फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर

Sat, 12 Sep 2026 05:24 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात पर भी नजर रहेगी। लद्दाख में केंद्र के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा और आंदोलन की चेतावनी दी गई है। भारतीय रेलवे में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ के मार्ग बदले गए हैं। यमन में हूती लड़ाकों की लड़ाई के बीच सऊदी अरब की प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद होने से निर्यात को लेकर चिंता बढ़ी है। केदारनाथ मार्ग पर बादल फटने से आवाजाही ठप है और करीब दो हजार तीर्थयात्रियों को रोका गया है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट है। देश में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी है और 80 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इस्राइल पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान दबाव के आगे नहीं झुकेगा। खेल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर उसे बाहर कर दिया है और अब 13 सितंबर को भारत से खिताबी मुकाबला खेलेगा। आठ साल की वान्या ने एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में दो गोल्ड जीतकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। मनोरंजन जगत में अभिनेता नानी ने ‘द पैराडाइज’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके अलावा, ब्रिक्स सम्मेलन में इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से आए मेहमानों पर भी नजर है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 11
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रिक्स समिट LIVE: आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान
भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले इंडोनेशिया, फिलीपींस के अलावा अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कई अन्य मेहमान भी भारत पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर 

भारत-चीन संबंध: ब्रिक्स के लिए दिल्ली आ रहे जिनपिंग, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर ड्रैगन का रुख क्या?
भारत और चीन दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मुलाकात कराने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इसी दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 11
लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
केंद्र-लद्दाख वार्ता: बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी
केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ वार्ता में प्रमुख मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के बाद लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह तक पदयात्रा निकालने की घोषणा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।दोनों संगठनों ने कहा कि सरकार की ओर से लद्दाख की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप शासन व्यवस्था और अधिक अधिकारों वाली निर्वाचित विधानसभा की स्थापना की मांग पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 11
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेल: आज और कल कई ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी; लंबी दूरी के अलावा लोकल गाड़ियां भी प्रभावित
परिचालन संबंधी कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द रहने से दिल्ली और आसपास के रेल यात्रियों को 12 और 13 सितंबर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे ने इन दो दिनों में कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने, कुछ को बीच रास्ते से चलाने या वहीं समाप्त करने तथा कई ट्रेनों को देरी से रवाना करने का फैसला किया है। इसका सबसे अधिक असर दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर चलने वाली ईएमयू-मेमू सेवाओं के अलावा लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 11
गैस पाइपलाइन कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
सऊदी अरब की प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद: यमन में हूती लड़ाकों की लड़ाई से चिंता गहराई, निर्यात पर सरकार क्या बोली?
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने एक प्रमुख क्रॉस-कंट्री तेल पाइपलाइन को बंद करने की घोषणा की है। यह कदम एक दिन पहले हुए हमले के बाद एहतियाती उपाय के तौर पर उठाया गया है। मंत्रालय ने हमलावरों की पहचान नहीं बताई है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच छह महीने से अधिक समय से जारी जंग के कारण हालात संवेदनशील हैं। अब सऊदी से होने वाले निर्यात पर भी खतरा मंडराने लगा है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 11
1 - फोटो : अमर उजाला
मौसम: केदारनाथ मार्ग पर बादल फटा...आवाजाही ठप, दो हजार तीर्थयात्री रोके; उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश
भारी बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में बृहस्पतिवार देर रात बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप हो गई। लोनिवि गुप्तकाशी ने शुक्रवार दोपहर को आंशिक मार्ग खोल दिया है लेकिन रुक-रुककर पत्थर गिरने से कार्य प्रभावित हो रहा है।  सोनप्रयाग में फिलहाल करीब दो हजार यात्रियों को रोका गया है। दूसरी ओर, बिहार में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है और 15 जिलों में 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

7 of 11
एचपीवी टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य?
गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मिजोरम ने एचपीवी टीकाकरण में अपने तय लक्ष्य की 100 फीसदी कवरेज हासिल कर ली है। बिहार, आंध्र प्रदेश और असम में भी 90 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 11
मसूद पेजेशकियन, ईरानी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
'ईरान घुटने नहीं टेकता': मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा?
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को भारतीय धार्मिक नेताओं, विद्वानों और व्यापार जगत के दिग्गजों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी तरह के जुल्म के आगे नहीं झुकेगा। मसूद पेजेशकियन के बयान का अनुवाद करते हुए अनुवादक ने कहा कि ईरान दूसरे देशों के साथ अपने अनुभव साझा करना चाहता है। इसका मकसद ऐसा समाज बनाना है, जहां सभी लोग आजादी से रहें। किसी पर जुल्म न हो। किसी का शोषण न हो। पढ़ें पूरी खबर  

9 of 11
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर: सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला
महिला एशिया कप टी20 के सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से हुआ। यह मुकाबला दुबई में खेला गया। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान की कमान फातिमा सना संभाल रही थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।अब श्रीलंका का सामना 13 सितंबर को दुबई में होने वाले फाइनल में भारत से होगा। श्रीलंका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और शानदार फॉर्म में है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 11
वान्या - फोटो : IANS
आठ वर्षीय वान्या का जलवा: एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 में रहने वालीं वान्या शर्मा ने महज आठ साल की उम्र में योग में विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वान्या ने बैंकॉक में आयोजित हुए चौथे यूवाईएसएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

11 of 11
द पैराडाइज - फोटो : सोशल मीडिया
द पैराडाइज: क्या बिना ट्रेलर के रिलीज होगी फिल्म? अभिनेता नानी ने दी बड़ी अपडेट; पैन-इंडिया पर कही ये बात
साउथ के स्टार नानी अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस फिल्म पर अपडेट देते हुए बताया है कि यह फिल्म बिना ट्रेलर के रिलीज होगी। हाल ही में एक प्रेस मीट में अभिनेता ने बताया कि हालांकि वह खुद एक अच्छा ट्रेलर रिलीज करना चाहते थे, मगर पूरी टीम ने मिलकर इसके खिलाफ फैसला किया। नानी ने फिल्म की कहानी के बारे में भी बात की है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें