फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; यूपी पीईटी परीक्षा आज से; 44 शहरों में AMC परीक्षा का दूसरा चरण

Sun, 25 Oct 2026 05:53 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज रविवार, 25 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। दिल्ली-NCR में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश से मौसम बदला है, वहीं बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा टाल दिया गया है। उत्तर प्रदेश में आज से PET परीक्षा शुरू हो रही है, करीब 35 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जिसके लिए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। वहीं, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में 44 शहरों के 30 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। दूसरी ओर, दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप लागू होने के बावजूद सड़कों पर धूल की समस्या बनी हुई है और चार नई एंटी-स्मॉग गन उतारने की तैयारी है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा - फोटो : Amar Ujala Graphics
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। शनिवार रात तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी से शरू हुआ बदलाव देर रात झमाझम बारिश में बदल गया। दिल्ली के कई इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 24 अक्तूबर के पूर्वानुमान के अनुसार, यह मौसमी प्रणाली अगले कुछ दिनों में और शक्तिशाली होकर चक्रवाती तूफान तथा बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। इसके 28 अक्तूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने की आशंका जताई गई है। तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटा पहुंच सकती है। 28 अक्तूबर को उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात का सबसे ज्यादा असर दिखेगा। इसके प्रभाव से तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। तूफान के असर से छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

3 of 12
पेट परीक्षा रविवार को। - फोटो : अमर उजाला।
आज से यूपी PET परीक्षा: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, चलेंगी अतिरिक्त बस और ट्रेनें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज पते, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। यहां पढ़ें...

PET के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-C पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूरी दस्तावेजों, प्रतिबंधित वस्तुओं, ओएमआर शीट भरने के नियमों और नेगेटिव मार्किंग से जुड़ी जानकारी रखना महत्वपूर्ण है।

रविवार, 25 अक्तूबर को लखनऊ में PET आयोजित होने के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था भी मजबूत की गई है। रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चलाएगा, जबकि रेलवे प्रशासन ने भी अभ्यर्थियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

 

4 of 12
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026: दूसरे चरण की परीक्षा आज
अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 44 शहरों के 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नौवीं से 12वीं तक के 30 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां सुबह और शाम, दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। प्रवेश-पत्र के लिंक आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सांसों पर गहराने लगा संकट: ग्रैप लागू, फिर भी धूल के हवाले दिल्ली की सड़कें
प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप-1 लागू है, लेकिन सड़कों पर धूल, महीनों से पड़ा निर्माण मलबा और खुले में पड़ी निर्माण सामग्री बता रही है कि नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सरकार 103 मैकेनिकल रोड स्वीपर, 608 एंटी स्मॉग गन और 200 ऊंची इमारतों पर एंटी स्मॉग गन लगाने के दावे कर रही है, लेकिन उत्तम नगर से नजफगढ़, मंडावली, चंदर विहार, लक्ष्मी नगर, आईटीओ और मंडी हाउस जैसे इलाकों में सड़कें और फुटपाथ धूल से अटे पड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
एम एस धोनी - फोटो : Amar Ujala Graphics
IPL: धोनी खेलेंगे या लेंगे संन्यास, दिसंबर से पहले होगा फैसला; क्या बोले माही?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने भविष्य को लेकर अहम संकेत दिया है। धोनी ने कहा कि अगले सीजन में खेलने का फैसला लेने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस का आकलन करना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि इस संबंध में दिसंबर से पहले फैसला लिया जा सकता है।

बंगलूरू में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम के दौरान धोनी से पूछा गया कि क्या वह आईपीएल का एक और सीजन खेलना चाहेंगे। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा और रिपोर्ट के आधार पर यह देखना होगा कि वह एक और सीजन खेलने के लिए कितने मजबूत हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

7 of 12
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टाइगर पर फायरिंग मामला: टीवी पर पर खबरें देखकर साथियों को निर्देश दे रहे थे हैंडलर
मुंबई पुलिस के मुताबिक 18 अक्तूबर को अभिनेता टाइगर पर हमला कराने वाले हैंडलरों ने एनक्रिप्टेड वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिये हमलावरों को निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, फरार होने के दौरान एक समय ऐसा आया जब न्यूज चैनलों पर हमले के फुटेज दिखाए गए। उस वक्त मुख्य संदिग्धों में से एक को अपने मोबाइल फोन पर एक निर्देश मिला कि तुम्हारे चेहरे सामने आ गए हैं, वहां से निकल जाओ। हालांकि आखिरकार 19 अक्तूबर को कोटा में एक ट्रेन से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 12
फ्रांस में सड़कों पर जनाक्रोश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्रांस: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे 4.10 लाख लोग
फ्रांस में बढ़ती महंगाई, जीवनयापन की बढ़ती लागत और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। देशभर में आयोजित प्रदर्शनों में आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 4.10 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। राजधानी पेरिस में हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

9 of 12
30 अक्तूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्या होगा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सियासत: इंडिया ब्लॉक 30 अक्तूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाएगा जन महाभियोग
वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। गठबंधन के नेता 30 अक्तूबर को दिल्ली में एक 'जनता के सामने महाभियोग' यानी प्रतीकात्मक संसदीय कार्यवाही करेंगे और उनके खिलाफ जनता का फैसला सुनाने की घोषणा करेंगे। इसके अगले दिन, 1 नवंबर को 'दिल्ली चलो मार्च' निकाला जाएगा, जो रामलीला मैदान में समाप्त होगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, विपक्ष का लक्ष्य इन कार्यक्रमों के जरिए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 12
एयर शो को लेकर वाराणसी में तैयारी पूरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां स्थित अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन करेंगे और नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो देखेंगे।  भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ के अंतिम दिन होने वाले इस प्रदर्शन में गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और अन्य विमानों के हवाई करतब देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी। पढ़ें एक क्लिक पर...

11 of 12
नवी मुंबई में नितेश राणे का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नितेश राणे के बिगड़े बोल: बोले- हिंदू सिर्फ हिंदुओं से खरीदे सामान
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नवी मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं से केवल हिंदू दुकानदारों से सामान खरीदने और हिंदुओं के साथ ही कारोबार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपने कारोबार और लेन-देन में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति हिंदू हो। राणे ने इसे हिंदू राष्ट्र को मजबूत करने से जोड़ते हुए कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने यह दावा भी किया कि कुछ लोगों का लक्ष्य 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाना है। हालांकि, यह दावा राणे का अपना आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड का वार: रोहित शेट्टी ने किसको फटकारा और कौन हुआ बेघर?
निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के वीकएंड का वार एपिसोड होस्ट करते दिखे। इस दौरान उन्होंने पूरे हफ्ते प्रतिभागियों के व्यवहार को लेकर चर्चा की। रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट को बताया कि उनका व्यवहार थोड़ा अजीब था। अगर वे अपने रिश्ते को बहन-भाई का नाम दे रहे हैं, तो वैसी मर्यादा भी होनी चाहिए। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें