दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तैयारियां हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहम बैठकें होंगी। सात साल बाद भारत आ रहे शी के साथ बातचीत से भारत-चीन संबंधों में तनाव कम होने की उम्मीद है। उधर, इसरो ने अक्तूबर से दिसंबर के बीच तीन शक्तिशाली चक्रवातों का अलर्ट दिया है। अमेरिका में एच-1बी वीजाधारकों और प्रवासियों पर सख्ती की तैयारी के बीच 'मिस्टर सिंह' वाले विज्ञापन पर भी विवाद छिड़ गया है। स्विट्जरलैंड में डच टूर बस हादसे और कांगो में भीषण आग में कई लोगों की मौत हुई है। 9/11 हमले की 25वीं बरसी पर अमेरिका के जख्म और उस समय की साजिशों की कहानी फिर चर्चा में है। खेल में भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 12
ब्रिक्स 2026
- फोटो : Amar Ujala
ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के मेहमान भी आएंगे
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य
दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 15,000 कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनता को कम से कम असुविधा और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था के संबंध में अग्रिम परामर्श भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
हड़ताल के बाद बैंक बंद की फाइल तस्वीर
- फोटो : ANI Photos
बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल: कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं; क्या-क्या काम रुकेंगे?
पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल का फैसला किया है। इससे खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा और निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कई राज्यों मं बैंकिंग सेवाओं पर लगातार चार दिन असर पड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
पुतिन, मोदी व जिनपिंग : त्रि-शक्ति की मुलाकात पर रहेगी दुनिया की नजर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
त्रि-शक्ति की मुलाकात: चीनी राष्ट्रपति के साथ अलग से बैठक भी करेंगे पीएम मोदी, क्या घटेगा संबंधों में तनाव?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, शी शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे। सात वर्षों में उनकी यह पहली भारत यात्रा होगी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
समुद्री तूफान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
इसरो का अलर्ट: अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा; 83% ज्यादा शक्तिशाली; तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश?
देश के तटीय इलाकों के लिए आने वाले तीन महीने बेहद संवेदनशील होंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने उपग्रहों और मौसम निगरानी प्रणालियों से मिले डाटा के आधार पर चेतावनी जारी की है कि अक्तूबर से दिसंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बन सकते हैं। इसरो ने आगाह किया है कि चक्रवात के साथ तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें आ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
अग्निकांड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद
अफ्रीकी देश में अग्निकांड: कांगो के बुकावु में भीषण आग, 24 छात्रों की दर्दनाक मौत, 29 घायल
अफ्रीकी देश कांगो के बुकावु शहर में भीषण आग लगने से कम से कम 24 छात्रों की जान चली गई। पूर्वी कांगो में ये हादसा गुरुवार को हुआ। शहर को नियंत्रित करने वाले M23 विद्रोही समूह के प्रशासन ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। इस आग में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय चिकित्सा सुविधाओं में उपचार चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
9/11 का हमला
- फोटो : Amar Ujala
एक्सप्लेनर: जिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 25 साल पहले हुआ आतंकी हमला, वो बना कैसे था; गिरने के बाद वहां क्या हुआ?
न्यूयॉर्क के आसमान पर कभी 110 मंजिला दो टावर खड़े थे, जो कुछ समय के लिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें रहे। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ये ट्विन टावर्स अपनी ऊंचाई के साथ आधुनिक इंजीनियरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार की महत्वाकांक्षा का प्रतीक बन गए। लेकिन करीब तीन दशक बाद, 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले में दोनों टावर ढह गए। आज उसी 9/11 के 25 साल पूरे हो गए हैं।पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
H-1B समेत कई वीजा धारकों को झटका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में सख्ती की तैयारी: नौकरी जाने पर 60 दिन की मोहलत छिन सकती है, एच-1बी वीजाधारकों को छोड़ना पड़ेगा देश
अमेरिका में वीजा से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा समेत कुछ अन्य अस्थायी कार्य वीजा धारकों को नौकरी जाने के बाद अमेरिका में नई नौकरी या प्रायोजक तलाशने के लिए मिलने वाली 60 दिन की मोहलत खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव लागू होने पर रोजगार समाप्त होते ही संबंधित विदेशी कामगारों को अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग
- फोटो : ANI
अमेरिका: 'मिस्टर सिंह' वाले विज्ञापन पर मचा बवाल, सरकार ने हटाया पोस्ट; क्यों हुआ इतना विरोध?
अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को एक विवादित विज्ञापन हटा दिया। इसमें 'मिस्टर सिंह' से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था। भारतीय मूल अमेरिकियों के संगठनों और डेमोक्रेटिक नेताओं ने इसका विरोध किया था। उन्होंने इसे नस्लवादी प्रचार बताया था। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
स्विट्जरलैंड में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स
स्विट्जरलैंड में बस हादसा: डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, देश के पूर्वी हिस्से में बचाव कार्य जारी
पूर्वी स्विट्जरलैंड में एक टूर बस गंभीर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक, बस पलट गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बस सुस्च और जेरनेज गांवों के बीच पलटी। बस पहले सड़क के किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक से टकराई। इसके बाद बस पलट गई। हादसे में कोई दूसरा वाहन शामिल नहीं था। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव का काम जारी है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
महिला एशिया कप: भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंची, बांग्लादेश को 40 रन से हराया; आठवें खिताब से एक कदम दूर
भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी। पढ़ें पूरी खबर
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा रुथ प्रभु: प्रेग्नेंसी का पता चलने पर चौंक गईं थीं अभिनेत्री, बताया अगर बच्चा ना होता तो क्या करता कपल?
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश हैं। वह सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी प्रेग्नेंसी ने उन्हें हैरान कर दिया। उनके मुताबिक वह और निर्माता राज निदिमोरू उस बिंदु पर पहुंच गए थे, जहां उन्हें बच्चे न पैदा करने से कोई आपत्ति नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर