फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले एक दिन में चोटिल हुए 5 खिलाड़ी, इंडिया को भी लगे दो झटके

Sat, 25 May 2019 05:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। वहीं शुक्रवार को वार्म-अप मैच के साथ क्रिकेट के महामुकाबले का बिगुल भी बज गया।

30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीमों के लिए बुरी खबर भी आनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अलग-अलग टीमों के बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला चलता रहा।

इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन से लेकर इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जैसे दमदार खिलाड़ी तक भी चोटिल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन - फोटो : social media
धवन की चोट:
प्रैक्टिस के दौरान बैटिंग कोच संजय बांगड़ उन्हें अभ्यास करा रहे थे तभी एक शॉर्ट पिच गेंद तेजी से उनके हेलमेट पर जाकर लगी। जिसके चलते उनके होठों से हल्का सा खून भी निकल आया। इसके बाद वो नेट्स से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया। खबरों की माने तो फिलहाल वो ठीक हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
विजय शंकर
विजय शंकर की चोट
ऑलराउंडर विजय शंकर ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपना दायां हाथ चोटिल करा बैठे। हुआ यूं कि जब शंकर नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। तभी उनके दाहिने हाथ पर चोट लगी। चोट लगने के बाद उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें टीम फिजियो की मदद लेनी पड़ी। चोट लगने के बाद शंकर नेट्स से वापस चले गए।

4 of 6
मॉर्गन चोटिल - फोटो : social media
मोर्गन की चोट:
प्रैक्टिस के दौरान इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन के बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए ले जाया गया। ईसीबी के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया, 'इयोन मोर्गन को सुबह में अपनी बाईं तर्जनी उंगली में चोट लगी। एहतियात के तौर पर उन्हें एक्स-रे के लिए अभ्यास के बाद अस्पताल जा रहे हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
शहजाद - फोटो : social media
मोहम्मद शहजाद की चोट
अफगानिस्तान के विकेटकीपर और तूफानी ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भी प्रैक्टिस मैच के दौरान घायल हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए अभ्यास मैच में मोहम्मद शहजाद की पैरों की मांसपेशियां खिंच गई, जिसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अविष्का - फोटो : social media
अविष्का की चोट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में श्रीलंकाई क्रिकेटर अविष्का चोटिल हो गए। चोटिल होने के बाद तुरंत फीजियोथेरेपिस्ट को मैदान पर बुलाया गया लेकिन इलाज के बावजूद वो काफी दर्द में दिखाई दिए। फर्नान्डो अपने पैरों पर खड़े तक नहीं हो पा रहे थे जिसकी वजह से उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें