फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: छह राज्यों में नए राज्यपाल; कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला; राहुल गांधी की याचिका में खामियां

Tue, 13 Oct 2026 06:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरलम, कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और उत्तराखंड में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। वहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण बढ़ाने वाले राज्य कानून के प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया है। उधर, दिल्ली में मंगलवार को भी कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 खामियां बताई हैं। जेएनयू की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और तेल टैंकर पर हमले का दावा किया है। वहीं, शिमला में भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की जेलों में कैदियों के खान-पान में सुधार के लिए 8.5 करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री खरीदी जाएगी। भारतीय नौसेना में स्वदेशी युद्धपोत मंगरोल शामिल हो गया है। वहीं, नवरात्रि पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर माता की चौकी का आयोजन हुआ, जिसमें मृणाल ठाकुर भी शामिल हुईं। उधर, डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका को हराने से छह विकेट दूर है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केरलम, तमिलनाडु समेत छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल: राष्ट्रपति ने की घोषणा, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सोमवार को 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, सुधा यादव को कर्नाटक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु और डॉ. ढाल सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से जुड़े आदेश संबंधित राज्यपालों के अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगे। ये भी पढ़ें 
विज्ञापन

3 of 13
आरक्षण पर कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने कहा- एससी-एसटी का कोटा बढ़ाना असांविधानिक, चीफ जस्टिस क्या बोले?
कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने 2022 के राज्य कानून के प्रावधानों को रद्द कर दिया है। इस कानून के तहत अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण बढ़ाया गया था। हाई कोर्ट ने कहा कि यह बढ़ी हुई आरक्षण सीमा 50 फीसदी की उच्चतम सीमा का उल्लंघन करती है। ये भी पढ़ें

4 of 13
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में आज भी ट्रैफिक रहेगा पस्त: पंचकुइयां रोड और सीपी समेत कई रास्तों पर डायवर्जन, एडवाइजरी जारी
कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, स्थिति देखकर डायनेमिक रूट डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। ट्रैफिक प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में पंचकुइयां रोड, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, कॉपरनिक्स रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, पंचशील मार्ग क्रॉसिंग और भीकाजी कामा प्लेस शामिल हैं। ये भी पढ़ें
विज्ञापन

5 of 13
UP Board Date Sheet 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से, जारी हुई समय-सारणी, नोट करें तिथियां
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। ये भी पढ़ें
विज्ञापन

6 of 13
याचिका में मिलीं 14 खामियां - फोटो : Amar Ujala Graphics
राहुल गांधी की याचिका में मिलीं 14 खामियां: खरगे के आईडी कार्ड की कॉपी थी धुंधली, कोर्ट फीस में 220 रुपये कम
सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और 10 अन्य इंडिया गठबंधन के नेताओं की याचिका की जांच के दौरान रजिस्ट्री ने 14 खामियां बताई हैं। 12 अक्तूबर 2026 को दर्ज की गई इन आपत्तियों में दस्तावेजों की कमी, विपक्षी पक्षों की गलत जानकारी, वकालतनामे और कोर्ट फीस से जुड़ी खामियां शामिल हैं। इन खामियां को दूर करने के बाद ही मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकेगा। ये भी पढ़ें
विज्ञापन

7 of 13
मणिपुर से कांग्रेस सांसद ए बिमल अकोइजाम। - फोटो : PTI
जेएनयू की 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर प्राथमिकी दर्ज
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस के लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमल अकोइजाम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने वसंतकुंज (नार्थ) में प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर 11 छात्राओं के यौन-उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने जेएनयू की आंतरिक समिति की जांच रिपोर्ट और मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से सौंपे गए दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आंतरिक समिति की रिपोर्ट में प्रोफेसर पर अनुचित व्यक्तिगत व्यवहार, यौन संकेत देने वाले आचरण और छात्राओं के साथ अवांछित शारीरिक संपर्क के आरोपों का उल्लेख है। जांच के लिए पुलिस की अलग टीम बनाई गई है। ये भी पढ़ें

8 of 13
पश्चिम एशिया में फिर गहराया संकट - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम एशिया तनाव: ईरान का दावा- 48 घंटे में तीसरे टैंकर पर हमला, जहाज में लगी आग; होर्मुज में अब हालात कैसे?
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने सोमवार को दावा किया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और बड़े तेल टैंकर को निशाना बनाया है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, जहाज में आग लग गई। ईरानी नौसेना का आरोप है कि टैंकर ने नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिया था और चेतावनियों को नजरअंदाज किया था। ये भी पढ़ें
 

9 of 13
राजधानी में बढ़ रहा भूस्खलन का खतरा - फोटो : अमर उजाला
कुदरती आपदाओं की जद में शिमला: मंडराया भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, कृष्णा नगर समेत कई इलाके बेहद संवेदनशील
राजधानी शिमला पर भूकंप ही नहीं अब भूस्खलन और फ्लैश फ्लड जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। नगर निगम की ओर से कराए गए मल्टी-हैजार्ड क्लाइमेट रिस्क एंड वल्नरेबिलिटी असेसमेंट (सीआरवीए) अध्ययन में भूस्खलन को एक बढ़ते खतरे के रूप में शामिल किया है। ये भी पढ़ें

10 of 13
सुधरेगी कैदियों की डाइट - फोटो : अमर उजाला
जम्मू की जेलों में बदला खान-पान: 8.5 करोड़ रुपये से सुधरेगी कैदियों की डाइट, मिलेगा मटन और कश्मीरी व्यंजन
सलाखों के पीछे की जिंदगी और जेल के बेस्वाद खाने की पुरानी छवि अब जम्मू-कश्मीर में बदलने जा रही है। जम्मू की केंद्रीय जेल कोट भलवाल और जिला जेल जम्मू में  बंद कैदियों को अब अधिक पोषक, जायकेदार और कश्मीरी पारंपरिक स्वाद वाला खाना परोसा जाएगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर जेल विभाग 8.50 करोड़ रुपये की उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री की खरीद कर रहा है। ये भी पढ़ें

11 of 13
उथले समुद्र में भी दुश्मन के खतरों से निपटने में सक्षम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय नौसेना को मिली नई पनडुब्बी रोधी ताकत: स्वदेशी युद्धपोत मंगरोल बेड़े में शामिल, जानें खासियत
स्वदेशी युद्धपोत 'मंगरोल' सोमवार को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया। 12 अक्तूबर को यह युद्धपोत नौसेना का हिस्सा बना। यह भारतीय युद्धपोत दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगा सकता हैं। यह पानी के भीतर से आने वाले खतरों का मुकाबला करने में भी सक्षम हैं। यह युद्धपोत उथले समुद्री क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा मुहिम को मजबूती देगा। ये भी पढ़ें

12 of 13
तमन्ना भाटिया ने रखी माता की चौकी - फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना भाटिया: नवरात्रि में अभिनेत्री ने रखी माता की चौकी; मृणाल ठाकुर के साथ गाए भजन, झूमकर किया डांस
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नवरात्रि पर अपने यहां माता की चौकी रखती हैं। इस बार भी उन्होंने यह आयोजन किया। शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में तमन्ना के घर माता रानी का दरबार सजा। अभिनेत्री मां भगवती की भक्ति में लीन दिखीं और भजन पर झूमकर डांस किया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

13 of 13
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS
डरबन टेस्ट: झटकों के बाद दक्षिण अफ्रीका को मार्करम ने संभाला, पहले मैच में जीत से छह विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम किंग्समीड में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत से महज छह विकेट दूर है। दक्षिण अफ्रीका टीम के सामने 421 रनों का विशाल लक्ष्य रखने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की समाप्ति तक दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट हासिल कर लिए हैं। यहां से मेजबान टीम जीत से 319 रन दूर है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें