चुनावी मैदान में उतरने वाले कई उम्मीदवार ऐसे होते हैं, जिनकी जीत को लेकर पूरा देश निश्चिंत रहता है। भाजपा हो या कांग्रेस, हर पार्टी में ऐसे कई स्टार कैंडिडेट होते हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वो जिस सीट से खड़े हो रहे हैं, वहां से उनकी जीत तय है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐसे कई नेताओं की अपराजेय छवि धूमिल हुई है।
जानिए इस बार किन दिग्गजों को चखना पड़ा सकता है हार का स्वाद-
विज्ञापन
2 of 35
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : pti
ज्योतिरादित्य सिंधिया
चुनावी इतिहास में यह पहली बार होगा जब मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से सिंधिया परिवार के किसी सदस्य को हार का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट पर पिछले चार लोकसभा चुनावों से लगातार जीत हासिल करते आए हैं। ग्वालियर के बाद गुना को सिंधिया परिवार का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया को यहां से अप्रत्याशित हार का स्वाद चखना पड़ सकता है। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार केपी सिंह यादव को खड़ा किया था, जिन्होंने सिंधियाको रुझान में काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 35
शत्रुघ्न सिन्हा-रविशंकर प्रसाद
- फोटो : Amar Ujala
शत्रुघ्न सिन्हा
बिहार के रुझान बताते हैं कि बिहारी बाबू के नाम से लोकप्रिय बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने भारी मतों से पछाड़ दिया है। हालांकि इनके बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन सिन्हा को रेस में आगे माना जा रहा था। शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले भाजपा के टिकट पर ही इस सीट से चुनाव जीता था, लेकिन इस बार पार्टी से टिकट कट जाने के कारण उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
4 of 35
दिग्विजय सिंह-साध्वी प्रज्ञा
- फोटो : Amar Ujala
दिग्विजय सिंह
गुना लोकसभा सीट के बाद मध्यप्रदेश में दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की हार से कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रुझान में भाजपा के हिन्दुत्व की प्रतीक साध्वी प्रज्ञा ने बड़े अंतर के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े चेहरे दिग्विजय सिंह को पछाड़ दिया है। अब साध्वी की जीत का रास्ता साफ नजर आने लगा है। गौरतलब है कि यहां दोनों प्रत्याशियों के बीच की लड़ाई को केवल सियासी नहीं, बल्कि धार्मिक युद्ध के तौर पर भी देखा जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 35
कन्हैया कुमार-गिरिराज सिंह
- फोटो : social Media
कन्हैया कुमार
बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को भारी मतों से हराते हुए दिख रहे हैं। रुझान के मुताबिक इन दोनों के बीच करीब एक लाख 66 हजार से भी ज्यादा वोटों का फासला हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 35
जीतन राम मांझी
- फोटो : Social Media
जीतन राम मांझी
बिहार की गया लोकसभा सीट से जदयु प्रत्याशी विजय कुमार ने रुझानों में करीब 53 हजार वोटों से जीतन राम मांझी को पीछे छोड़ दिया है। बिहार की राजनीति के स्थापित चेहरा जीतन राम मांझी भी इस बार मात खाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 35
मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा पीछे, तमाम एग्जिट पोल में उन्हें मुश्किल में बताया गया था।
8 of 35
जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर में जयाप्रदा अपने प्रतिद्वंदी सपा के आजम खाने से पीछे हैं। यहां दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त प्रचार युद्ध चला था। आजम को अशालीन बयान के लिए चुनाव आयोग ने बैन भी किया था।
9 of 35
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर भी हार की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं।
10 of 35
सत्यदेव पचौरी और श्रीप्रकाश जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से कांग्रेस कानपुर उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल हार की तरफ बढ़ रहे हैं। उनके सामने हैं भाजपा के सत्यदेव पचौरी।
11 of 35
सुशील कुमार शिंदे (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र के सोलापुर से पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे हार की तरफ बढ़ रहे हैं।
12 of 35
Kumari Shailja
हरियाणा के अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा हार की तरफ बढ़ रही हैं।
मुंबई उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर की हार तय दिख रही है। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी हैं।
14 of 35
गजानन कीर्तिकर-संजय निरुपम
मुंबई उत्तर पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम हार की तरफ। उनके सामने हैं भाजपा उम्मीदवार गजानन कीर्तिकर ।
15 of 35
Milind Deora
मुंबई दक्षिण से कांग्रेस उम्मीदवार बड़े अंतर से पीछे हैं और हार की तरफ बढ़ रहे हैं।
16 of 35
मुन मुन सेन
- फोटो : PTI
बंगाल के आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के आगे हार की तरफ बढ़ रही हैं।
17 of 35
मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के कद्दावर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस बार भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। गुलबर्गा में भाजपा के डॉ उमेश जाधव ने खड़गे को 82 हजार से भी ज्यादा वोटों से पीछे छोड़ दिया है।
18 of 35
उपेंद्र कुशवाहा
बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय से करीब एक लाख से भी ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
19 of 35
रामभुआल निषाद
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट पर रुझानों के हिसाब से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन से करीब 2 लाख 44 हजार वोटों से पीछे चल रहे महागठबंधन प्रत्याशी रामभुआल निषाद भी हार की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं।
20 of 35
महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी का भी बुरा हाल दिख रहा है। अनंतनाग लोकसभा सीट पर महबूबा मुफ्ती खिसक कर तीसरे नंबर पर चली गई हैं।
21 of 35
मीरा कुमार
- फोटो : Social Media
लोकसभा की पूर्व सांसद मीरा कुमार के सितारे भी इस बार उनका साथ देते नहीं दिख रहे। मीरा कुमार बिहार के सासाराम लोकसभा सीट पर एक लाख 63 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
22 of 35
शरद यादव
- फोटो : amar ujala
मधेपुरा लोकसभा सीट पर राजद प्रत्याशी शरद यादव को जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने भारी मतों से पीछे छोड़ दिया है। इस बार वो भी हार की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं।
23 of 35
पवन बंसल
- फोटो : file photo
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल भी हारते नजर आ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार किरण खेर उनसे 14 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
24 of 35
अशोक तंवर
सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर रुझानों में इतने पीछे चल रहे हैं कि उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है।
25 of 35
बैजयंत जय पांडा
- फोटो : ANI
ओडिशा में बैजयंत जय पांडा को बीजद का साथ छोड़ना भारी पड़ रहा है। यहां केंद्रपाड़ा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जय पांडा को बीजद प्रत्याशी अनुभव मोहंती ने करीब 50 हजार वोटों से पछाड़ दिया है। जय पांडा चुनाव से पहले बीजद छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।
26 of 35
राज्यवर्धन, कृष्णा पूनिया
जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टियों ने प्रत्याशी के तौर पर दिग्गज खिलाड़ियों को आमने-सामने खड़ा किया था। इस मुकाबले में राज्यवर्धन राठौड़ ने कृष्णा पूनिया को करीब चार लाख वोटों से पछाड़ कर हार की तरफ बढ़ा दिया है।
27 of 35
वैभव गहलोत
- फोटो : Social Media
राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र शेखावत से दो लाख 74 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि इतने बड़े अंतर के कारण वैभव गहलोत की हार तय है।
28 of 35
राहुल गांधी
- फोटो : file photo
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी ने भारी मतों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा कर जीत दर्ज कर ली है।
30 of 35
हरदीप सिंह पुरी
मोदी की सुनामी में 6 केंद्रीय मंत्री भी चुनाव हार गए।
हरदीप पुरी
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे हरदीप पुरी को कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने 99,600 वोटों से हराया।
31 of 35
मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
मनोज सिन्हा
संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रेल राज्य मंत्री रहे मनोज सिन्हा को बसपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने करीब 1 लाख 20 हजार वोटों से हराया।
32 of 35
hansraj gangaram ahir
हंसराज अहीर
गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे हंसराज अहीर को चंद्रपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश नारायण धनोरकर ने 44,763 वोटों से हराया।
33 of 35
अनंत गीते
- फोटो : Social Media
अनंत गीते
शिवसेना के अनंत गीते भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री थे और इस बार महाराष्ट्र के रायगढ़ में एनसीपी के सुनील दत्तात्रेय ने 31438 वोटों से हराया।
34 of 35
पी राधाकृष्णा
- फोटो : Social Media
पी राधाकृष्णन
वित्त राज्य मंत्री, जहाजरानी राज्य मंत्री रहे पी राधाकृष्णन भी कन्याकुमार तमिलनाडु से कांग्रेस उम्मीदवार संतकुमार एच से 2,59933 वोटों से हारे।
पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे अल्फोंस कन्ननथनम को एर्नाकुलम, केरल तीसरे नंबर पर रहे। अल्फोंस को 1,37,749 वोट मिले। यहां से कांग्रेस के हिबी ईदन को जीत मिली।