फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 28 Sep 2021 06:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
जिग्नेश मेवानी और कन्हैया कुमार - फोटो : ANI
युवा नेता: कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस में होंगे शामिल, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में कन्हैया कुमार ने इस बारे में राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि प्रकरण में तथाकथित वीडियो और ब्लैकमेलिंग के बारे में पता लगाएगी सीबीआई
सीबीआई मंगलवार से आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से पूछताछ करेगी। यूं तो इस केस में बहुत से सवाल हैं जिनके उत्तर अभी तक नहीं मिले हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल उस वीडियो का है जिसके कारण महंत नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी कर ली। इसके अलावा आरोपियों ने हरिद्वार के किस शख्स के द्वारा महंत तक यह बात पहुंचाई, इसकी छानबीन भी सीबीआई करेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Twitter
दिल्ली: देशभक्ति ध्यान से शुरू होगी देशभक्ति पाठ्यक्रम की पढ़ाई, आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे लॉन्च
दिल्ली सरकार के स्कूलों में लागू होने वाले देशभक्ति पाठ्यक्रम की पढ़ाई पांच मिनट के देशभक्ति ध्यान से शुरू होगी। बच्चों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की गहरी भावना विकसित करने, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों की गहरी समझ बनाने के लिए देशभक्ति पाठ्यक्रम पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को शहीद भगत सिंह की जंयती पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान इस पाठ्यक्रम को लॉन्च करेंगे।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, यहां करें आवेदन
केदारनाथ धाम के लिए आज मंगलवार से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक अक्तूबर से हेली सेवा भी शुरू हो जाएगी। तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी शूटआउट: कोर्ट में ढेर हुए राहुल का शव पहुंचा फफूंडा, आज गांव में होगा अंतिम संस्कार
दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में पुलिस की गोली से ढेर हुए राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके का शव सोमवार देर रात उसके गांव फफूंडा में पहुंच गया। दिल्ली पुलिस शव को लेकर आई। इसकी जानकारी के बाद खरखौदा पुलिस गांव में पहुंची। बताया गया कि मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें