फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: यहां पढ़िए सभी 10 टीमों के रीटेन किए गए खिलाड़ियों के बारे में, अहमदाबाद-लखनऊ ने इन्हें किया शामिल

Sat, 22 Jan 2022 06:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आठ टीमों ने पिछले साल 30 नवंबर को ही अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा चार-चार खिलाड़ियों को रीटेन किया।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल 2022 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने मुख्य खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ ने भी तीन-तीन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। अब सभी टीमें पर्स में बची रकम के साथ 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन में उतरेंगी। 

आईपीएल के नए नियम के मुताबिक दोनों नई टीमों को ऑक्शन पूल से तीन-तीन खिलाड़ियों को ही चुनना था। इसमें से सिर्फ एक ही विदेशी हो सकता था। वहीं, आठ पुरानी टीमों को ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रीटेन करना था। इसमें भी सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी हो सकते थे। 

आठ टीमों ने पिछले साल 30 नवंबर को ही अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा चार-चार खिलाड़ियों को रीटेन किया था। वहीं, हैदराबाद, राजस्थान और बैंगलोर ने तीन-तीन खिलाड़ी रीटेन किए थे। 

पंजाब ने सबसे कम दो खिलाड़ियों को रीटेन किया। इस बार ऑक्शन से राइट टू मैच कार्ड के विकल्प को हटा दिया गया है। इस कार्ड के जरिए कोई भी फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ियों को वापस ला सकती थी। ऐसे दो कार्ड ऑक्शन में दिए जाते थे। 2022 के लिए सभी टीमों के पर्स में कुल 90 करोड़ रुपये दिए गए थे, जो रीटेन खिलाड़ियों की कीमत के मुताबिक कटते गए। 

हम आपको सभी टीमों द्वारा चुने गए खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं...
 
विज्ञापन

1. मुंबई इंडियंस

2 of 11
मुंबई ने इन चार खिलाड़ियों को रीटेन किया। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को टीम के साथ जोड़े रखा है। रोहित की सैलरी में इजाफा हुआ और उन्हें इस सीजन 16 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा टीम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रीटेन किया। टीम ने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को निकाल दिया।

इन खिलाड़ियों को रीटेन किया गया: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 
प्लेयर 1 रोहित शर्मा 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 जसप्रीत बुमराह 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 सूर्यकुमार यादव 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 कीरोन पोलार्ड 6 करोड़ रुपये

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज: आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, हार्दिक पांड्या, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, क्रिस लिन, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर
विज्ञापन
विज्ञापन

2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

3 of 11
बैंगलोर ने इन तीन खिलाड़ियों को रीटेन किया - फोटो : अमर उजाला
दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के संन्यास के बाद विराट कोहली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को रीटेन किया जाना तय माना जा रहा था और यही हुआ भी। इसके अलावा आरसीबी (RCB) ने मोहम्मद सिराज को रीटेन किया। कोहली को पिछले सीजन तक 17 करोड़ रुपये मिल रहे थे। वहीं, इस सीजन उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी उनकी सैलरी में दो करोड़ रुपये की कटौती हुई।

इन खिलाड़ियों को रीटेन किया: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज

पर्स से रकम कटी: 33 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 57 करोड़
 
प्लेयर 1 विराट कोहली 15 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  मोहम्मद सिराज 7 करोड़ रुपये

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज: एबी डीविलियर्स (संन्यास ले चुके), युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, आकाश दीप, नवदीप सैनी, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जेमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, दुष्मंथा चमीरा, वनिन्दु हसरंगा

3. चेन्नई सुपर किंग्स

4 of 11
चेन्नई ने इन चार खिलाड़ियों को रीटेन किया - फोटो : अमर उजाला
पिछले सीजन की चैंपियन सीएसके (CSK) ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया। उन्होंने कप्तान एमएस धोनी को रीटेन किया। हालांकि, उन्हें दूसरे स्थान यानी रवींद्र जडेजा के बाद रीटेन किया गया। फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए बाकी दो खिलाड़ी मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ हैं। जडेजा आईपीएल 2022 में अब तक चेन्नई के सबसे महंगे प्लेयर हैं। जडेजा को 16 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, धोनी की सैलरी से तीन करोड़ रुपये कट गए हैं। 

इन खिलाड़ियों को रीटेन किया गया: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 
प्लेयर 1 रवींद्र जडेजा 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 एमएस धोनी 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 मोईऩ अली 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़ रुपये

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज: ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, सुरेश रैना, नारायण जगदीशन, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, अंबाती रायुडू, मिचेल सैंटनर, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर, रॉबिन उथप्पा, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम. हरिशंकर रेड्डी, के. भगत वर्मा, सी हरि निशांत, आर साई किशोर, जोश हेजलवुड
विज्ञापन

4. दिल्ली कैपिटल्स

5 of 11
दिल्ली ने इन चार खिलाड़ियों को रीटेन किया - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ सालों में आईपीएल की सबसे शानदार टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया। 2020 में टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें रिलीज कर दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने 2021 आईपीएल में टीम की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत का रीटेन किया है। बाकी के तीन स्लॉट में अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे के नाम हैं। शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे।

इन्हें रीटेन किया गया: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे

पर्स से रकम कटी: 42.5 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 47.5 करोड़
 
प्लेयर 1 ऋषभ पंत 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 अक्षर पटेल 9 करोड़ रुपये (12 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर दूसरे खिलाड़ी के लिए 12 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 3 पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़ रुपये (8 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर तीसरे खिलाड़ी के लिए 8 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 4 एनरिक नॉर्टजे 6.5 करोड़ रुपये

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज: श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, अवेश खान, ईशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, बेन ड्वारसुइस, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, टॉम करन, सैम बिलिंग्स
विज्ञापन

5. कोलकाता नाइट राइडर्स

6 of 11
कोलकाता ने इन चार खिलाड़ियों को रीटेन किया - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता ने इस साल सबसे ज्यादा चौंका देने वाले फैसले लिए। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले अपने कप्तान इयोन मॉर्गन को ही रीटेन नहीं किया। मॉर्गन पिछले सीजन में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। ऐसे में टीम को नए लीडर की जरूरत है। कोलकाता अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण पर जोर देना चाहता है और खिलाड़ियों के सिलेक्शन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

कोलकाता पहली टीम है जिसने दो विदेशी खिलाड़ियों को रीटेन किया। उन्होंने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रीटेन किया। हालांकि, इनमें से किसी के कप्तान बनने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में टीम ऑक्शन में एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदने की कोशिश करेगी, जिसे कप्तान बनाया जा सके।

इन चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 
प्लेयर 1 आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपये में रीटेन किया (16 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर पहले के लिए 16 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 2 वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़ रुपये में रीटेन किया (12 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर दूसरे के लिए 12 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 3 वेंकटेश अय्यर 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 सुनील नरेन 6 करोड़ रुपये

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज: इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, शाकिब अल हसन, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, टिम साउदी
विज्ञापन

6. राजस्थान रॉयल्स

7 of 11
राजस्थान ने इन तीन खिलाड़ियों को रीटेन किया - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान ने इस साल बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया। स्टोक्स ने फ्रेंचाइजी के इस फैसले को सही साबित करते हुए इस साल आईपीएल नहीं खेलने का फैसला लिया है। वहीं, आर्चर अनफिट होने की वजह से अभी सभी प्रकार के क्रिकेट से दूर हैं। टीम ने पिछले सीजन के अपने कप्तान संजू सैमसन को रीटेन किया है। वहीं, बाकी के दो खिलाड़ी इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और भारत के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल होंगे।

फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को रीटेन किया: संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल

पर्स से रकम कटी: 28 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 62 करोड़
 
प्लेयर 1 संजू सैमसन 14 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 जोस बटलर 10 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  यशस्वी जायसवाल 4 करोड़ रुपये

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज: रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, तबरेज शम्सी, ओशेन थॉमस, एविन लुईस, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव, आकाश सिंह, ग्लेन फिलिप्स, जोफ्रा आर्चर

7. पंजाब किंग्स

8 of 11
पंजाब ने इन दोनों खिलाड़ियों को रीटेन किया। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में इस बार बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। फ्रेंचाइजी ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रीटेन किया। केएल राहुल ने खुद को रीटेन करने से मना कर दिया था। इसके बाद पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को पहले स्थान पर रीटेन किया। मयंक पिछले कुछ समय से फॉर्म में हैं। वह बड़ी और तूफानी पारियां खेलने में सक्षम हैं। फ्रेंचाइजी ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रीटेन किया।

इन खिलाड़ियों को रीटेन किया: मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह

पर्स से रकम कटी: 18 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 72 करोड़
 
प्लेयर 1 मयंक अग्रवाल 12 करोड़ रुपये में रीटेन किया (पर्स से 14 करोड़ रुपये कटे, क्योंकि दो खिलाड़ियों में एक को 14 करोड़ ही देना था)
प्लेयर 2 अर्शदीप सिंह 4 करोड़ रुपये (अनकैप्ड खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा 4 करोड़ रुपये ही दिया जा सकता है)

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज: केएल राहुल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, हरप्रीत बराड़, ईशान पोरेल, एडेन मार्करम, आदिल रशिद, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार, नाथन एलिस

8. सनराइजर्स हैदराबाद

9 of 11
हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को रीटेन किया - फोटो : अमर उजाला
फ्रेंचाइजी ने सबसे बड़ा फैसला तब लिया, जब उन्होंने अपने स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर को रीटेन नहीं किया। इसके बाद राशिद खान ने भी टीम से जुड़ने से मना कर दिया था। अफगानी लेग स्पिनर ने फ्रेंचाइजी से उन्हें पहले स्थान पर रीटेन करने को कहा था, जिससे फ्रेंचाइजी ने इनकार कर दिया।

पिछले सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को रीटेन किया गया है। इसके अलावा युवा और अनकैप्ड उमरान मलिक और अब्दुल समद को भी रीटेन किया गया है। उमरान ने इस साल काफी प्रभावित किया था। वह 150 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं।

इन खिलाड़ियों को किया गया रीटेन: केन विलियम्सन, अब्दुल समद और उमरान मलिक

पर्स से रकम कटी: 22 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 68 करोड़
 
प्लेयर 1 केन विलियम्सन 14 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 अब्दुल समद 4 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  उमरान मलिक 4 करोड़ रुपये

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, शेरफेन रदरफोर्ड, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, बासिल थम्पी, जेसन होल्डर, जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, जेसन रॉय

9. लखनऊ 

10 of 11
केएल राहुल, स्टोइनिस और रवि बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मेगा ऑक्शन से पहले अपने साथ जोड़ा है। 29 साल के राहुल आईपीएल 2018 के बाद से लीग के सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज रहे हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम की कप्तानी भी सौंपी है। राहुल को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है।

राहुल ने कप्तान विराट कोहली की सैलरी की बराबरी की और संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। 2021 आईपीएल सीजन में कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 17 करोड़ रुपये दिए थे। हालांकि, उन्हें 2022 सीजन में आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में रीटेन किया है। राहुल और रवि पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। वहीं, स्टोइनिस दिल्ली की टीम में थे।

इन खिलाड़ियों को चुना: केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई

पर्स से रकम कटी: 30.2 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 58 करोड़
 
खिलाड़ी  कीमत
केएल राहुल 17 करोड़
मार्कस स्टोइनिस  9.2 करोड़
रवि बिश्नोई    4 करोड़

10. अहमदाबाद

11 of 11
हार्दिक, राशिद और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को साइन किया है। हार्दिक अहमदाबाद टीम के कप्तान भी होंगे। वहीं, अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में चुना है। हार्दिक 2021 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, जबकि राशिद सनराइजर्स हैदराबाद और शुभमन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में थे। 

इन खिलाड़ियों को चुना: हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल

पर्स से रकम कटी: 38 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 52 करोड़
 
खिलाड़ी  कीमत
हार्दिक पांड्या 15 करोड़
राशिद खान  15 करोड़
शुभमन गिल   8 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next