कई देशों में दुष्कर्म के लिए दी जाती है दर्दनाक सजा
सरेआम सिर कलम करने और प्राइवेट पार्ट काटने की सजा
सऊदी अरब में दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ इस्लामी कानून शरिया का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर दुष्कर्म के लिए मौत की सजा का प्रवाधान है। मौत की सजा भी भयंकर तरीके से दी जाती है। दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर अपराधी को फांसी पर टांगने, सरेआम सिर कलम करने के साथ-साथ उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा दी जाती है।