फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 26 Oct 2021 07:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
डब्ल्यूएचओ की बैठक में कोवाक्सिन को मिल सकती है मंजूरी - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूएचओ की बैठक में कोवाक्सिन टीके को आज मिल सकती है अंतरराष्ट्रीय मंजूरी
कोरोना महामारी को रोकने के लिए भारत के पहले स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंजूरी मिल सकती है। आज विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की बैठक में यह फैसला लिया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन: आज 11 महीने पूरे, जताएंगे विरोध, राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन
कृषि कानूनों को निरस्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित दूसरी मांगों के समर्थन में किसानों के आंदोलन के 11 महीने पूरे मंगलवार को पूरे हो जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस मौके पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के दौरान पर विरोध जताने का निर्णय लिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सरयू आरती करते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
सीएम केजरीवाल पहुंचे अयोध्या, सरयू आरती में हुए शामिल, आज करेंगे रामलला के दर्शन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने हाईवे स्थित एक होटल में विश्राम किया। सीएम केजरीवाल आज शाम 6:00 बजे सरयू आरती में शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट किया कि भगवान श्रीराम जी की नगरी अयोध्या में मां सरयू आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : PTI
1933 के बाद हुई सबसे ज्यादा बारिश: दिल्ली में 25 अक्तूबर तक हुई 1502.8 मिमी वर्षा, टूट सकता ऑल टाइम रिकॉर्ड
दिल्ली की बारिश ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 120 सालों में दूसरी बार सबसे ज्यादा सालाना बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में सबसे ज्यादा बारिश अपने नाम करने के आंकड़े से साल 2021 सिर्फ 32 मिमी पीछे है। अगले दो महीने में अगर इतनी मात्रा में दिल्ली में बारिश होती है तो इस साल की बारिश ऑल टाइम का रिकॉर्ड बनाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेंच ओपन : पी वी सिंधू की सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जूली डावॉल जैकबसन से होगी पहली टक्कर
विश्व चैंपियन पी वी सिंधू आज से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कमजोरियों को दूर करके अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेंगी। सिंधू पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें