फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 17 Sep 2021 07:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

पीएम मोदी का जन्मदिन: बड़ी खासियत हैं उनके अनोखे विचार, पूरी तरह गैरपरंपरागत नेता हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है और ये इस बात के मूल्यांकन का वक्त भी है कि वो क्या अनोखी चीज है जो हिंदुस्तानियों के मन में मोदी के जादू को बरकरार रखे हुए है। आकर्षण या कहें मोदी इफेक्ट है, जिसने कोरोना जैसी आपदा के वक्त भी लोगों के हौसले को थामे रखा और उनकी उम्मीद और भरोसे को कम नहीं होने दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
जीएसटी - फोटो : iStock
GST: जीएसटी परिषद की बैठक आज, दायरे में आ सकते हैं पेट्रोल-डीजल
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक शुक्रवार 17 सितंबर को लखनऊ में होगी। इसमें चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दर की समीक्षा हो सकती है। इसमें कोविड-19 से संबंधित 11 दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला भी हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बारिश का कहर :आज और कल प्रदेश में स्कूल-कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें। उन्होंने 17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल - फोटो : ट्विटर ANI
कृषि कानूनों का एक साल : आज अकाली दल मनाएगा काला दिवस, आम आदमी पार्टी का पंजाब में कैंडल मार्च
कृषि कानूनों के खिलाफ आज शिरोमणि अकाली दल काला दिवस मनाएगा। केंद्र सरकार से अनुमति न मिलने के बाद भी शिअद संसद मार्च करेगी। शिअद प्रवक्ता ने कहा है कि वह बिना अनुमति दिल्ली कूच करेंगे, हालांकि उनका यह मार्च शांतिपूर्ण होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म फेस्टिवल में बिंदू दारा सिंह भी करेंगे शिरकत - फोटो : file photo
दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: आज होगा तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 
छठवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आज से फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरु होगा। तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों को शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक एल्बम, फीचर फिल्म देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि लोकल टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए इस बार तीन फिल्मों को शामिल किया गया है, जिन्हें देखने के लिए दून के लोग उत्साहित भी हैं। शुक्रवार सुबह अभिनेता विनय पाठक की मौजूदगी में पहली फिल्म की ओपनिंग होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें