फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर आया उर्मिला मातोंडकर का 'नेता' अवतार, मुंबई उत्तर से दिखा रही हैं दम

Fri, 29 Mar 2019 07:21 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
उर्मिला मातोंडकर का नेता अवतार - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर अब कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। पार्टी ने उन्हें मुंबई उत्तर से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी में शामिल होते ही वह पूरे जोश में नजर आ रही हैं। लोगों से मिल रही हैं जनता को नेताओं के अंदाज में समझा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI
मुंबई उत्तर से टिकट का एलान होने के बाद आज पहले दिन उर्मिला प्रचार के लिए निकलीं। अंदाज पूरी तरह बदल चुका है। सूती साड़ी में माइक-माला के साथ वाला उनका ये अंदाज, कांग्रेस समर्थकों को पसंद आ रहा है। इस पहली जनसभा में उनके साथ मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम भी नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI
मुंबई उत्तर सीट पर उर्मिला का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। यह सीट भाजपा के गढ़ के तौर पर जानी जाती है।  वहीं कांग्रेस ने उर्मिला को उम्मीदवार बनाकर इस सीट पर बड़ा दांव खेला है।

4 of 6
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : पीटीआई
उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव से अपनी सियासी पारी की शुरूआत कर रही हैं। उर्मिला ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। उस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और संजय निरुपम जैसे नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करतीं उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI
बुधवार को सबसे पहले उर्मिला, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं। जिसके बाद औपचारिक तौर पर वो कांग्रेस का हिस्सा बन गईं। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि वो हमेशा से नेहरू और गांधी के आदर्शों का मानती हूं और गंभीरता के साथ राजनीति के मैदान में उतर रही हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : PTI
1990 के दशक में, उर्मिला हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने रंगीला, सत्या, खूबसूरत, जुदाई, जंगल जैसी कई कामयाब फिल्मों में काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें