फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: बडगाम में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई; ठाणे में शिवसेना नेता की हत्या; एनसीईआरटी की किताब में सेंगोल

Wed, 30 Sep 2026 05:22 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हमले और गोलीबारी के बाद मौत हो गई है। चर्चित सौरभ हत्याकांड में आज अदालत के फैसले पर देशभर की नजर है। अमेरिका ने कनाडा से करीब एक अरब डॉलर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अक्तूबर के बिल में 5.24 फीसदी की राहत मिलेगी। नई एनसीईआरटी किताब में सेंगोल को सुशासन के सांस्कृतिक प्रतीक के तौर पर पढ़ाया जाएगा। सऊदी अरब में हिरासत में लिए गए तीन भारतीयों की रिहाई पर चर्च ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी सेवाओं के लिए एआई आधारित नया पोर्टल लॉन्च किया है। राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का ट्रेलर भी जारी हो गया है। खेल जगत में श्री चरणी ने महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है। उधर, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को फिलहाल प्रवासियों को तीसरे देशों में भेजने की अनुमति दे दी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें।

 
विज्ञापन

2 of 12
लश्कर कमांडर सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरों के छिपे होने की आशंका; इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी
दक्षिण कश्मीर के यूसमर्ग में मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में टाॅप लश्कर कमांडर सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा मारा गया। कोरग इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भीषण गोलीबारी में मूसा मारा गया। तीन और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभियान पूरी रात चलाने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 12
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें
देशभर में चर्चा में रहे सौरभ हत्याकांड में बुधवार को जिला न्यायालय में फैसला सुनाया जा सकता है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने इस केस के फैसले के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को न्यायालय में पेश करना एक बार फिर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उन्हें बुधवार रात तक जिला कारागार से तलब नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 12
प्रदीप पूर्णेकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/इंस्टाग्राम/purnekarp
ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या: पहले मारपीट फिर चलाई गोली; पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया?
ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कुछ हमलावरों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और गोलीबारी की। हमले में घायल होने के बाद प्रदीप पूर्णेकर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

5 of 12
अमेरिका कनाडा के बीच तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रेड वॉर: अमेरिका में कनाडा से एक अरब डॉलर के आयात पर प्रतिबंध; बाइक, डेयरी उत्पाद समेत किन सामानों पर असर?
अमेरिका ने कनाडा के लगभग 1 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध में मादक पेय, डेयरी उत्पाद और मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इस कदम से अमेरिका और कनाडा के पहले से तनावपूर्ण संबंध और बिगड़ने की आशंका है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के व्यापार युद्ध को और बढ़ाने वाला एक कदम है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 12
बिजली का बिल। - फोटो : amar ujala
यूपी: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अक्तूबर के बिल में 5.24 फीसदी की होगी कमी; जानिए वजह
उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को अक्तूबर के बिल में राहत मिली है। उन्हें एफपीपीसीए (ईंधन अधिभार) के तहत 5.24 फीसदी की राहत दी गई है। उप्र पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद बिजली की दर में प्रभावी रूप से 5.24 फीसदी की कमी आएगी। इससे उपभोक्ताओं को लगभग 424 करोड़ रुपये का कुल लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 12
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला
सेंगोल: अब बच्चे पढ़ेंगे सुशासन का राजदंड, नौवीं की नई किताब में नया भारत, संसद से लेकर चोल राजवंश तक
जिस सेंगोल को लेकर नए संसद भवन के उद्घाटन के वक्त सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए थे, वही सेंगोल अब नौवीं कक्षा के बच्चों को सुशासन का पाठ पढ़ाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने सामाजिक विज्ञान की नई किताब में सेंगोल को शासन और सुशासन के सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में जगह दी है। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 12
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
सऊदी में तीन भारतीयों की रिहाई: चर्च ने पीएम मोदी और सरकार का जताया आभार; पत्र में क्या-क्या लिखा?
मलनकारा मार थोमा सीरियन चर्च ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। चर्च ने सऊदी अरब में हिरासत में रखे गए अपने तीन सदस्यों की रिहाई में मदद के लिए धन्यवाद दिया है। चर्च ने कहा कि इस मामले में सरकार ने निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप किया। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 12
ट्रंप ने लॉन्च किया नया AI सरकारी पोर्टल - फोटो : Amar Ujala Graphics
ट्रंप ने लॉन्च किया एआई पोर्टल: अब एक जगह पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं; जेमिनी और ग्रोक क्या करेंगे? जानें खासियत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एंड्रयू डब्ल्यू मेलन ऑडिटोरियम में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अमेरिका डॉट जीओवी पोर्टल का आधिकारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एलन मस्क सहित टेक जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। अमेरिकी सरकार के इस एआई संचालित ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को दर्जनों सरकारी वेबसाइटें खंगालने से बचाना और नौकरशाही की जटिलताओं को कम करना है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 12
प्रहार ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
प्रहार: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, उज्ज्वल निकम बने राजकुमार राव; 26/11 की कहानी दिखाएगी फिल्म; कब होगी रिलीज?
अभिनेता राजुकमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। मेकर्स ने 29 सितंबर मंगलवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और बढ़ गई है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास। अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव ने वकील उज्जवल निकम की भूमिका निभाई है। उन्होंने ही 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी और आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। पढ़ें पूरी खबर 

11 of 12
श्री चरणी - फोटो : IANS
आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग: 817 रेटिंग अंक के साथ श्री चरणी ने बनाया नया रिकॉर्ड, मेगन शट का रिकॉर्ड टूटा
भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में नया इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद चरणी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 817 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही वह महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाली गेंदबाज बन गई हैं। चरणी पहले से ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज हैं। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज मेगन शट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

12 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमेरिका से तीसरे देशों में भेजे जा सकेंगे प्रवासी: ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत; क्या है नीति?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को फिलहाल लोगों को उनके अपने देश के बजाय दूसरे देशों में भेजने की अनुमति दे दी। हालांकि, कोर्ट इस मामले पर विचार कर रहा है। कोर्ट को यह तय करना है कि यह नीति कानूनी है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें