फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 22 Jan 2022 06:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

मेरठ : आज कैराना से भाजपा की रणनीति को धार देंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र 
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरू कर रहे हैं। वह कैराना में सपा सरकार में पलायन कर गए और बाद में लौटकर आए व्यापारियों व परिवारों से मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 8
pm modi - फोटो : सोशल मीडिया

अधिकारियों से चर्चा: पीएम मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई जिलों के जिलाधिकारियों से करेंगे बातचीत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी जिलों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर....

4 of 8
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली : सर्द हवाओं के साथ राजधानी में बारिश, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, आज के लिए यलो अलर्ट
राजधानी में मौसम करवट ले रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में एक बार फिर बारिश हुई। खबर है कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और कुछ जगहों पर बौछार भी हुई । सर्द हवाओं के बीच होने वाली इस बारिश से ठंडक और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना : आज से विदेशी यात्री होम क्वारंटीन होंगे, सरकार ने कोविन एप में भी किया बड़ा बदलाव
कोरोना की कमजोर पड़ती तीसरी लहर की चर्चाओं के बीच भारत सरकार ने विदेशी यात्रियों के लिए नियम और कोविन एप में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत शनिवार से ही भारत आने वाले लोगों को संक्रमित मिलने पर सरकारी आइसोलेशन व्यवस्था में अनिवार्य रूप से पृथक नहीं किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 8
पं. बिरजू महाराज को संगीत प्रशिक्षुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

पंडित बिरजू महाराज: वाराणसी में आज निकलेगी कथक सम्राट की अस्थि कलश यात्रा, नटराज संगीत अकादमी के परिसर में कर सकेंगे दर्शन
कथक सम्राट पंडित  बिरजू महाराज की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। शुक्रवार की देर रात परिजन अस्थि कलश लेकर बनारस पहुंचे। बिरजू महाराज का अस्थि कलश कबीरचौरा में दर्शन के लिए रखा जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 8
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री अमित शाह आज जारी करेंगे प्रदेश का जिला सुशासन सूचकांक, ऑनलाइन होगा आयोजन 
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 22 जनवरी को वर्चुअल माध्यम से जम्मू कश्मीर में जिला सुशासन सूचकांक का विमोचन करेंगे। सभी 20 जिलों का सुशासन सूचकांक जारी करने वाला जम्मू-कश्मीर पहला केंद्र शासित प्रदेश होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Twitter/@INCIndia

Uttarakhand Assembly Elections 2022: कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल, आज हो सकती है घोषणा
कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। आज इनकी घोषणा की जा सकती है। दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें