फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: आज दशहरे पर रावण दहन; बिगड़ने लगी दिल्ली-एनसीआर की हवा; तीन दिन के भारत दौरे पर मार्को रुबियो

Tue, 20 Oct 2026 05:33 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
दशहरे पर रावण दहन के दौरान भीड़ को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस की नजर रहेगी। उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिन के भारत दौरे पर मुंबई पहुंचने वाले हैं। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने लगा है और कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार पहुंच गया है। पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण से निपटने के लिए एंटी-स्मॉग गन और जल छिड़काव के इंतजामों की समीक्षा की है। दिल्ली में कोकरोच जनता पार्टी के नेताओं अशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े कथित अनधिकृत प्रवेश के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। उधर, यमन में हूती विद्रोहियों ने सरकारी बलों के सैन्य शिविर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम 53 सैनिकों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हुए हैं। यूरोप के कई देशों में ईंधन की बढ़ती कीमतों, आवास संकट और सरकारी सेवाओं की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। फ्रांस, इटली और अल्बानिया में गिरफ्तारियां हुई हैं, जबकि स्पेन और पुर्तगाल में लोग महंगे मकानों और किराये के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल जगत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम का शिविर छोड़ने के मामले में 30 दिन के निलंबन और 255 यूरो के जुर्माने की सजा मिली है, हालांकि निलंबन की अवधि पहले ही पूरी होने के कारण वह आगामी मुकाबलों के लिए चयन के योग्य हैं। वहीं, भारतीय सेना की मेजर दीक्षा सी. मुदादेवनावर बलिदान बैज हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े मामले में एसआईटी ने उनके बयान दर्ज किए हैं और वायरल ऑडियो को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच की तैयारी की है। बरेली गई एसआईटी की टीम भी दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। उधर, मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लहिरी के नाम पर सड़क का नामकरण किया गया, जिसके समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और जितेंद्र समेत कई सितारे शामिल हुए। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पूर्वी दिल्ली में दशहरे पर ट्रैफिक पुलिस के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
दशहरे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: कई जगह रूट डायवर्ट तो कहीं कड़ी पाबंदी; पूर्वी दिल्ली वाले अपडेट होकर निकलें
दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कड़कड़ी मोड़, सीबीडी ग्राउंड (हसनपुर) और रोड नंबर 57-ए पर यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 11
मार्को रूबियो का भारत दौरा। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत दौरा: जयशंकर से वार्ता, द्विपक्षीय समझौते पर नजर; तीन दिन के कार्यक्रम में क्या?
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज यानी मंगलवार को आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचने वाले हैं। उनका यह दौरा तीन दिन का होगा। मध्य एशिया में हाल ही में हुई कूटनीतिक बातचीत से मिली गति के बीच वह भारत आ रहे हैं। इससे यह संकेत भी मिल रहा है कि लंबे समय से प्रतीक्षित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 11
बिगड़ने लगी दिल्ली-एनसीआर की हवा - फोटो : अमर उजाला
बिगड़ने लगी दिल्ली-एनसीआर की हवा: एक्यूआई 200 के पार, पर्यावरण मंत्री ने जांचे इंतजाम, निर्माण स्थलों पर सख्ती
सर्दियों की आहट के साथ ही दिल्ली-एनसीआर पर प्रदूषण का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बना हुआ है, पर सोमवार को यह कई इलाकों में 200 के पार पहुंच गया। एनसीआर में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सबसे ज्यादा एक्यूआई 248 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा 205 और गुरुग्राम 214 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में आ गए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने  बैठक कर एंटी-स्मॉग गन की उपलब्धता और जल छिड़काव की समीक्षा की। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

5 of 11
अशुतोष रांका और सौरव दास - फोटो : ANI
दिल्ली: अशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें? पुलिस ने ट्रेसपासिंग केस क्राइम ब्रांच को सौंपा
कोकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े कथित अनधिकृत प्रवेश (ट्रेसपासिंग) के मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की आगे की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। फिलहाल मामले को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कथित घटना की परिस्थितियों, आरोपों और जांच के अगले चरण को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 11
हूती विद्रोहियों ने यमन में ही छेड़ा युद्ध - फोटो : पीटीआई
यमन में भड़की हिंसा: हूती विद्रोहियों ने सैन्य शिविर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें; 53 सैनिकों की मौत, 200 घायल
यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार समर्थक बलों के बीच संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। सोमवार को दक्षिणी यमन के शबवा प्रांत में सरकारी बलों के सैन्य शिविर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में कम से कम 53 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक जवान घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर नए भर्ती हुए सैनिक बताए गए हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यमन में लंबे समय से जारी संघर्ष फिर तेज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 11
यूरोप में बवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सुलगते यूरोप का मंजर: फ्रांस से अल्बानिया तक आगजनी-जनाक्रोश; किन-किन देशों में प्रदर्शन, क्यों बढ़ रहा गुस्सा?
ईंधन की बढ़ती कीमतें, स्कूलों की स्थिति को लेकर नाराजगी, सरकारी सेवाओं में कमी और आवास का संकट। इन सबने यूरोप में शरद ऋतु के दौरान विरोध प्रदर्शनों के लिए अनुकूल माहौल बना दिया है। कई हफ्तों से बड़े शहरों में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। फ्रांस, इटली और अल्बानिया में गिरफ्तारियां हुई हैं। लूटपाट, लोगों के घायल होने और हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्पेन और पुर्तगाल में बढ़ते किराये और घरों की महंगी कीमतों के विरोध में लोगों ने तंबू लगाकर डेरा डाल दिया है। उनका कहना है कि अब घर लेना उनकी पहुंच से बाहर होता जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 11
जॉर्ज जीसस और रोनाल्डो - फोटो : ANI-Cristiano Ronaldo (insta)
रोनाल्डो पर गिरी गाज: 30 दिन के लिए निलंबित, पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने कहा- नेशनल टीम का कैंप छोड़ने की सजा
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। सख्त सजा के संबंध में पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने कहा कि नेशनल टीम का कैंप छोड़ने के कारण रोनाल्डो को दंड भुगतना पड़ेगा। पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) की अनुशासन परिषद ने 41 वर्षीय रोनाल्डो पर 255 यूरो (करीब 286 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

रोनाल्डो को मिली सजा 'बेअसर': 30 दिन के निलंबन के बावजूद पुर्तगाल के लिए खेल सकेंगे! क्या हैं नियम और समीकरण?
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम का कैंप छोड़ने के मामले में 30 दिन के निलंबन और 255 यूरो (करीब 25 हजार रुपये) के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। हालांकि, इस मामले में राहत की बात यह है कि निलंबन की अवधि 30 सितंबर से मानी गई है। ऐसे में रोनाल्डो की सजा की अवधि पहले ही पूरी हो चुकी है और वह आगामी मुकाबलों के लिए चयन के योग्य हैं। पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) की अनुशासन परिषद ने रोनाल्डो के खिलाफ लगे आरोपों को पूरी तरह बरकरार रखा। यह मामला सितंबर में राष्ट्रीय टीम के साथ रहते हुए कैंप छोड़ने से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 11
पहली महिला अधिकारी को मिला बलिदान बैज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इतिहास रचने वाली मेजर दीक्षा: पहली महिला अधिकारी को मिला बलिदान बैज, दो बार असफलता के बाद हासिल की कामयाबी
भारतीय सेना की मेजर दीक्षा सी. मुदादेवनावर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिए गए इनपुट के मुताबिक, वह भारतीय सेना का प्रतिष्ठित ‘बलिदान बैज’ हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। सेना की आर्मी मेडिकल कोर में डॉक्टर के रूप में सेवा देने वाली दीक्षा ने कठिन चयन प्रक्रिया और शारीरिक चुनौतियों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी उपलब्धि को सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और कठिन सैन्य प्रशिक्षण में उनकी भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया, बरेली से भी लौटी टीम
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंत्री के बयान दर्ज कर लिए। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में टीम ने मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को भी कब्जे में ले लिया है। कल टीम इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। उधर, बरेली गई एसआईटी की एक टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। इन कदमों के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

11 of 11
बप्पी लहिरी मार्ग का नामकरण समारोह - फोटो : एएनआई
बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद इस कार्यक्रम में दिखे जग्गू दादा, मुख्यमंत्री फडणवीस भी साथ नजर आए
दिवंगत संगीतकार और गायक बप्पी लहिरी के नाम पर मुंबई में एक सड़क का नामकरण किया गया है। इसका अनावरण आज सोमवार को किया गया। 'बप्पी लहिरी मार्ग' के नामकरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। उनके अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और जितेंद्र समेत कई सितारे भी नजर आए। सभी ने बप्पी दा को याद किया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें