मैच में थाईलैंड को हराकर विजयी शुरुआत की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने ये मुकाबला 94 रनों से अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने जहां बल्लेबाजी में कमाल किया तो वहीं, नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने गेंद से दम दिखाया। दीप्ति ने बिना एक भी रन खर्च किए तीन विकेट झटके। पढ़ें पूरी खबर
हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने चौथी बार जीता पुरुष विश्व कप का खिताब, फाइनल में स्पेन को दी मात; स्ट्रुथऑफ बने नायक
जर्मनी ने फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जर्मनी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम करने में सफल रहा। जर्मनी का यह चौथा विश्व कप खिताब है। जर्मनी पाकिस्तान के साथ पुरुषों में सर्वाधिक बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करने वाली टीम बन गई है। पढ़ें पूरी खबर