फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier के इस खास वर्जन के साथ दिखीं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख, सामने आईं तस्वीरें

Tue, 03 Dec 2019 03:14 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Fatima Sana Sheikh
बॉलीवुड एक्ट्रेस और दंगल गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा सना शेख डार्क एडिशन Tata Harrier के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रही हैं। सना फातिमा शेख हैरियर की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। टाटा मोटर्स ने सितंबर में ही हैरियर का डार्क एडिशन लॉन्च किया था। टाटा मोटर्स के मुताबिक डार्क एडिशन के डिजाइन में 14 नई चीजें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Tata Harrier - फोटो : Twitter

फीचर्स

दंगल गर्ल जिस टाटा Harrier के साथ फोटो  खिंचवा रही हैं। वह बेहद ही स्टाइलिश एसयूवी कार है। टाटा Harrier डार्क एडिशन एसयूवी टॉप-एंड XZ ट्रिम पर आधारित है। हैरियर ( Harrier) के टॉप वेरिएंट XZ में 8.8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करता है। कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर, लेदर अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंट सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सना ने यह गाड़ी खरीदी है या इसका प्रमोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Tata Harrier SUV

टाटा Harrier स्पेसिफिकेशन

Tata Harrier पांच सीटर एसयूवी कार है। इसमें 1956 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है। इसकी लंबाई 4598 एमएम, चौड़ाई 1894 और व्हीलबेस 2741 है।  यह केवल डीजल इंजन में ही आती है। वहीं जल्द ही टाटा इसका 7-सीटर वर्जन लाने वाली है और इसे ग्रेविटास के नाम से लॉन्च किया जाएगा। 

4 of 5
Tata Harrier Price - फोटो : Social

माइलेज और कीमत

Tata Harrier वेरियंट और फ्यूल टाइप के आधार पर 17 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता ‎50 लीटर है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.69 लाख से लेकर 16.25 लाख रुपये है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Harrier

बता दें कि Tata Harrier को 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया गया था। टाटा ने जुलाई में 740, अगस्त में 635, सितंबर में 941 और अक्तूबर में 1,258  Harrier एसयूवी कारें बेची थीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें