फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिली 10 किमी लंबी नमक की गुफा, 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं ने की खोज

Fri, 29 Mar 2019 07:15 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Ruslan Paul/Hebrew Unviersity
अब तक दुनिया की सबसे बड़ी 'नमक की गुफा' ईरान की 3N गुफा कहलाई जाती थी। ये वहां के केशम आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में थी, लेकिन अब एक और नई गुफा इजरायल में खोजी गई है। इजरायल में 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं ने दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है। ये 10 किमी (6.2 मील) लंबी गुफा मृत सागर के पास माउंट सोडोम के पहाड़ों में मिली है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Social Media
सबसे लंबी नमक की गुफा खोजने की जानकारी 28 मार्च को येरूशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के खोजकर्ताओं ने दी है। यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा कि माउंट सोडोम इजरायल का सबसे लंबा पहाड़ है। यहां मिली गुफा का नाम मलहम (Malham Cave) है। यह मृत सागर के दक्षिण पश्चिम कोने तक फैली है। इससे पहले ईरान में दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा होने का रिकॉर्ड था। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : cbc.ca
इजरायली गुफा खोजकर्ता क्लब और बुल्गारिया के सोफिया स्पेलियो क्लब ने इजरायल समेत 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं के साथ गुफा का मानचित्रण पूरा किया है। इस गुफा की इसकी छत से नमक के टुकड़े लटके हैं। जो धातु की तरह चमकते हैं, इनसे बूंद बूंद कर खारा पानी भी रिसता है। 80 खोजकर्ताओं के समूह ने इस गुफा की लंबाई मापने की मैपिंग का काम किया। 

4 of 8
- फोटो : Hebrew Unviersity
2006 में शोधकर्ताओं ने दक्षिण ईरान के केशम आईलैंड में स्थित एन3 गुफा की खोज करके, उसका 6 किलोमीटर का नक्शा बनाया। इसके बाद इसे ही दुनिया में नमक की सबसे बड़ी नमक की गुफा के रूप में पहचान मिली। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Hebrew Unviersity
नमक की गुफा का संकेत दीवारों पर मौजूद पानी में नमक के स्वाद से मिला था। जंगल में बारिश के दौरान नमक चट्टानों की दरारों से रिसकर छोटी-छोटी गुफाओं के आकार में ढलता है। बहकर मृत सागर के पास पहुंच जाता है। फ्रम्किन जिस दौरान नक्शा तैयार कर रहे थे, तब भी गुफाओं का आकार बदल रहा था।
विज्ञापन

6 of 8
mount sodom salt caves - फोटो : Johanna Chisholm/Times of Israel
फ्रम्किन का काम शौकिया तौर पर गुफाओं की खोज करने वाले योव नेगव ने पूरा किया। वे इजराइल केव एक्सप्लोरर्स क्लब के संस्थापक भी हैं। खोज के काम को पूरा करने के लिए नेगव ने गुफाओं की खोज करने वाले बुल्गारियन मूल के लोगों से मदद ली। दस दिनों की मेहनत के बाद इन लोगों ने गुफा की लंबाई का पता लगाया।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Johanna Chisholm/Times of Israel
नेगव ने कहा कि मैंने अब तक जितनी भी गुफाएं देखी हैं, उनमें यह सबसे सुंदर है। इसमें कई गलियारें, छोटी गुफाएं हैं जो पहाड़ी मैदान तक पहुंचते हैं। ये सबसे लंबी है।
विज्ञापन

39 साल पहले गुफा का क्षेत्र 5 किमी नापा था

8 of 8
- फोटो : Anton Chikishev/Hebrew Unviersity
इस गुफा की खोज से जुड़े सबूत पहले भी कई दफे खोजकर्ताओं ने दिए। 1980 में पहली बार इस गुफा को लेकर पांच किलोमीटर का नक्शा भी तैयार किया गया था। ये नक्शा हिब्रू यूनिवर्सिटी के केव रिसर्च सेंटर के संस्थापक-निदेशक एमोस फ्रम्किन ने किया था। अमोस फ्रुमकिन ने बताया कि 39 साल पहले 1980 में हमने इस गुफा को 5 किमी तक नापा था। तब आधा नक्शा भी तैयार किया था। लेकिन दो साल पहले इजरायली खोजकर्ता योव नेगेव ने हमारे अधूरे काम को पूरा करने का फैसला किया और अब जाकर दुनिया की सबसे लंबी गुफा को खोज निकाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें