हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : PTI
अनलॉक दिल्ली : राजधानी में आज से खुल जाएंगे पार्क और बार, कुछ पाबंदियां बरकरार
कोविड की तीसरी लहर की आशंका के बीच दिल्ली सरकार ने आज से कुछ और ढील देते हुए लॉकडाउन 28 जून तक बढ़ा दिया है। आज से बार खुल जाएंगे और लोग पार्क में सैर भी कर सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी : आज से हर दिन छह लाख लोगों को लगेगा टीका, जुलाई में हर दिन 12 लाख का लक्ष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए टीका अहम भूमिका निभाएगा इसलिए 21 जून से टीकाकरण का नया चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत 30 जून तक हर दिन छह लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 7
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर : सोपोर मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी ढेर, मारा गया मुदासिर
जम्मू-कश्मीर के सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में पुलिस और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है जिसमें पुलिस और सेना शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 7
मुंबई में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खुशखबर: देशभर में मुफ्त टीकाकरण आज से, कोविन एप पर पंजीयन कराना अनिवार्य नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सात जून को की गई घोषणा के अनुसार 21 जून सोमवार से देशभर में कोरोना रोधी टीकों की खुराकें मुफ्त लगने लगेंगी। टीकाकरण के इस नए चरण में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को निशुल्क खुराक दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 7
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
हिमाचल में आज से हर दिन एक लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से हर दिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली : लाल किले में योग शुरू, केवल 20 लोग शामिल, सांस्कृतिक केंद्रों में वर्चुअल आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लाल किले में योग कार्यक्रम शुरू हो गया है लेकिन इसमें आम लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं है। आयोजन में केवल 20 लोग ही शामिल हैंं। इसके अलावा शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक योग करने की अनुमति नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर...