फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 15 Sep 2021 06:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
सौ शैय्या अस्पताल में तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

डेंगू-वायरल का प्रकोप: ब्रज में डेंगू-वायरल से सात बच्चों समेत 13 ने दम तोड़ा, फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या 160
ब्रज में डेंगू और वायरल का प्रकोप थम नहीं रहा है। लगातार हो रही मौतों से दहशत का माहौल है। डेंगू और वायरल से मंगलवार को फिरोजाबाद में छह बच्चों समेत नौ मरीजों की मौत हो गई। वहीं कासगंज में तीन और एटा में एक बालक ने दम तोड़ दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

संसद टीवी: आज प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ, लोकसभा व राज्यसभा चैनल का विलय
देश में बुधवार यानी आज से 'संसद टीवी' के रूप में नए सरकारी चैनल की सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। इस चैनल का गठन लोकसभा व राज्यसभा टीवी के विलय के माध्यम से किया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

Weather Update: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ फिर बरसेंगे बदरा, आज के लिए यलो व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
बीते दिनों लगातार भीगने के बाद मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सूरज के कड़े तेवर रहे। हालांकि, अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेगा और तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
DU - फोटो : सोशल मीडिया

तैयारी पूरी: डीयू अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल कक्षाओं के लिए आज से खुल रहे कॉलेज, थ्यौरी कक्षाएं चलेंगे ऑनलाइन
दिल्ली विश्वविद्यालय में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद यूजी-पीजी अंतिम वर्ष विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों व विभागों के दरवाजे आज से खुलने जा रहे हैं। छात्रों को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही प्रैक्टिकल कक्षाओं में आने की अनुमति होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेईई मेन 2021 - फोटो : prayagraj
JEE Main results 2021: 44 उम्मीदवारों को मिला 100 पर्सेंटाइल, पहले नंबर पर 18 विद्यार्थी, आंध्रप्रदेश से चार टॉपर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)  मेन 2021 सत्र 4 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 44 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं 18 उम्मीदवारों को पहला रैंक मिला है। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार देर रात दी गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें