फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 25 Aug 2021 07:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी - फोटो : विकी कॉमन
कोविड-19 की चीन से उत्पत्ति को लेकर आज होगी अहम समीक्षा
अमेरिका में खुफिया समुदाय राष्ट्रपति जो बाइडन को इस बात की जानकारी देगा कि कोविड-19 की शुरुआत कैसे हुई थी। मई में राष्ट्रपति ने सहयोगियों को आदेश दिया था कि वे प्रतिद्वंद्वी चीन से फैले मामलों की जांच करने वाली खुफिया एजेंसियों के साथ विवादों को हल करने की दिशा में काम करें ताकि वायरस की उत्पत्ति की गुत्थी सुलझ सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
मौसम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर का मौसम : उमस और गर्मी के बीच बारिश का इंतजार
दिल्ली-एनसीआर में गत दिनों हुई तेज बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले 24 घंटे में पारा और चढ़ने का अनुमान है और दो दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार से रविवार तक फिर बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम पारे में कमी आएगी व लोगों को राहत मिलेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI
ENG vs IND: पहली बार लीड्स में खेलेगी 'विराट सेना', सीरीज में बढ़त को करना चाहेगी मजबूत, तीसरा टेस्ट आज से
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तीसरा मुकाबला बुधवार से लीड्स के हेंडिग्ले में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
Hariyali Teej 2021 - फोटो : iStock
Kajri Teej 2021: कजरी तीज व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, पूजा सामग्री और कथा
कजरी तीज का त्योहार आज है। यह त्योहार हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। कजरी तीज के दिन महिलाएं नीमड़ी माता की पूजा करती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DSGMC - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव : आज आएंगे नतीजे, मतगणना सवेरे 8 बजे से
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) का प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसका निर्णय आज हो जाएगा। प्रबंधक कमेटी के गद्दी के लिए डीएसजीएमसी के तीन पूर्व प्रधानों के भी भाग्य का निर्णय दोपहर एक बजे तक हो जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें