देश में आज की बड़ी खबरों में देहरादून में मर्सिडीज का सड़क हादसा सबसे बड़ी खबर बनी। देहरादून में हुई इस दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा दिन की बड़ी अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन में बंधक बनाए गए यात्रियों और 40 सैनिकों की हत्या की खबर सबसे अधिक चर्चित रही। इसके अलावा होली के ठीक पहले भारत में अतिरिक्त चौकसी की खबर भी चर्चा में रही। दिल्ली पुलिस ने 40 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया है। 100 से ज्यादा संवेदनशील इलाके रडार पर रहेंगे। हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत भी सुर्खियों में रही। मध्य प्रदेश में बजट की खबर भी चर्चा में रही। यहां की राज्य सरकार ने GYAN के सहारे 250 लाख करोड़ की जीडीपी बनाने का लक्ष्य रखा है। नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता भी दिन की बड़ी खबरों में शामिल रही। इसके अलावा मनोरंजन जगत में राजस्थान का आईफा समारोह भी चर्चा में रहा। अभिनेता राजपाल यादव ने अमर उजाला के साथ बचपन से जुड़ी यादें साझा कीं। व्यापार जगत में इंडसइंड बैंक का प्रकरण भी चर्चा में रहा। अब दूसरे बैंकों के खाते पर भी आरबीआई की पैनी नजर है। खेल जगत में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत के बाद शुभमन गिल को महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना सर्वाधिक चर्चित खबर रही। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान होने वाला हंगामा भी चर्चा में रहा। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
मौके पर मौजूद पुलिस और अस्पताल में घायल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौके पर मौत, दो लोग घायल
उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर रोड पर एक तेज रफ़्तार लग्जरी कार ने पैदल चल रहे चार लोगों को टक्कर मारी। सभी चारों लोगों की मौत हो गई। कार ने इस दौरान एक स्कूटर को भी टक्कर मारी। जिसमें स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। कार पर चंडीगढ़ की नंबर प्लेट लगी थी। कार में चार से पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। गाड़ी मसूरी की ओर से आ रही थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
ट्रेन हाईजैक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बंधक बनाए गए ट्रेन यात्री छुड़ाए गए; सभी बलूच लड़ाके मार गिराने का दावा
पाकिस्तान की सेना ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंधक बनाए गए सभी ट्रेन यात्रियों को छुड़ा लिए जाने का दावा किया है। सेना ने कहा कि बलूच विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए 21 यात्री और चार सैनिक मारे गए हैं। इससे पहले, सुरक्षा बलों ने 190 यात्रियों को छुड़ाए जाने की बात कही थी। वहीं, ट्रेन को अगवा करने वाले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 50 बंधकों की हत्या करने का दावा किया था। पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
मध्य प्रदेश बजट 2025-26
- फोटो : PTI
MP Budget 25-26: GYAN के सहारे 250 लाख करोड़ की जीडीपी बनाना लक्ष्य, जानें कहां से आएगा पैसा और कहां होगा खर्च
मध्य प्रदेश में वित्त मंत्रालय संभाल रहे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। विधानसभा में अपने बजट भाषण में देवड़ा ने 'ज्ञान' की राह चलने और 2047 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 250 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने का खांका साझा किया। एमपी के 2025-2026 के बजट में जनता के लिए राहत की बात है कि देवड़ा के बजट भाषण में किसी नए कर का एलान नहीं किया है और न ही किसी कर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Adobe Stock Images
होली पर दिल्ली पुलिस अलर्ट: 40 हजार से अधिक जवान हाेंगे तैनात, रडार पर 100 से ज्यादा संवेदनशील इलाके
राजधानी में होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। क्योंकि होली और जुमा दोनों एक दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दिल्ली पुलिस के लगभग 40 हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर अधिक सख्ती बरती जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
राजपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
IIFA Awards: आईफा में बोले राजपाल- 'जियो अमर उजाला', साझा की बचपन से जुड़ी खास याद; बताया अपना पसंदीदा किरदार
हाल ही में 25वें आईफा अवॉर्ड्स पिंक सिटी जयपुर में संपन्न हुए। शाहरुख खान से लेकर कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित तक तमाम सितारों ने आयोजन को खास बनाया। आईफा में कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव भी पहुंचे। करीब ढाई दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव राजपाल यादव ने अमर उजाला से कई दिलचस्प पहलुओं पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
ढके गए धार्मिक स्थल
- फोटो : X @ANI
UP: संभल में ढकी गईं होली के जुलूस मार्ग की मस्जिदें, जामा मस्जिद कमेटी ने जुमे की नमाज का समय किया तय
यूपी के संभल जिले में गुलाल की चौपाई और होली के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। बुधवार को जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाली दस मस्जिदों को कवर कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर जामा मस्जिद कमेटी ने भी जुमे की नमाज का समय 2.30 बजे तय कर दिया है। इसका एलान जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने किया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
Holi: दिल्ली रेलवे भीड़ से निपटने को तैयार, पहली बार चलाई जा रहीं पूर्व निर्धारित सामान्य अनारक्षित ट्रेनें
होली पर दिल्ली के स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ को संभालने के लिए रेलवे पूरी तरह तैयार है। महाकुंभ के मौके पर हुए हादसे से सबक लेते हुए रेलवे लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के अलग-अलग तरीका अपना रहा है। इसके तहत होल्डिंग एरिया, नियंत्रित प्रवेश, सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोलिंग, मनीला रोपवे और डिजिटल कम्युनिकेशन उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। फुट ओवर ब्रिज और सीढ़ियों पर भी सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से जवानों को लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
All England: भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू पहले दौर में हारकर बाहर, कोरियाई खिलाड़ी ने तीन गेम में दी मात
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बुधवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सकीं। स्टार महिला खिलाड़ी सिंधू को पहले दौर में कोरिया की किम गा युन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सिंधू ने किम के खिलाफ पहला गेम जीता था, इसके बावजूद तीन गेम तक चले मैच में हारकर बाहर हो गईं।पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
खुदरा महंगाई दर
- फोटो : ANI
Retail Inflation: सब्जियों की कीमतें गिरने से फरवरी में घटी खुदरा महंगाई दर, सात महीने के निचले स्तर पर आई
सब्जियों और प्रोटीन युक्त खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के कारण फरवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.61 प्रतिशत पर आ गई। यह सात महीने का निचला स्तर है। इससे भारतीय रिजर्व बैंक के लिए अगले महीने ब्याज दरों में दूसरी बार कटौती की गुंजाइश बनी है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
आरबीआई
- फोटो : PTI
RBI: इंडसइंड प्रकरण के बाद दूसरे बैंकों के खाते पर भी आरबीआई की नजर, सूत्रों ने किया यह बड़ा दावा
इंडसइंड बैंक की ओर से अपने डेरिवेटिव अकाउंटिंग में चूक का खुलासा करने बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ निजी और सरकारी बैंकों के डेरिवेटिव एक्सपोजर की जांच करने का मन बनाया है। रायटर्स ने मामले की जानकारी रखने वाले कम से कम तीन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋणदाताओं से उनके विदेशी उधार और जमा के साथ-साथ उनके विदेशी मुद्रा हेज पोजीशन का विवरण मांगा है। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत: नियंत्रण रेखा पर किया स्नाइपर हमला, एक जवान घायल; जताई जा रही है ये आशंका
पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ाने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रहा है। राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलसिया इलाके में बुधवार सुबह सीमा पार से स्नाइपर राइफल से फायरिंग की गई। इससे भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर