फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का रहस्य: दुनिया की सबसे बड़ी 5 रहस्यमयी जगहें, जिनसे वैज्ञानिक भी नहीं उठा पाए पर्दा

Mon, 27 Sep 2021 12:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock

दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कई जगहें एलियंस की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं। दुनियाभर में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरती के साथ ही अपने आप में बहुत से रहस्यों को समेटे हुई हैं। लेकिन इन रहस्यों के बारे में आज तक कोई भी नहीं जा पाया है। चलिए इन रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं।

उलुरु, ऑस्ट्रेलिया 
उलुरु (एयर्स रॉक) ऑस्ट्रेलिया में स्थित एक साहसिक स्ट्रीक है। इसके अलावा यह यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। उलुरु बलुआ पत्थर की चट्टान का एक विशाल खंड है। यह कछुए के ऊपरी खोल की तरह दिखता है। कहा जाता है कि यहां पर ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी रहते हैं। बताया जाता है कि यह पहाड़ी सुबह से लेकर शाम तक कई बार अपना रंग बदलती है। यह दुनिया की इकलौती ऐसी पहाड़ी है जो अपना रंग बदलती है। बताया जाता है कि उलुरु पहाड़ी 50 करोड़ साल पुरानी है। ऐसा क्यों होता इस राज का पता आज तक नहीं चल पाया है।


 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock
स्टोनहेंज, इंग्लैंड 
इंग्लैंज में स्थित स्टोनहेंज रहस्यों से भरी हुई जगह है। यह स्थान लगभग करीब 5000 साल पुराना है। लोग मानते हैं कि यह यूनिक ब्लूस्टोन सामग्री से बना विशाल मेगालिथ पत्थरों का एक गोलाकार समूह है। स्टोनहेंज इंग्लैंड में सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। दुनियाभर के हजारों पर्यटक स्टोनहेंज के अद्भुत पत्थरों को देखने के लिए हर साल आते हैं। यह स्थान बेल्स से लगभग 322 किलोमीटर दूर स्थित है। स्टोनहेंज के इन चट्टानों के पीछे एक रहस्य छिपा हुआ है, जिसको लेकर लोग कई तरह के दावे करते हैं। लेकिन इस रहस्य का पता आज तक कोई नहीं लगा पाया। 

स्टोनहेंज की विशालकाय चट्टानें करीब 23 फीट तक ऊंची हैं। इन चट्टानों को ऊंचा खड़ा करने के बाद एक गोलाकार आकार दिया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 3000 से 2000 ईसा पूर्व के बीच इसका निर्माण किया गया होगा। ऐसे में सवाल यह है कि जब उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी? तो इन विशालकाय चट्टानों को एक जगह से दूसरी जगह कैसे ले जाया गया और उन्हें यह आकार कैसे दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock
रोसवेल, अमेरिका
अमेरिका के न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का हब है। यह छोटा सा अमेरिकी शहर 1947 में पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान खेत में काम करने वाले लोगों ने स्थानीय अधिकारियों को बताया था कि एक उड़न तश्तरी (UFO) का दुर्घटना हुआ है जिसका मलबा पड़ा है। तब से लेकर अब तक सवाल बना हुआ कि क्या सच में एलियंस हैं। लेकिन आज तक इस रहस्य ले पर्दा नहीं उठ पाया है।
 

4 of 5
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock
कोडिन्ही, भारत
दुनिया की तरह भारत में भी कई रहस्यमयी जगहें हैं जिसमें केरल का एक छोटा सा गांव कोडिन्ही भी शामिल है। इस गांव में करीब सैकड़ों परिवार रहते हैं। माना जाता है कि दुनिया का एकलौता गांव है जहां पर जुड़वां बच्चे हैं। इस गांव में करीब 200 जुड़वां बच्चे हैं। इसके पीछे का रहस्य क्या है आजतक कोई भी डॉक्टर या वैज्ञानिक नहीं पता लगा पाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock
स्तंभेश्वर महादेव मंदिर, भारत
स्तंभेश्वर महादेव मंदिर गुजरात के वड़ोदरा से करीब 40 किलोमीटर दूर जंबूसर तहसील में स्थित है। यह मंदिर समुद्र में है। आपको यकनी नहीं होगा कि यह मंदिर दिन में दो बार गायब हो जाता है। यह घटना हर रोज सुबह और शाम के समय होती है। बताया जाता है कि यह कोई चमत्कार नहीं है बल्कि यह प्राकृतिक घटना है। लेकिन लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें